कोच मेल्विन योह ने जिहिन राडज़ुआन के प्रति अपनी उम्मीदें जाहिर कीं

Melvin Yeoh works with Jihin Radzuan at an open workout

पांच साल से भी कम समय में मेल्विन “ओवरकिल” योह ने जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को एक रेगुलर एथलीट से ONE Championship की बेहतरीन एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट में बदल दिया है।

योह ONE Championship में पूर्व फेदरवेट प्रतिद्वंदी रह चुके हैं। वो मलेशिया के जोहोर बाहरु स्थित Ultimate MMA Academy में महिला एथलीट को पर्सनली ट्रेनिंग दे रहे हैं और उन्होंने उनकी लोकप्रियता में आए गजब के उछाल को सबसे करीब से देखा है।

शुरुआत में मलेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे बेहतरीन कोच उन्हें ट्रेनिंग देने से हिचक रहे थे लेकिन जल्द ही शैडो कैट ने उनका भरोसा जीत लिया। अब उनका मानना है कि 21 साल की एथलीट भविष्य में ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं।

इस खास इंटरव्यू में योह ने जिहिन की मार्शल आर्ट्स यात्रा की शुरुआत, उनके सामने आईं चुनौतियों और अपने स्टूडेंट्स के लिए उन्होंने जो लक्ष्य तय किया है, उसके बारे में बातें कीं।

ONE Championship: सितंबर-2014 में जब पहली बार जिहिन Ultimate MMA Academy आई थीं तो आपको क्या महसूस हुआ था?

मेल्विन योह: वो जब मेरे जिम में पहली बार आई थीं तो मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानता था। इससे पहले वो कई सारे कोच के साथ ट्रेनिंग कर चुकी थीं, जो उस समय ज्यादातर जिम में व्यस्त रहते थे। उन्होंने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की काफी क्लास अटेंड की थीं।

2016 में एक दिन उन्होंने मुझे बताया कि वो इससे कुछ पैसे भी कमाना चाहती हैं तो मैंने उनका कोच बनने का फैसला किया। फिर मैंने उन्हें MIMMA 4 के लिए साइन किया। उन्हें जोहोर में ट्राइआउट्स (ट्रायल) से लेकर टाइटल की जीत तक गाइड किया।

ONE: आपने जब उनका कोच बनना स्वीकार किया तो क्या इसके पीछे कोई खास वजह भी थी?

मेल्विन योह: सबसे पहले आपको ये बता दूं कि मैं किसी भी स्टूडेंट में अपना बहुत ज्यादा समय नहीं देना चाहता क्योंकि ज्यादातर स्टूडेंट्स मजे के लिए ट्रेनिंग करते हैं। पहले महीने में आपसे कहेंगे कि वो इसे अपना पेशा बनाना चाहते हैं और फिर दूसरे महीने आपको जिम में दिखाई भी नहीं देंगे।

हालांकि, जिहिन के साथ चीजें बिल्कुल अलग थीं। मुझे ये एहसास हुआ कि वो काफी ध्यान देने वाली स्टूडेंट हैं। मैंने उनसे कहा कि इसे वो अपना करियर बना सकती हैं। उनके लिए ये एक अच्छी राह साबित होगी। उन्होंने मेरी बात और तरीके पर जब विश्वास किया तो चीजें बेहतर होने लगीं। कम शब्दों में कहूं तो मैंने उनमें प्रतिभा देखी और उन्हें ट्रेनिंग देने का निर्णय किया।



ONE: आपको क्या लगता है कि वो सफलता पाने के लिए बनी हैं या आप देखना चाहते हैं कि वो कितनी दूर तक जा सकती हैं?

मेल्विन योह: मुझे लगता है कि वो दोनों चीजों का मेल हैं। आज मार्शल आर्ट्स का स्तर पुराने जमाने से बिल्कुल अलग हो चुका है।

पहले अगर वो अपने टेकडाउंस को स्ट्राइकिंग के साथ मिक्स नहीं करतीं फिर भी उनके पास जीतने के लिए हमेशा मौके रहते। पहले ये चीजें एक आयामी हुआ करती थीं। ऐसे में अगर आपके पास एक तरह का स्किल होता था तो भी आप कई विरोधियों को हराकर आगे जा सकते थे। हालांकि, अब चीजें बदल गई हैं। अब आपको सफल बनने के लिए हर चीज में माहिर होना पड़ता है।

ONE: जब जिहिन ने MIMMA विमेंस टाइटल जीत लिया तो इसके बाद उनके लिए अलग कदम क्या रहा?

मेल्विन योह: उस समय मैंने ONE Championship को रिक्वेस्ट भेजने के बारे में सोचा लेकिन फिर मेरा मन बदल गया। उसके बदले में चाहता था कि वो MIMMA 5 को पूरा करें। उस समय कई सारे आलोचक ये भी कह रहे थे कि उनकी तकनीक में खामियां हैं तो हमने कई तरह के मुकाबलों में हिस्सा लिया और उन्हें गलत साबित किया।

मॉय थाई के डेब्यू में उन्होंने दूसरे राउंड में नॉकआउट किया और F3 चैंपियनशिप की बेल्ट जीत ली। इसके बाद उन्होंने जोहोर मॉय थाई इवेंट में दूसरा टाइटल भी जीत लिया। फिर एक महीने बाद मैंने उनसे Ultimate Beatdown के सुपर-16 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को कहा। वहां उन्हें सिंगापुर की काफी टफ एथलीट से बाउट करने को मिली लेकिन शुक्र है कि वो पूरे मैच में टिकी रहीं।

