25 मार्च को ONE Fight Night 8 में होगी अर्जन भुल्लर Vs. एनातोली मालिकिन की हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट

Arjan Bhullar after winning ONE world championship

ONE Championship के इतिहास की सबसे बहुप्रतीक्षित हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट की आधिकारिक तौर पर नई तारीख की घोषणा की जा चुकी है।

25 मार्च को ONE Fight Night 8 में मौजूदा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर काफी लंबे समय बाद सर्कल में अपराजित अंतरिम हेवीवेट किंग एनातोली मालिकिन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में वापसी करने वाले हैं।

कई महीनों से चल रहे कयासों के बाद यूएस प्राइमटाइम पर दर्शकों को इस बाउट में शानदार रोमांच देखने को मिलने वाला है क्योंकि अब एक सुपरस्टार इस मुकाबले के बाद आखिरकार अनडिस्प्यूटेड हेवीवेट किंग बनेगा।

भुल्लर एक पूर्व ओलंपिक रेसलर रह चुके हैं। उन्होंने मई 2021 में लंबे समय तक डिविजन पर राज करने वाले ब्रेंडन वेरा को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए फिनिश करके ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा जमाया था।

इस तरह से “सिंह” भारत के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे और अपना प्रोफेशनल रिकॉर्ड सुधारकर उन्होंने 11-1 का कर लिया था।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद कॉन्ट्रैक्ट विवाद के चलते बेहतरीन ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट को फाइट से दूर रहना पड़ा, जबकि डिविजन उनकी उपस्थिति में आगे बढ़ता रहा।

फिर फरवरी 2022 में हुए ONE: BAD BLOOD में मालिकिन ने किरिल ग्रिशेंको को हराकर ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा जमा लिया था। इसके साथ ही प्रोमोशन में अपनी तीसरी शानदार नॉकआउट जीत भी दर्ज की थी।

7 महीने बाद ONE 161 में “सिंह” और “स्लेदकी” के बीच वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट होने वाली थी, लेकिन चोट के चलते भुल्लर को मुकाबले से हटना पड़ा और मैच स्थगित कर दिया गया।

हालांकि, मालिकिन ने मुकाबलों से हटकर किनारे बैठना स्वीकार नहीं किया।

दिसंबर 2022 में हुए ONE Fight Night 5 में रूसी एथलीट ने रीनियर डी रिडर को नॉकआउट करके ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल पर शानदार तरीके से कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ ही वो स्पेशल डबल चैंपियन क्लब में भी शामिल हो गए।

इस जीत ने मालिकिन का रिकॉर्ड आगे बढ़ाते हुए 11-0 कर दिया, जिसमें 11 फिनिश शामिल रहीं। इसके चलते उन्हें 2022 के लिए ONE का MMA एथलीट ऑफ द ईयर भी चुना गया।

अब “स्लेदकी” ONE Fight Night 8 में भुल्लर से भिड़ने के बाद अनडिस्प्यूटेड 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

2 तगड़े एथलीट कई महीनों तक चली जुबानी जंग के बाद अपना हिसाब-किताब बराबर करने के लिए तैयार हैं। मालिकिन ने कहा था कि “सिंह” उनका सामना करने से घबरा रहे हैं, जबकि भुल्लर ने पलटवार करते हुए अपने शब्दों से जवाबी हमला किया था।

ऐसे में कई महीनों से चली आ रही तनातनी और इंतजार के बाद 25 मार्च को फैंस को शुरुआत से लेकर अंतिम बैल तक रोमांच देखने को मिलेगा।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.