स्टैम्प फेयरटेक्स ने ONE 168 की एटमवेट MMA फाइट में विक्टोरिया सूज़ा के खिलाफ अलीस एंडरसन को विजेता चुना

Stamp Fairtex Ham Seo Hee ONE Fight Night 14 21 scaled

ONE 168: Denver में यूं तो कई ब्लॉकबस्टर मैच शामिल हैं, लेकिन मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स की नजरें विशेष रूप से एक फाइट पर टिकी हैं।

इस शनिवार, 7 सितंबर को कोलोराडो के डेनवर शहर के बॉल एरीना में एक महत्वपूर्ण एटमवेट MMA मुकाबले में अमेरिकी स्टार अलीस एंडरसन का मुकाबला उभरती ब्राजीलियाई एथलीट विक्टोरिया सूज़ा से होगा।

स्टैम्प, एंडरसन के खेल को अच्छी तरह से जानती हैं क्योंकि उन्होंने पिछले साल संयुक्त राज्य अमेरिका की धरती पर ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में “लिल सैवेज” को हराया था।

थाई मेगास्टार सूज़ा को भी लंबे समय से परख रही हैं, जिन्होंने पिछले जून में अपने सबसे हालिया प्रदर्शन में जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा को केवल 91 सेकंड में मात दी थी।

स्टैम्प ने onefc.com को बताया:

“मुझे लगता है कि ये मजेदार होगा। हालिया हार के कारण अलीस अधिक प्रेरित हैं, जबकि विक्टोरिया दृढ़ हैं क्योंकि वो अभी भी एक नई प्रतियोगी हैं। ये एक दिलचस्प मुकाबला होगा।

“मुझे लगता है कि अलीस के पास ताकत और गति के मामले में बढ़त है। विक्टोरिया ग्रैपलिंग में बहुत अच्छी हैं। मुझे लगता है कि ये उनकी मुख्य ताकतें हैं।”

हालांकि मई 2023 में स्टैम्प ने एंडरसन को हरा दिया था, लेकिन अभी भी वो अपने पूर्व प्रतिद्वंदी का बहुत सम्मान करती हैं।

दरअसल, उन्होंने एंडरसन का सामना करने में अपनी घबराहट स्वीकार की और उन्हें लगता है कि प्रतिभाशाली अमेरिकी फाइटर के पास सूज़ा के खिलाफ पलटवार करने के सभी साधन मौजूद हैं:

“मुझे लगता है कि अलीस जीत सकती हैं और वो इस फाइट में हावी होने में सक्षम होंगी। वो पिछली बार हार गई थीं और इससे उन्हें जीतने के लिए प्रेरणा मिलेगी। वो कद में ऊंची हैं इसलिए उन्हें अपनी रीच (पहुंच) से लाभ मिलना चाहिए।

“जब मैंने उनका सामना किया था तब मैं थोड़ी से घबराई हुई थी। वो मजबूत और साहसी लग रही थीं। मुझे लगता है कि वो ताकतवर और फुर्तीली हैं। वो स्ट्राइकिंग में भी बहुत अच्छी हैं।”

स्टैम्प ने अपनी घुटने की गंभीर चोट से उबरने की प्रगति के बारे में बताया

स्टैम्प ने मई में लगी घुटने की गंभीर चोट के बारे में भी जानकारी दी।

एक दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेनिंग दुर्घटना में लगी इस चोट के बाद 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन को सर्जरी की आवश्यकता पड़ी और वो वापसी के लिए लगन से काम कर रही हैं।

26 वर्षीय एथलीट ने कहा:

“मेरी हालत बेहतर है। मैं अब सामान्य रूप से चल सकती हूं। कभी-कभी बहुत तेज दर्द होता है। लेकिन कुल मिलाकर अब मैं बेहतर हूं।

“मेरे पैर की खोई हुई मांसपेशियों को फिर से बनाना सबसे कठिन काम है। मुझे सर्जरी के बाद जितना संभव हो सके उतनी मांसपेशियां बनानी हैं।”

अब जब वो चोट से उबरने की प्रक्रिया पर काम कर रही हैं, स्टैम्प अपने मूल स्थान थाईलैंड के रेयोंग प्रांत में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

सर्कल में उनकी वापसी के बारे में अटकलें लगाना अभी भी जल्दबाजी होगी, लेकिन उन्होंने फैंस को आश्वस्त किया कि वो जल्द ही पटाया के प्रसिद्ध Fairtex Training Center जिम में लौटेंगी:

“मैं खुद को मोबाइल गेम्स और जिगसॉ पहेलियों जैसी चीजों में व्यस्त रखने की कोशिश कर रही हूं। मेरे माता-पिता मुझे अक्सर खाने के लिए बाहर ले जाते हैं। मैं सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिता रही हूं।

“मुझे लगता है कि मैं अक्टूबर के अंत में Fairtex में वापसी करूंगी। मैं कुछ हल्के ट्रेनिंग की कोशिश करूंगी। मैं अब बॉक्सिंग कर सकती हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.