एक खेल जिसने जिहिन राडज़ुआन के शर्मीलेपन को दूर किया

Jihin Radzuan

जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने पिछले दो सालों में खुद को मलेशिया की टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया है और वो विमेंस एटमवेट डिविज़न में बड़ा नाम कमा चुकी हैं।

हर प्रकार से इस 21 वर्षीय स्टार ने हाल ही में मिली प्रसिद्धि पर सही तरह से नियंत्रण किया है। वो कई मौकों पर सामूहिक कार्यक्रमों में गेस्ट स्पीकर के रूप में भी दिखाई दी हैं और वो अपने लिए आए प्रशंसकों को भी धन्यवाद करती हैं।

इसके बावजूद भी एक ऐसा समय था, जब “शैडो कैट” सुर्खियों में आने से घबराती थीं। वो काफी शर्मीली थीं और बहुत कम मौकों पर अन्य लोगों से बात करती थीं।

बचपन में जिहिन कभी भी चर्चा का केंद्र बनना पसंद नहीं करती थीं और वो अपनी क्लास के साथियों के साथ भी रहना पसंद नहीं करती थीं।

ये मलेशियाई एथलीट स्कूल में अपने काम से काम रखना पसंद करती थीं और वो घर पर भी ज्यादा बात नहीं करती थीं।

उन्होंने कहा, “प्राथमिक स्कूल से लेकर माध्यमिक स्कूल तक, मैं एक ऐसी बच्ची थी जिसे ग्रुप में रहना पसंद नहीं था।”

“मैं सिर्फ अपना काम करती थी और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि हमें लोगों से बात करने की क्या जरूरत है।”



जिहिन का ये स्वभाव लोगों को गलत लगता था।

सबसे दूर रहने की वजह से दूसरे लोगों के लिए उनसे बात करना मुश्किल था क्योंकि वे नहीं जानते थे कि कैसे “शैडो कैट” से बात करना शुरू करें।

उन्होंने कहा, “स्कूल में मेरी सिर्फ दो से तीन दोस्त ही थीं और मैं इससे खुश थी।”

“मुझे याद नहीं कि कब मैंने लोगों से खराब व्यवहार किया था लेकिन इसी कारण के चलते बच्चे मुझे पसंद नहीं करते थे।”

Malaysian atomweight mixed martial artist Jihin Radzuan and her school netball team

हालांकि, अपने में ही रहने वाली इस एथलीट ने 10 साल की एक खेल को चुना।

इस खेल ने उन्हें अपने क्लास के साथियों से बात करने पर मजबूर कर दिया और इस दौरान उन्हें दोस्ती, टीमवर्क और लक्ष्य का पीछा करने का महत्व समझ आया।

उन्होंने बताया, “नेटबॉल ने मुझे दूसरे विद्यार्थियों से बात करने और उन्हें समझने में आसानी प्रदान की और मैं जल्द ही अपना व्यवहार बदलने में सफल रही।”

“मैंने नेटबॉल को चुना क्योंकि ये मेरे लिए ‘विरासत’ जैसी चीज़ थी। मेरी माँ, आंटी और बड़ी बहन सभी अपने बचपन में नेटबॉल की खिलाड़ी रह चुकी हैं इसलिए मुझे भी लगा कि इसे जारी रखना चाहिए।

“इसने मुझे प्रेरित किया। मेरी बड़ी बहन मुझे से काफी बड़ी होने के बावजूद मेरे साथ थी। मैं इस वजह से उन्हें अपनी सलाहकार मानती थी।”

Malaysia's Jihin Radzuan cracks Jomary Torres with a jab

मार्शल आर्ट्स की तरह ही जिहिन को अपनी स्कूल की नेटबॉल टीम में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

हर दिन स्कूल के बाद वो घंटों मेहनत करके अपनी ताकत और स्किल्स में सुधार करने का प्रयास करती थीं। उनकी ये मेहनत रंग लाई जब उन्हें टीम में जगह मिली।

इस मलेशियाई स्टार की अपनी टीम को अच्छा बनाने की भूख कोच को नजर आ गई और इस वजह से उन्हें विंग डिफेंस, विंग अटैक और कभी-कभी गोल्ड डिफेंस करने का मौका दिया गया।

इस गतिविधि ने उनकी आत्माविश्वास को काफी बढ़ा दिया।

उन्होंने कहा, “मुझे नेटबॉल में ज्यादा रुचि नहीं थी लेकिन इसकी वजह से जल्द ही मुझे खेल में रुचि आने लगी।”

“इसने मुझे कई सारी चुनौतियां दी और इसने मुझे समझाया कि हर बार चीज़ें आपके अनुकुल नहीं रहती।

“इसने एथलीट के रूप में मेरी परीक्षा ली। एक मुकाबले में आप कुछ गलतियां करते हैं और इस वजह से आपको शिक्षकों से डांट पड़ती है। कभी-कभी [प्रैक्टिस के दौरान] आप अच्छा नहीं करते और ये आपको और सीखने की भूख को जारी रखता है।”

नेटबॉल में जिहिन को मिली सफलता ने उन्हें आत्मविश्वास दिलाया और जल्द हो उन्होंने नई गतिविधियों में हिस्सा लिया और नई चुनौतियों का सामना किया।

“शैडो कैट” 15 साल की उम्र में अपनी दोस्त के साथ स्कूल के मैदान पर हॉकी टीम का हिस्सा बनीं।

उन्होंने डांस के लिए ऑडिशन दिया था और सफल रही। उनकी टीम ने जोहोर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई सारे प्रतियोगियों के खिलाफ तरियन जपिन (पारंपरिक मलेशियाई डांस) का प्रदर्शन किया था।

इसके बाद से उन्होंने अपनी झिझक को पूरी तरह दूर किया और इसने उन्हें निडर और शानदार शख्सियत के रूप में ढाला।

वो अब कम्फर्टेबल महसूस करती हैं और अगले कुछ सालों में इतिहास बनाने का प्रयास करेंगी। वो मलेशिया की सबसे पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं और अगर कठोर परिश्रम जारी रखती हैं तो “शैडो कैट” जल्द ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगी।

ये भी पढ़ें: स्टैम्प फेयरटेक्स के छोटे भाई के लिए गुरु बन चुके हैं रोडटंग

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35