पहली हार के बाद जीत की लय में वापसी को बेताब हैं ऋतु फोगाट

RItu-Phogat-Jomary-Torres-Big-Bang

पिछले मैच में हार से मोमेंटम बिगड़ने के बाद ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ONE: BATTLEGROUND की कठिन चुनौती को पार कर एक बार फिर टॉप एटमवेट एथलीट्स में शामिल होना चाहती हैं।

पिछले मैच में बी “किलर बी” गुयेन के खिलाफ हार के कारण भारतीय MMA स्टार को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से बाहर होना पड़ा था। लेकिन शुक्रवार, 30 जुलाई को चीनी एथलीट “MMA सिस्टर” लिन हेचीन को हराकर उन्हें टूर्नामेंट में दोबारा जगह बनाने की उम्मीद है।

गुयेन के हाथों हार मिलने से पूर्व फोगाट ने लगातार 4 जीत दर्ज की थीं, लेकिन वो हार अब उन्हें और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है।

फोगाट ने कहा, “उस हार को अब मैं पीछे छोड़ चुकी हूं और अब ध्यान केवल अगले मैच पर है। मैं मानसिक तौर पर अच्छा महसूस कर रही हूं और जीत की लय में वापसी को बेताब हूं।”

“लिन को हराकर मैं साबित करने वाली हूं कि मैं ग्रां प्री में बने रहने की हकदार हूं। मैं हर चुनौती के लिए तैयार हूं और मेरा सामना जिससे भी होगा, जीत मुझे ही मिलेगी।”

गुयेन के खिलाफ हार से सबक लेकर “द इंडियन टाइग्रेस” को अपने पिता और रेसलिंग कोच, महावीर सिंह फोगाट का साथ मिला। पिछले 2 महीनों से वो अपनी बेटी को अगले मैच के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

भारतीय फाइटर ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे बहुत प्रोत्साहन दिया है। जब भी मैं बुरा महसूस करती हूं, अपने पिता से बात करती हूं।”

“उन्होंने मुझे बताया कि जिंदगी एक जंग की तरह है, जहां हार और जीत चलती रहती है। उन्होंने कहा, ‘इस मैच को अब भूल जाओ और ध्यान रहे कि अगले मैचों में ये गलती दोबारा ना हो। हार से सबक लेकर उससे आगे बढ़ जाओ।'”

Scenes from the atomweight bout between MMA stars Ritu Phogat and Bi Nguyen at ONE: DANGAL on 15 May

कठिन चुनौती से पार पाने के लिए फोगाट को इस प्रोत्साहन की बहुत जरूरत थी।

चीन की लिन का रिकॉर्ड 14-2-1 का है और लगातार 11 मैचों को जीत चुकी हैं। वहीं उन्हें “द इंडियन टाइग्रेस” के 4-1 के रिकॉर्ड की तुलना में तीन गुना प्रोफेशनल फाइट्स का अनुभव हासिल है।

फिर भी फोगाट अपनी विरोधी के रिकॉर्ड से डरी नहीं हैं। वो Evolve MMA में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ केवल अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हैं।

उन्होंने कहा, “लिन एक बेहतरीन फाइटर हैं, उन्हें मुझसे ज्यादा अनुभव हासिल है इसलिए मुझे उनके खिलाफ हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।”

“मैं खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहती। मुझे अपनी ट्रेनिंग और कोचों पर पूरा भरोसा है। मैच से पहले मैं अपनी कड़ी मेहनत के बारे में सोचकर अपना 110% देने की कोशिश करती हूं।”



शुक्रवार को होने वाले इस मैच को फोगाट के टॉप लेवल के ग्रैपलिंग और लिन की जबरदस्त स्ट्राइकिंग की भिड़ंत भी दिलचस्प बना रही है।

हालांकि, कॉमनवेल्थ खेलों में रेसलिंग की गोल्ड मेडल विजेता ने गुयेन को टेकडाउन तो किया, लेकिन “किलर बी” की स्ट्राइकिंग उनके लिए मुश्किल पैदा कर रही थी।

मगर “द इंडियन टाइग्रेस” इस समय लिन के आक्रामक अटैक के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही हैं। इसके बजाय वो केवल अपने गेम पर ध्यान देते हुए जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी।

फोगाट ने कहा, “हर एक एथलीट की अपनी ताकत और कमजोरी होती है। ये बात मुझ पर भी लागू होती है।”

“रिंग में आने के बाद मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरी विरोधी किस बैकग्राउंड से आती है, वो वर्ल्ड चैंपियन हों या मुझसे ज्यादा अनुभवी, मेरा ध्यान केवल अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर होता है।”

Ritu Phogat fights Nou Srey Pov in a mixed martial arts battle at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

पिछले मैच में हार या लिन के दमदार स्ट्राइकिंग गेम के बावजूद फोगाट का खुद पर आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है।

इस शुक्रवार उन्होंने अपना बेस्ट देने, फैंस को प्रेरित करने और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाने का वादा किया है।

फोगाट ने कहा, “मैं फैंस से कहना चाहती हूं कि आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखिए। मैं खुद को दुनिया की बेस्ट फाइटर जरूर साबित करूंगी।”

“आप अनुभव से सीखते हैं और इस मैच में मैं कोई भी ढील नहीं छोड़ना चाहूंगी। मैं अपनी नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए फाइट को जल्द से जल्द फिनिश करना चाहती हूं।”

ये भी पढ़ें: 30 जुलाई को इन 5 कारणों से आपको ONE: BATTLEGROUND को जरूर देखना चाहिए

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34