इसके बाद दो और बेल्ट जीतीं और जब MIMMA 5 की बारी आई तो उनकी कई विरोधी छोड़कर चली गईं तो हमने वो छोड़ दिया। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं उन्हें प्रो बनाकर जुलाई 2017 में Ultimate Beatdown में मुकाबला करने दूंगा। उसके एक महीने बाद हमने ONE के साथ करार साइन किया।

ONE: उन्होंने बिना समय गंवाए ग्लोबल स्टेज पर अपनी उपयोगिता साबित की। तगड़े विरोधियों के खिलाफ तीन लगातार जीत हासिल कीं। उस समय आपको उनमें कौन सी ताकत सबसे बड़ी लगी?

मेल्विन योह: उनमें तेजी से सीखने की गजब क्षमता है। मुझे बस उन्हें एक चीज ही सिखानी थी, जो उन्होंने सीख ली। अपने दांव को लगाना एक अलग बात है लेकिन मैंने जो उन्हें अच्छी तरह सिखाया था, वो उससे आगे जाकर नई तकनीकों का इस्तेमाल करने लगी हैं।

इसके अलावा, उनका जिद्दी स्वभाव भी बड़ी ताकत बन गया है और ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं। फिर भी इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो हमेशा आपको गलत साबित कर देंगी।

ONE: क्या सर्कल में वो आपकी उम्मीदों से आगे जा चुकी हैं?

मेल्विन योह: ये सच है कि मैंने ONE को काफी लंबे समय से देखा है और एटमवेट डिविजन में अब मुकाबला पहले की तुलना में बहुत कड़ा हो गया है। जिहिन ने तीन तगड़े विरोधियों को हरा दिया है।

पूजा तोमर कोई आसान प्रतिद्वंदी नहीं हैं, उनका रिकॉर्ड भले उतना अच्छा न हो लेकिन उन्हें पता रहता है कि अपने विरोधी को हराने के लिए क्या करना है। प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल भी एक और तगड़ी विरोधी हैं, साल 2018 में उन्होंने छह बार बाउट की और उनकी अकेली हार जिहिन के खिलाफ रही। जेनी हुआंग भी एक शानदार प्रतिद्वंदी हैं।

मैं औसत दर्जे के एथलीट से संतुष्ट नहीं होने वाला हूं। मैं चाहता हूं कि वो अपने डिविजन की सबसे अच्छी एथलीट बनें। वैसे भी, अपने में सुधार करने के लिए हमेशा बहुत कुछ बाकी बचा रह जाता है।

Malaysian star Jihin "Shadow Cat" Radzuan poses with her nation's flag following her victory in July 2019

ONE: अभी जिहिन में और कितना सुधार किया जा सकता है और अभी आप किस चीज पर काम कर रहे हैं?

मेल्विन योह: डिविजन हर साल अच्छा होता जा रहा है। ज्यादा एथलीट्स आपको नॉकआउट, सबमिट या ग्राउंड पर धूल चटा सकते हैं। अगर अभी की बात करें तो हम उनकी फाइट और दिलचस्प बनाने पर काम कर रहे हैं।

बाउट तो कोई भी कर सकता है लेकिन प्रशंसक केवल स्पेशल मैच ही याद रखते हैं। ऐसे में अगर कोई एथलीट बोरिंग तरीके से बाउट कर रहा है तो वो कभी टॉप पर नहीं पहुंच सकता। चीजों को दिलचस्प बनाना आसान नहीं है इसलिए हम इस चीज पर काम कर रहे हैं। आपको जितनी बार हो सके उतनी बार ऑडियंस को “वाओ” मोमेंट्स से चौंकाना चाहिए।

ONE Championship: आप जिहिन का अगला मुकाबला किसके साथ देखना चाहते हैं?

मेल्विन योह: किसी ऐसी एथलीट के साथ, जो मैच को अंत तक ले जा सके। काफी लंबे समय से हम उनके ग्राउंड गेम और स्टैंडअप पर ध्यान दे रहे हैं तो अब उन डिपार्टमेंट्स में वो ज्यादा काबिल हो गई हैं। अगर मुकाबले के लिए कोई ऐसा विरोधी हो, जो अपना हर दांव जिहिन पर लगाने को तैयार हो, जो हो सकता है सुनने में डराने वाला लगे, तो वो उनके लिए सबसे अच्छा विरोधी साबित होगा।

ONE: आखिरी सवाल, इस साल आपको शैडो कैट के सर्कल में कितनी बार मुकाबला करने की उम्मीद है?

मेल्विन योह: मुझे लगता है कि उनकी इस साल कम से कम दो बार बाउट करने की संभावना है। उम्मीद करता हूं कि COVID-19 महामारी मई या जून तक खत्म हो जाएगी। ऐसे में जुलाई में उनकी पहली फाइट करने की उम्मीद कर रहा हूं। फिर दूसरी फाइट साल के अंत में होने की उम्मीद करता हूं, जब ONE का इवेंट क्वालालंपुर में होगा।

ये भी पढ़ें: एक खेल जिसने जिहिन राडज़ुआन के शर्मीलेपन को दूर किया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.