लिन हेचीन की ऋतु फोगाट को चेतावनी: मैं उन्हें जल्द से जल्द नॉकआउट करना चाहती हूं

Lin Heqin celebrates a win 768x512

शुक्रवार, 30 जुलाई को “MMA सिस्टर” लिन हेचीन सर्कल में धमाकेदार वापसी के लिए कमर कस चुकी हैं।

ONE: BATTLEGROUND में चीनी स्टार का सामना एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में रेसलिंग सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा। उन्हें उम्मीद है कि वो स्टैंड-अप गेम में वर्ल्ड-फेमस फाइटर को हरा पाएंगी और अपनी 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को और भी बेहतर कर सकेंगी।

लिन ने कहा, “मेरा प्लान उन्हें जल्द से जल्द नॉकआउट करने का है। कम से कम मेरी रणनीति तो यही है।”

"MMA Sister" Lin Heqin enters the arena

“MMA सिस्टर” भी “द इंडियन टाइग्रेस” से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

27 वर्षीय चीनी स्टार को फोगाट परिवार पर आधारित बॉलीवुड फिल्म “दंगल” को देखने के बाद उन्हें एक अलग अनुभूति हुई है।

लिन ने कहा, “मैंने उस फिल्म से उनके जीवन की कहानी को समझा है, वो एक बहुत भावुक फिल्म है, जो मुझे बहुत पसंद आई।”

“उस फिल्म के बाद मेरी आंखों से आंसू भी निकल आए क्योंकि हम सभी फाइटर्स हैं। वो एक बहुत फेमस रेसलर हैं और रेसलिंग एथलीट्स बहुत कड़ी मेहनत करते हैं।”



लिन ने भी भारतीय सुपरस्टार के रेसलिंग से MMA में आने के बाद उनके सफर को करीब से फॉलो किया है।

फोगाट ने अपनी एलीट ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से पहले 4 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच जीते, जिनमें से 3 तकनीकी नॉकआउट से आईं। लेकिन मई में “द इंडियन टाइग्रेस” को बी “किलर बी” गुयेन के खिलाफ करीबी मुकाबले में अपने करियर की पहली हार झेलनी पड़ी।

उनके मैचों को देखने के बाद “MMA सिस्टर” जानती हैं कि इस शुक्रवार उन्हें क्या करना है।

लिन ने कहा, “ऋतु एक बेहतरीन रेसलर हैं, जिसका उन्हें फायदा मिलेगा। उनकी टेकडाउन करने की तकनीक शानदार है और डबल-लेग टेकडाउन स्कोर करना अच्छे से जानती हैं।”

“मैंने ऋतु के स्ट्राइकिंग गेम में भी सुधार देखा है। ONE Championship में हर मैच बीतने के साथ उनकी स्ट्राइक्स ज्यादा प्रभावशाली होती गई हैं, लेकिन मैं जानती हूं कि ऋतु के मुकाबले मेरी स्ट्राइक्स ज्यादा ताकतवर होंगी।”

"MMA Sister" Lin Heqin throws a punch

लिन एक सांडा स्टाइलिस्ट हैं, जिसकी मदद से उन्होंने अपने स्ट्राइकिंग गेम को खतरनाक बना लिया है। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 14-2-1 का है, जिनमें से आधी जीत नॉकआउट से आई हैं।

रिकॉर्ड के हिसाब से “MMA सिस्टर” स्ट्राइकिंग में बेहतर हैं और अपनी अगली विरोधी से 11-सेंटीमीटर लंबी हैं, लेकिन फोगाट अगर टेकडाउन करने में सफल रहीं तो वो अपनी लंबाई का फायदा नहीं उठा पाएंगी।

इसलिए चीनी फाइटर प्रोमोशन के सबसे नए स्टार्स के साथ ट्रेनिंग करते हुए नई तकनीक सीखने का प्रयास कर रही हैं।

लिन ने कहा, “मैं ONE Championship के नए स्टार झांग लिपेंग के साथ ट्रेनिंग कर रही थी।”

“वो अच्छे इंसान हैं और ट्रेनिंग कैम्प के दौरान हमने एक-दूसरे से काफी कुछ सीखा। उन्होंने मुझे ग्रैपलिंग की कई तकनीकों के बारे में बताया और टेकडाउन डिफेंस भी सिखाया।”

Ritu Phogat and Lin Heqin meet at ONE: BATTLEGROUND on 30 July

“MMA सिस्टर” अपनी प्रतिद्वंदी के खतरनाक ग्राउंड गेम से अच्छी तरह वाकिफ हैं और कई बार ग्राउंड गेम में रहकर मैचों को फिनिश कर चुकी हैं। इनमें उनकी अपने प्रोमोशनल डेब्यू में जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस के खिलाफ पहले राउंड में आई सबमिशन जीत भी एक रही।

लिन को भरोसा है कि उन्हें लगातार 12वीं जीत मिलने वाली है और इस शानदार मोमेंटम के दम पर उन्हें भविष्य में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ मैच मिलने की भी उम्मीद है।

चीनी फाइटर जानती हैं कि ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की विजेता को डिविजन की चैंपियन के खिलाफ मैच मिलेगा। फिर भी वो मानती हैं कि उन्हें इतना शानदार मोमेंटम प्राप्त है कि वो टूर्नामेंट की उम्मीवारों से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर सकती हैं।

लिन ने कहा, “मेरी विनिंग स्ट्रीक शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है। इसलिए मेरे हिसाब से मुझे सीधे तौर पर एंजेला ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: वांग लुपिंग: विक्टोरिया ली ने अपने ‘द प्रोडिजी’ निकनेम को खुद से कमाया नहीं है

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.