इत्सुकी हिराटा के शानदार मोमेंटम को खत्म करना चाहती हैं अलीस एंडरसन

American MMA fighter Alyse Anderson is ready to make her debut

अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन ये साबित करने को बेताब हैं कि वो ONE Championship के एटमवेट डिविजन की टॉप कंटेंडर्स में से एक हैं और ये मौका उन्हें शुक्रवार, 3 सितंबर को मिलने वाला है।

ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वो अपराजित जापानी स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाली हैं।

https://www.instagram.com/p/COa5H09pq3f/

एंडरसन को काफी समय से उत्तर अमेरिका में बेस्ट एटमवेट एथलीट्स में से एक का दर्जा प्राप्त रहा है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतिहास के सबसे बड़े विमेंस टूर्नामेंट के पहले राउंड में उनका सामना एक कठिन प्रतिद्वंदी से होने वाला है। हिराटा का रिकॉर्ड 7-0 का है और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है।

लेकिन “लिल सैवेज” को अपनी विरोधी की लय से कोई डर महसूस नहीं हो रहा है।

एंडरसन ने कहा, “उनका सामना अभी तक मेरे जैसी एथलीट से नहीं हुआ है। मैं जानती हूं मैं उनकी सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित होने वाली हूं।”

26 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने इंटरव्यू में बताया कि हिराटा के खिलाफ उनका मैच कैसा रहने वाला है।

https://www.instagram.com/p/CLrczDXJFhU/

ONE Championship: आप सबसे नई अमेरिकी एथलीट्स में से एक के रूप में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का हिस्सा बन रही हैं। क्या आप इसे सम्मान के रूप में देख रही हैं या फिर दबाव महसूस कर रही हैं?

अलीस एंडरसन: मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, क्योंकि इस टूर्नामेंट में मैं ही अकेली अमेरिकी एथलीट हूं।

मैं जानती हूं कि दूसरे प्रोमोशंस इस तरह के अवसर प्रदान नहीं करते। बहुत से लोगों को फुल-टाइम जॉब और अपने फाइटिंग करियर पर भी ध्यान देता है, यहां तक कि अमेरिका में लोगों को जूझना पड़ता है। इसलिए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन में परफॉर्म करना बड़े सम्मान की बात है।

यहां का फैनबेस अलग है, लेकिन मुझे खुशी है कि ONE ने मुझे खुद को साबित करने का इतना बड़ा अवसर प्रदान किया है।

ONE: ग्रां प्री में ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े स्टार्स शामिल हैं। ऊंचे कम्पटीशन लेवल के बीच आप खुद को कहां खड़ा पाती हैं?

एंडरसन: इससे मुझे वाकई में पता चल सकेगा कि डिविजन में मेरा दर्जा किया है। खासतौर पर तब, जब मेरे पास ONE में किसी मैच का अनुभव ना हो।

ONE के एटमवेट डिविजन में कई टॉप स्टार्स मौजूद हैं, इसलिए यहां जाहिर तौर पर मेरी स्किल्स की कड़ी परीक्षा ली जाएगी। अगर आप बेस्ट एथलीट बनना चाहते हैं तो आपको बेस्ट एथलीट्स का ही सामना करने की जरूरत है।



ONE: आपका क्वार्टरफाइनल मैच हिराटा से है, जिन्होंने अभी तक अपनी सभी विरोधियों को फिनिश किया है। उनकी ताकत और कमजोरियों के बारे में आपको क्या पता चला है?

