जॉन लिनेकर ONE 168: Denver में अपने मॉय थाई डेब्यू में नॉकआउट जीत से आश्चर्यचकित नहीं हुए – ‘मैं यही करता हूं’

John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने ये साबित कर दिया कि उनकी ताकत किसी एक खेल तक सीमित नहीं है।

ब्राजीलियाई स्टार ने शनिवार, 7 सितंबर को ONE 168: Denver में अपने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले के दूसरे राउंड में असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ को नॉकआउट कर दिया, और “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में प्रभावशाली शुरुआत की।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में, लिनेकर को इस सर्वव्यापी खेल में अपनी स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन फैंस ये देखने के लिए उत्सुक थे कि वो “द अमेरिकन निंजा” जैसे स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” को इस नए खेल में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा और अमेरिका के कोलोराडो में बॉल एरीना में हुए इस मुकाबले में वो अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहे।

उन्होंने onefc.com को बताया: 

“मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर ये देखते हुए कि मेरी विशेषज्ञता बॉक्सिंग है। मैंने जो भी योजना बनाई थी वो सब करने में सफल रहा और परिणाम से मैं बहुत खुश था।

“मेरा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, मैं बहुत आक्रामक होने में कामयाब रहा, जैसा कि मैं अपने सभी मुकाबलों में करता हूं।”

“हैंड्स ऑफ स्टोन” ने अपने पसंदीदा अंदाज से अपने 34 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को दूसरे राउंड के 2:50 मिनट में परास्त कर दिया:

“हम कभी नहीं जानते कि हम नॉकआउट से जीतेंगे या अंकों से, लेकिन मैं हमेशा नॉकआउट के लिए जाता हूं। और ये फाइट भी अलग नहीं थी। मैं पूरे समय नॉकआउट की तलाश में रहा और मैंने ये एक बार फिर कर दिखाया।

“मेरे सभी मुकाबलों में, फैंस हमेशा नॉकआउट की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मैं यही करता हूं। मैं नतीजे को जजों के हाथ में नहीं छोड़ता।”

लिनेकर की निगाहें रोडटंग के खिलाफ ब्लॉकबस्टर सुपर-फाइट पर है

जॉन लिनेकर का प्राथमिक ध्यान MMA पर है, और वो ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैम्पियनशिप की ओर अग्रसर रहना चाहते हैं।

हालांकि, अपने मॉय थाई डेब्यू में शानदार प्रदर्शन के बाद, वो इस नए खेल में और भी चैलेंजर्स का सामना करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने बताया:  

“मेरा ध्यान MMA पर है। मैं (स्थायी रूप से) मॉय थाई पर स्विच करने की योजना नहीं बना रहा हूं, लेकिन मैं सक्रिय बने रहने के लिए अन्य मॉय थाई फाइट्स करना चाहता हूं। मैं सबमिशन ग्रैपलिंग में भी लड़ सकता हूं या स्पेशल रूल्स के साथ कुछ सुपर-फाइट में भी भाग ले सकता हूं!

“MMA में, मेरा ध्यान फिर से टाइटल के लिए लड़ना है, भले ही बेल्ट किसी के भी पास हो। ये फिलहाल फैब्रिसियो एंड्राडे के पास है, इसलिए मेरा ध्यान टाइटल के लिए उनसे लड़ने पर है।” 

अगर लिनेकर मॉय थाई में लौटते हैं तो उनकी नजरें एक विशेष प्रतिद्वंद्वी पर टिकी हैं और ये एक ऐसा मैच होगा जो ग्लोबल फैंस को उन्माद में डाल देगा।

उन्होंने खुलासा किया: 

“मॉय थाई में, रोडटंग (जित्मुआंगनोन) के खिलाफ फाइट दिलचस्प होगी, और मुझे लगता है कि प्रशंसकों को इसे देखने में मजा आएगा। मुझे लगता है ये बेहद रोमांचक होगा!

“सुपरलैक (कियातमू9) या (जोनाथन) हैगर्टी के खिलाफ फाइट निश्चित रूप से दिलचस्प होगी! ये एक घमासान होगा, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है। लेकिन मेरे मन में जो मॉय थाई फाइट है वो रोडटंग के खिलाफ होगी। कद और शारीरिक संरचना के कारण ये मुकाबला जबरदस्त होगा। ये फैंस के लिए एक शानदार शो होगा!”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.