एड्रियन ली ONE 168 में अपनी दूसरी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे – ‘इससे ​​बेहतर कुछ नहीं हो सकता था’

Adrian Lee Nico Cornejo ONE 168 28

एड्रियन “द फिनोम” ली ने पिछले शनिवार को ONE 168: Denver में अपनी दूसरी प्रोफेशनल जीत हासिल की और MMA में सबसे रोमांचक उभरते सितारों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।

इस बार 18 वर्षीय हवाई निवासी ने कोलोराडो के बॉल एरीना में निको “द स्टील सिटी किड” कोर्नेहो के खिलाफ पहले राउंड में एक प्रभावशाली सबमिशन जीत दर्ज की।

अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में दो तेज-तर्रार फिनिश के साथ 2-0 का रिकॉर्ड कायम कर ली को अपने प्रदर्शन पर गर्व है, जिससे उन्हें 50,000 अमेरिकी डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

जबकि जून में आयोजित हुए ONE 167 में अपने डेब्यू में उन्होंने ऐसी ही दमदार जीत हासिल की थी, लेकिन “द फिनोम” का कहना है कि इस बार उन्हें काफी बेहतर महसूस हुआ।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“जिस तरह से ये फाइट हुई, उस बात से मैं बहुत खुश हूं। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। हमने पहले राउंड में ही फिनिश हासिल कर लिया और पहली फाइट की घबराहट को समाप्त कर इस फाइट में भाग लेना मेरे लिए अधिक सहज था।”

ली एक ऐसे किसी युवा की तुलना में कहीं अधिक अनुभवी लग रहे थे, जो अभी भी अपने करियर के शुरुआती चरण में हों।

मौजूदा 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और पूर्व ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के छोटे भाई के रूप में उन्हें सालों का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग का अनुभव है।

कॉर्नेहो के खिलाफ ली ने अपने बड़े भाई-बहन द्वारा तैयार रणनीति का पालन किया, जैसे कि मुकाबले के हर पहलू पर हावी होना और जितनी जल्दी हो सके फिनिश प्राप्त करना:

“प्लान ये था कि मैं संयम रखूं और अपने गेम प्लान का पालन करूं। वहां जाऊं, उन पर हमला करूं, उन्हें नीचे गिरा दूं और उन्हें सबमिट या तकनीकी नॉकआउट (TKO) से फिनिश करूं।”

ली जानते हैं कि उनके पारिवारिक बैकग्राउंड को देखते हुए MMA जगत को उनसे अविश्वसनीय रूप से बहुत अधिक उम्मीदें हैं।

फिर भी वो मानते हैं कि केवल 18 साल की उम्र में ग्लोबल लेवल एक मान्यता प्राप्त ONE सुपरस्टार बनना खास है:

“ये वास्तव में आश्चर्यजनक है। ये अभी भी अवास्तविक लगता है। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, जब मैं छोटा था और आज इस मुकाम पर पहुंच गया हूं।”

एड्रियन ली ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स में बड़े लक्ष्य निर्धारित किए

एड्रियन ली MMA में सबसे चर्चित युवा प्रतिभाओं में से एक हैं, लेकिन वो पहले से ही एक से अधिक खेलों पर अपनी नजरें जमा रहे हैं।

स्वाभाविक रूप से उन्हें अपने भाई-बहन के नक्शेकदम पर चलने और ONE Championship में गोल्डन बेल्ट पर कब्जा करने की उम्मीद है। उसके आगे उनका लक्ष्य एक ऑलराउंड मार्शल आर्ट्स दिग्गज बनना है:

“मेरी योजना अब तक का सबसे महान कॉम्बैट स्पोर्ट्स और MMA फाइटर बनने की है।”

इसको पाने के लिए “द फिनोम” को ONE के किसी भी कॉम्बैट स्पोर्ट्स में प्रतिस्पर्धा करने की अपनी क्षमता पर भरोसा है, जिसमें सबमिशन ग्रैपलिंग, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“चूंकि मैंने अपने पूरे जीवन में MMA में ट्रेनिंग ली है, मेरा मानना ​​है कि मेरे पास किसी भी अन्य अनुशासन में आने के लिए पर्याप्त कौशल मौजूद है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)