एंडरसन: उनकी जूडो स्किल्स अच्छी हैं और अपनी प्रतिद्वंदी को ग्राउंड गेम में लाना अच्छे से जानती हैं। ग्रैपलिंग उनकी ताकत है, वहीं कम अनुभव को मैं उनकी कमजोरी के रूप में देख रही हूं।

मुझे उनसे काफी ज्यादा अनुभव प्राप्त है और उनकी उम्र अभी केवल 21 साल है। वो कहती हैं कि युवा होना उन्हें फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन मेरी उम्र भी अभी केवल 26 साल है और मैं ज्यादा समझ के साथ अपने मूव्स का चुनाव करती हूं।

मुझे खुशी है कि मुझे उनके मोमेंटम को बिगाड़ने का मौका मिला है, क्योंकि अधिकतर लोग उन्हें फाइनलिस्ट के तौर पर देख रहे हैं। मैं एक टॉप कंटेंडर हूं, इस टूर्नामेंट में शामिल होने की हकदार हूं और चैंपियनशिप की भी टॉप कंटेंडर्स में से एक हूं।

ONE: हिराटा का अपना एक अलग किरदार है। एंट्री लेते समय डांस करती हैं और कभी कभी सर्कल में भी उनके मूव्स देखे जाते हैं। क्या इस तरह के माइंड गेम्स आपके ध्यान को भटकाने वाले साबित होंगे या फिर आपको इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा?

एंडरसन: ये उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है, मैंने इस तरह का कभी कुछ नहीं किया। वो अभी 21 साल की हैं, लेकिन मैं 18 साल की उम्र में अपने पहले मैच से ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को गंभीरता से लेती आई हूं। इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं इस पर अपनी नजर बनाए रखूंगी।

ONE के सोशल मीडिया हैंडल पर मैंने उनके द्वारा केज के अंदर डांस जैसी वीडियो को देखा हुआ है और मैं इसे गंभीरता से लेती हूं। हो सकता है कि वो सर्कल में अच्छा महसूस करने के लिए ऐसा कर रही हों, ये केवल अपनी-अपनी मानसिकता की बात है।

मगर अंत में मुझे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता और वो जो चाहे वो कर सकती हैं।

https://www.instagram.com/p/B_S14HSDQ79/

ONE: आपने कहा कि ग्रैपलिंग हिराटा की ताकत है। अगर आप उनके ग्रैपलिंग गेम में फंसी, तो उससे निपटने के लिए आपने क्या प्लान तैयार किया है?

एंडरसन: अभी तक उनका सामना टॉप लेवल के ग्रैपलर्स से नहीं हुआ है। मैंने उनके मैच देखे हैं, उन्हें देखकर लगता है जैसे वो वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें पहले हाई लेवल के ग्रैपलर्स के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखना चाहिए।

अगर मैच ग्राउंड गेम में गया, तो मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस स्थिति का भी हल निकाला है क्योंकि आप नहीं जानते कि मैच किस दिशा में आगे बढ़ने वाला है।

अपने गेम प्लान को मैं उजागर नहीं करना चाहूंगी, लेकिन मैं खुद को हर तरह की स्थिति के लिए तैयार कर रही हूं और उनका सामना अभी तक किसी दूसरी हाई लेवल की ग्रैपलर से नहीं हुआ है।

ONE: इस मैच को आप किस तरह से जीतना चाहती हैं?

एंडरसन: मैं उनसे लंबी हूं और डिविजन में भी सबसे लंबी हूं, इसलिए स्ट्राइकिंग करने में मुझे आसानी होगी। उन्हें अपने गेम में महारत हासिल है, लेकिन मैं उनके प्लान को विफल करते हुए उनपर बढ़त बनाऊंगी। उन्हें खुद से दूर रखते हुए मैं बढ़त बनाने के मौके नहीं देना चाहती।

https://www.instagram.com/p/B-sn9XzJve-/

ONE: फैंस को अलीस एंडरसन के डेब्यू मैच को क्यों देखना चाहिए?

एंडरसन: मैं एक आक्रामक फाइटर हूं, जिसे अपनी विरोधी पर दबाव बनाना पसंद है।

मैं इस डिविजन में नई भी हूं और एक ऐसी एथलीट का सामना कर रही हूं, जिन्हें फैंस मुझसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए इत्सुकी के फैंस को इस मैच के लिए उत्साहित रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: निकोलिनी के खिलाफ मैच के लिए जिओंग ने डर को प्रोत्साहन का रूप दिया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.