सेकसन ने लियाम हैरिसन के खिलाफ रोमांचक जीत पर विचार साझा किए – ‘फैंस के दिल और दिमाग पर छाना चाहता हूं’

Liam Harrison Seksan Or Kwanmuang ONE 168 16

सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने ONE 168: Denver में एक और शानदार प्रदर्शन दिखाया।

थाई फाइटर पिछले शनिवार, 7 सितंबर को 140 पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में साथी दिग्गज लियाम “हिटमैन” हैरिसन से भिड़े और इस फाइट में मजबूत ब्रिटिश स्ट्राइकर पर दूसरे राउंड में स्टॉपेज से जीत हासिल की।

खचाखच भरे बॉल एरीना में प्रतिस्पर्धा करना और लाखों लोगों द्वारा अमेरिकी प्राइमटाइम पर उन्हें लाइव देखना, ये सेकसन के लंबे और बेमिसाल करियर की सबसे बड़ी फाइट थी और उन्हें दर्शकों को अपनी ट्रेडमार्क शैली दिखाने का मौका मिला।

अपने हमलों को अंजाम देने के लिए आगे बढ़ते हुए यहां तक ​​कि हैरिसन के शक्तिशाली जवाबी अटैक के सामने भी 35 वर्षीय एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी को तीन बार नॉकडाउन किया और जीत हासिल कर 50,000 अमेरिकी डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम किया।

इसके बाद सेकसन ने onefc.com को बताया कि वो अपने प्रदर्शन से खुश हैं:

“मेरी फाइट की शैली, मैंने इसे सबसे लंबे समय तक किया है, जब से मैं प्रोफेशनल मॉय थाई फाइट्स कर रहा हूं और ट्रेनिंग ले रहा हूं।

“मैं इस शैली के साथ लड़ना जारी रखूंगा क्योंकि मैं दुनिया भर के फैंस के दिल और दिमाग पर छाना चाहता हूं।”

अब ONE में 9-1 के शानदार रिकॉर्ड के साथ कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन न केवल दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि नियमित रूप से जीत भी रहे हैं।

हैरिसन पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत उन्हें बड़े नामों के साथ मुकाबलों की ओर धकेल सकती है, लेकिन विनम्र थाई स्ट्राइकर बहुत ज्यादा आगे नहीं देख रहे हैं:

“मैं निश्चित रूप से नहीं सोचता कि मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हूं। ऐसे बहुत से फाइटर्स हैं जो मुझसे बेहतर हैं। लेकिन जब वजन घटाने और मेरी अन्य सभी जिम्मेदारियों की बात आती है, अगर मैं उन पर कायम रहूं तो सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहेगा।”

सेकसन को हैरिसन की अंतिम फाइट साझा करने का सम्मान मिला

सेकसन ओर क्वानमुआंग द्वारा लियाम हैरिसन को फिनिश करना उनके करियर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन इसने उनके प्रतिद्वंदी के करियर के अंत का संकेत दिया।

“हिटमैन” ने हार के बाद सर्कल में अपने ग्लव्स छोड़ दिए, जिससे मॉय थाई के खेल में उनका रोमांचक सफर समाप्त हुआ।

“हिटमैन” के साथ अंतिम फाइट के लिए सम्मानित महसूस करते हुए सेकसन ने डेनवर में इस मिले-जुले अवसर पर अपने विचार साझा किए:

“मैं बेहद खुश हूं और बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी अंतिम फाइट के लिए चुना। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। वो खेल के एक महान खिलाड़ी हैं।”

अपने मॉय थाई करियर में एक समान स्थान पर होने के बावजूद सेकसन को हैरिसन का अनुसरण करने का कोई इरादा नहीं है।

इसके बजाय वो आगे बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं:

“अगर मैं आज रात हार जाता तो भी मैं अपने करियर को जारी रखता। ये मॉय थाई है। ऐसे भी दिन होते हैं जब आप जीतते हैं और हारते हैं। लेकिन मेरे में अभी भी जज्बा है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.