ज़ेबज़्टियन कडेस्टम के खिलाफ दूसरा मौका चाहते हैं अगिलान थानी

Agilan-Thani-defeats-Dante-Schiro-at-ONE-MARK-OF-GREATNESS

अगिलान “एलीगेटर” थानी ONE Championship के इवेंट्स की शुरुआत होने के बाद जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं।

वेल्टरवेट स्टार दिसंबर 2019 में डांटे स्कीरो को कुआलालंपुर, मलेशिया में हराने के बाद से अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे हैं।

थानी ने अपनी स्किल्स को सुधारने के लिए पैसे बचाकर फ्लोरिडा, यूनाइटेड स्टेट्स जाने का निर्णय लिया था जहां वो विश्व-प्रसिद्ध कोच हेनरी हूफ्ट से Sanford MMA में ट्रेनिंग लेते।

हालांकि, COVID-19 वैश्विक महामारी की वजह से उनका ONE चैंपियंस आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और मार्टिन “सीटू-एशियन” गुयेन के साथ ड्रीम कैम्प ज्यादा लंबा नहीं चला।

थानी ने कहा, “पिछले कुछ महीने काफी कठिन रहे हैं, खासकर मैं जिस परिस्थिति में रह रहा हूँ।”

“मार्च में जब मैं अमेरिका में था, COVID-19 परिस्थिति की शुरुआत हुई थी। कुछ हफ्तों बाद Sanford MMA ने घोषणा करके बताया कि इस महामारी की वजह से जिम बंद रहेगा।”

थानी फिर यूनाइटेड स्टेट्स से अपने घर मलेशिया वापस आ गए थे लेकिन देश ने भी बीमारी पर नियंत्रण रखने के लिए सारी चीज़ें बंद कर दी थी, इसका अर्थ था कि वो Monarchy MMA या किसी दूसरे जिम में भी ट्रेनिंग और वर्कआउट नहीं कर सकते है।

इन चुनौतियों के बाद भी उन्होंने इस परिस्थिति को नकारात्मक रूप से नहीं स्वीकारा। इसके बजाय परेशानियों ने “एलीगेटर” को और भूखा बना दिया।

थानी ने नॉर्थ अमेरिका में रहने के बारे में बताया, “भले ही वो 2 हफ्तों का कैम्प था, मुझे यकीन है कि इसने मुझे कई तरीकों से फायदा पहुँचाया है।”

कुआलालंपुर के निवासी मानते हैं कि वो इस मुश्किल परिस्थितियों को भांप लेंगे और इस दौरान सफल रहेंगे।



थानी अभी भी सर्वश्रेष्ठ स्टार्स का सामना करना चाहते हैं और वेल्टरवेट डिविजन की रैंकिंग में ऊपर जाना चाहते हैं। उनकी निगाहें पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन पर टिकी हुई है।

उन्होंने कहा, “ज़ेबज़्टियन कडेस्टम वो नाम है जिनके साथ हर कोई मुझे जोड़ता है, मुझे उनका फिर सामना करना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि वो दिन आएगा।”

जुलाई 2018 में थानी का कडेस्टम के साथ मुकाबला हुआ था, जहां वो पहले स्टार बने थे जिसने मलेशियाई स्टार को नॉकआउट किया। “द बैंडिट” ने नी, डाउनवॉर्ड एल्बो और क्रॉस एल्बो का उपयोग करके 1 मिनट और 56 सेकंड्स के अंदर तीसरे और अंतिम राउंड में जीत हासिल की।

उन्होंने बताया, “कडेस्टम के खिलाफ पिछली फाइट में मैं शारीरिक रूप से तैयार नहीं था। मैं चोटिल था और इसने मेरे अंदाज पर काफी ज्यादा असल डाला। इस वजह से मैं देखना चाहता हूँ कि 100 प्रतिशत रहते हुए कैसा प्रदर्शन कर सकता हूँ।”

Agilan Thani IMGL5177.jpg

थानी ने उस रात अपने प्रतिद्वंदी के बारे में बहुत चीज़ें सीखीं और वो मानते हैं कि कुआलालंपुर में हुए मुकाबले से बहुत आगे आ चुके हैं।

थानी ने बताया, “उस व्यक्ति के साथ फाइट करना जिसे आप जानते हैं, वो लोगों को ज्यादा उत्साहित करता है। आप जानते हैं कि ये कठिन फाइट होगी लेकिन नतीजे के बावजूद आप जानते हैं, आपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है क्योंकि उस व्यक्ति ने आपको लिमिट तक पहुँचाया है। मैं कडेस्टम के साथ मुकाबले से ये सीख पाया हूँ।”

“कडेस्टम काफी ज्यादा मजबूत हैं। उनके पास ताकतवर और कठोर पंच हैं। सबसे बड़ी चीज़ जो मैंने उनके बारे में सीखी है, वो धैर्य है। वो शॉट ले सकते हैं और संपर्क करने के लिए सही समय का इंतजार जारी रख सकते हैं। वो बार-बार जगह बदल सकते हैं और टेकडाउन रोक सकते हैं लेकिन जब वो वार करते हैं, वो वार कठोर रहता है।”

भले ही “द बैंडिट” के साथ एक मुकाबला उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन अगर उन्हें अपनी पसंद का रीमैच नहीं मिलता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। “एलीगेटर” जानते हैं कि वेल्टरवेट डिविजन के शीर्ष एथलीट्स उन्हें शानदार टक्कर दे सकते हैं और वो मानते हैं कि किसी भी रूसी के साथ मुकाबले में धमाका होगा।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि कैसे [रूस के एथलीट्स] फाइट करते हैं। वे प्रभावशाली और ताकतवर हैं। मैं उन लोगों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से खुद की परीक्षा लेना चाहूंगा। मैं मानता हूँ कि वो एक अच्छी परीक्षा रहेगी।”

Agilan Thani DC 9618.jpg

अगले प्रतिद्वंदी के अलावा थानी का लक्ष्य इस साल एक और जीत की स्ट्रीक बनाने पर है। अगर वो उसे पूरा कर लेते हैं तो वो एक दिन वर्तमान ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को डिविजन के गोल्ड के लिए चैलेंज कर पाएंगे।

उस समय तक ये उभरता हुआ स्टार जानता है कि उन्हें एक समय पर एक कदम रखना होगा।

थानी ने कहा, “मैं टाइटल शॉट चाहता हूँ लेकिन मुझे पता है कि मैं ही सिर्फ नहीं हूँ। मैं उस चीज़ के लिए कभी नहीं पूछता जिसे मैं डिजर्व नहीं करता। अभी के लिए मैं अन्य टॉप स्टार पर ध्यान केंद्रित कर चुका हूँ।”

ये भी पढ़ें: किकबॉक्सिंग सुपर-बाउट के लिए उत्साहित हैं सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800