अलीस एंडरसन ONE 168: Denver में घरेलू धरती पर जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध – ‘मैं उनपर हावी होऊंगी’

Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 50

अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन ONE 168: Denver में अपने देशवासियों के समर्थन के साथ जीत की पटरी पर वापस आना चाहती हैं।

इस शनिवार, 7 सितंबर को जब ONE Championship अमेरिकी धरती पर लौटेगा तो मिशिगन की निवासी ब्राजील की विक्टोरिया “विक” सूज़ा से भिड़ेंगी, जहां उन्हें बॉल एरीना में इस महत्वपूर्ण एटमवेट MMA मुकाबले में घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन की उम्मीद होगी।

पिछले मई में अपनी सबसे हालिया मुकाबले के बाद से कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने के बाद “लिल सैवेज” इस ब्लॉकबस्टर अमेरिकी कार्ड में भाग लेने के अवसर को पाकर रोमांचित हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया: 

“संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रमोशन का मुझे साथ देना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इससे मुझे बेहद अच्छा और सकारात्मक महसूस हुआ। इससे मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने और सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन मिल रहा है।”

अब पूरी तरह से फिट होकर एंडरसन को डेनवर में होने वाले मुकाबले में खतरनाक सूज़ा पर काबू पाने के लिए अपनी सभी स्किल्स और ताकत का उपयोग करना होगा।

ब्राजीलियाई एथलीट ने जून में इत्सुकी हिराटा को चोक से सबमिट कर डिविजन को चेतावनी दी थी और साथ ही स्ट्राइकिंग आर्ट्स में भी उनका व्यापक बैकग्राउंड है।

इसे ध्यान में रखते हुए “लिल सैवेज” ने इस मैच के लिए अपना गेम प्लान बताया:

“मुझे पता है कि उन्होंने कुछ किकबॉक्सिंग मुकाबले लड़े हैं और उनकी ग्रैपलिंग अच्छी है। वो कद में छोटी लेकिन अधिक विस्फोटक फाइटर हैं। मुझे लगता है कि उनके पास बहुत सारी ताकत हैं और वो तेजी से हमला करती हैं। मुझे मेरी रेंज (पहुंच) को बनाए रखने और निश्चित रूप से उन्हें अपने से दूर रखने के लिए सीधे पंचों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।”

अपने हमवतन फैंस के सामने प्रभावित करने के लिए उत्सुक अमेरिकी फाइटर अपनी प्रतिद्वंदी को फिनिश करना चाहेंगी और ये साबित करना चाहेंगी कि वो फिर से एटमवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स का सामना करने के लिए तैयार हैं:

“मुझे लगता है कि ये बहुत जल्दी खत्म होने वाला है, खासकर ऊंचाई (वाले क्षेत्र) के कारण। आप बस सर्कल के अंदर जाकर बाहर आना चाहेंगे। अगर आप उनकी पिछली फाइट पर गौर करें तो वो काफी तेज-तर्रार थीं इसलिए मैंने देखा कि उन्हें तेजी से शुरुआत करने में कोई आपत्ति नहीं है। एक-दूसरे को परखने की प्रक्रिया को मैं नहीं देख पा रही हूं।

“मैं इस पर कोई सटीक भविष्यवाणी नहीं करना चाहती। मैं बस इतना जानती हूं कि मैंने जिस प्रकार की मेहनत की है, उसके मैं उनपर हावी होऊंगी और शायद मैं सबमिशन भी पा लूं क्योंकि मैंने ग्रैपलिंग पर बहुत जोर दिया है।”

अलीस एंडरसन अपने बीमार पिता का सम्मान करने के लिए लड़ रही हैं

अलीस एंडरसन के पास ONE 168: Denver में सफल होने के लिए अब पहले से कहीं अधिक प्रेरणा है।

इस साल की शुरुआत में 29 वर्षीय स्टार के पिता को पूरे शरीर में कैंसर का पता चला था और इस खबर के कारण एटमवेट एथलीट ने लगभग पूरी तरह से फाइट करना छोड़ने वाली थीं।

हालांकि, उनके पिता हमेशा से उनके सबसे बड़े समर्थकों में से एक रहे हैं और उन्होंने ही एंडरसन को अपने सपनों का पीछा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया था:

“जब मेरे पिता को इसका पता चला तो मैंने निश्चित रूप से सोचा कि मैं फाइट से नाम वापस ले लूंगी, घर चले जाऊंगी, और जून में फाइट करना छोड़ दूंगी। इसलिए जब मैं दो सप्ताह के लिए घर गई और मेरे पिता ने मुझसे कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि तुम हार मान लो, वेगास वापस जाओ और तुरंत इसमें वापस जाओ,’ इसने मुझे आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। मैं 7 सितंबर को केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं।

“फिलहाल, वो इसे हम दोनों की अपनी लड़ाई के रूप में देखते हैं। उन्हें ये अच्छा लगता है और वो इसे लेकर उत्साहित हैं। इसलिए अगर मैं उन्हें लड़ते रहने के लिए प्रेरित रख सकती हूं तो मैं उनके लिए हर संभव प्रयास करती रहूंगी।”

लंबे समय तक अपना कराटे स्कूल चलाने वाले मार्शल आर्टिस्ट के रूप में एंडरसन के पिता को MMA में अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गर्व है और वो नहीं चाहते कि उनकी अपनी लड़ाई उनकी बेटी के करियर को पटरी से उतार दे।

एंडरसन ने आगे कहा: 

“वो (मेरी फाइट के लिए) बहुत उत्साहित हैं। उन्हें लगता है कि हमारा पूरा परिवार उनके कैंसर के इलाज पर इतना ध्यान केंद्रित कर रहा है कि ये मुझे मेरे आगामी मैच में भाग लेने से रोक रहा है। मैंने उन्हें ये बताने की कोशिश की है कि मुझे इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है, लेकिन ये उनके लिए महत्वपूर्ण है।

“जब वो इसके बारे में बात करते भी हैं तो वो रोना शुरू कर देते हैं क्योंकि वो जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, ये उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

“मुझे लगता है कि अगर मैं ये फाइट जीत गई तो इससे मेरे पिताजी को बहुत खुशी मिलेगी क्योंकि वो केवल मुझे खुश देखना चाहते हैं। उनके एक मार्शल आर्टिस्ट होने के नाते मैं बस इतना जानती हूं कि उन्हें मुझ पर बहुत गर्व है और मैं हर तरह से उनका सम्मान करना चाहती हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.