ONE 168: Denver से जुड़े हुए 5 सबसे बड़े सवाल

Jonathan Haggerty Superlek Kiatmoo9 ONE Friday Fights 72 6

ONE Championship की अमेरिकी धरती पर बहुप्रतीक्षित वापसी होने जा रही है और फैंस बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शनिवार, 7 सितंबर को कोलोराडो के बॉल एरीना में होने वाले ONE 168: Denver में शुरु से लेकर अंत तक बेहतरीन मैच शामिल हैं।

इससे पहले कि सर्कल में एक्शन की शुरुआत हो, आइए उन अहम सवालों पर चर्चा करते हैं, जिनके जवाब ONE 168 में देखने को मिल सकते हैं।

#1 क्या सुपरलैक से बदला ले पाएंगे जोनाथन हैगर्टी?

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने बेंटमवेट मॉय थाई खिताब को मौजूदा फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं होगा, जब दोनों आमने-सामने आ रहे होंगे। इससे पहले 2018 में थाई सुपरस्टार ने ब्रिटिश स्टार के देश में जाकर उन्हें स्टॉपेज से पराजित किया था।

तब से दोनों ही स्ट्राइकर्स ने ONE में वर्ल्ड टाइटल जीते हैं और खुद को ग्लोबल सुपरस्टार्स के रूप में स्थापित किया है। हैगर्टी “द किकिंग मशीन” के खिलाफ मिली हार को भूले नहीं हैं।

“द जनरल” साबित करना चाहते हैं कि वो संगठन के सबसे घातक स्ट्राइकर हैं। वहीं सुपरलैक 12 मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को आगे बढ़ना चाहेंगे।

#2 क्या जॉन लिनेकर का स्टाइल मॉय थाई में कारगर साबित होगा?

दुनिया के मशहूर नॉकआउट आर्टिस्ट जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर मॉय थाई में डेब्यू करने जा रहे हैं और उनकी टक्कर असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ से होगी।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को MMA जगत में सबसे घातक पंच लगाने के लिए जाना जाता है और उनका स्टाइल मॉय थाई के लिए एकदम सही है।

लेकिन उनके सामने टेन पॉ के रूप में टॉप मॉय थाई फाइटर होंगे। अपने मैचों में लगातार दो नॉकआउट जीत हासिल करने वाले फ्लोरिडा निवासी ब्राजीलियाई स्टार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

#3 क्या दो MMA स्टार्स को वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल होगा?

इवेंट में ऐसी दो MMA फाइट्स शामिल हैं, जिनसे भविष्य का वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर निकलकर सामने आ सकता है।

पहले हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका की टक्कर वेल्टरवेट MMA फाइट में ईसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु से होगी, जिसमें धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

टेटसुका ने अपने पिछले सभी पांच मैचों को स्टॉपेज से जीता है और वो क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के अगले चैलेंजर हो सकते हैं। वो जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई-टोंगन एथलीट के खिलाफ जीत से इस बात पर लगभग मुहर लग जाएगी।

इसके बाद पूर्व 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग साबित करना चाहेंगे कि उन्हें अभी बहुत दमखम बाकी है, जब वो अपराजित टर्किश पावरहाउस शामिल एर्दोगन से भिड़ेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 19 फाइट्स के अनुभवी “द बर्मीज़ पाइथन” लगातार तीन मैचों में जीतने के बाद यहां उतरेंगे और जीत से वो मिडलवेट MMA गोल्ड हासिल करने के करीब पहुंच जाएंगे, जिस पर फिलहाल तीन डिविजन के चैंपियन एनातोली मालिकिन का कब्जा है।

#4 स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद किस तरह से वापसी कर पाएंगी अलीस एंडरसन?

ONE 168 में अमेरिकी फाइटर अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन की वापसी होगी, जहां एटमवेट MMA मुकाबले में उनका सामना ब्राजील की विक्टोरिया “विक” सूज़ा से होगा।

एंडरसन के लिए वापसी करना ही किसी जीत से कम नहीं है। अपनी पिछली फाइट के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके चलते वो महीनों तक एक्शन से दूर रहीं और MMA करियर पर लगभग विराम लग गया था।

उनके ठीक होने के बाद एंडरसन के पिता को स्टेज फोर कैंसर हुआ और उनकी इसके विरुद्ध फाइट जारी है। लंबी जद्दोजहद के बाद अब “लिल सैवेज” 7 सितंबर को जीत हासिल करना चाहेंगी।

#5 कौन अपराजित रह पाएंगे?

कई सारे अपराजित एथलीट्स ONE 168 में अपने रिकॉर्ड को दांव पर लगाएंगे। एर्दोगन के अलावा समात मामेदोव, जोहान एस्टुपिनन, एड्रियन ली और निको कोर्नेहो अपराजित फाइटर के रूप में सर्कल में कदम रखेंगे।

कोलंबियाई स्टार एस्टुपिनन एक अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मैच से इवेंट की शुरुआत करेंगे और उनका सामना Road to ONE टूर्नामेंट विजेता शॉन “द वन” क्लिमेको से होगा।

दो डिविजन के ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली और पूर्व एटमवेट MMA क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के छोटे भाई अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 2-0 करना चाहेंगे, लेकिन उनके सामने अपराजित कोर्नेहो के रूप में बड़ी चुनौती होगी।

लाइटवेट MMA कंटेंडर मामेदोव स्विस स्टार मॉरिस अबेवी को हराकर अपने रिकॉर्ड को 11-0 कर सकते हैं। मामेदोव अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)