धमाकेदार जीत के बाद ऋतु फोगाट का बयान: मुझे एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह मिलनी ही चाहिए

Ritu Phogat Lin Heqin BATTLEGROUND 1920X1280 3 768x511

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट खुद को बेस्ट साबित करना चाहती थीं और वो धमाकेदार प्रदर्शन से ऐसा करने में कामयाब भी रहीं।

उन्होंने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: BATTLEGROUND में अपने से तिगुनी अनुभवी चीनी फाइटर “MMA सिस्टर” लिन हेचीन को एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

फोगाट ने अपनी प्रतिद्वंदी के लिए खिलाफ ना सिर्फ जबरदस्त रेसलिंग गेम बल्कि स्ट्राइकिंग का भी शानदार नमूना पेश किया। उनके शानदार खेल का हेचीन के पास कोई जवाब नहीं था।

दोबारा जीत की लय में वापस लौटने के बाद फोगाट ने इस मैच, ग्रां प्री में जगह पाने और भविष्य को लेकर बात की।

ONE Championship: क्या ONE: BATTLEGROUND की जीत ने पिछले मैच की हार का हिसाब बराबर कर दिया है?

ऋतु फोगाट: पिछले मैच में भी मुझे जीत मिलनी चाहिए थी और ये मैच जीतकर भी मैंने साबित किया कि मैं बेस्ट हूं और ग्रां प्री में रहना डिज़र्व करती हूं।

ONE: क्या पिछली हार की तुलना में आपने इस बार अलग तरह की ट्रेनिंग की और क्या आप दबाव महसूस कर रही थीं?

फोगाट: मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं था क्योंकि हर कोई हार और जीत से बहुत कुछ सीखता है। मैंने भी अपनी पिछली हार से सबक लिया और गलतियों को ना दोहराने की कोशिश, उन्हें ज्यादा से ज्यादा क्षति पहुंचाने का प्रयास किया।

ONE: दूसरे राउंड में आपने कई दमदार स्ट्राइक्स लगाईं, क्या आपने स्ट्राइकिंग की ट्रेनिंग को इस बार ज्यादा समय दिया?

फोगाट: मैं स्ट्राइकिंग के साथ रेसलिंग पर भी बहुत ध्यान दे रही हूं। अगले मैचों में मेरी स्ट्राइकिंग व किकबॉक्सिंग में और भी सुधार देखने को मिलेगा।

ONE: अपने भारतीय फैंस को क्या संदेश देना चाहेंगी?

फोगाट: मैं अपने देशवासियों से यही कहना चाहूंगी कि आप सभी के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। आप इसी तरह अपना प्यार बनाए रखें और मुझे सपोर्ट करते रहिए और बहुत जल्द ही मैं भारतीय फैंस के लिए बेल्ट जीतूंगी।

ONE: आप मैच को फिनिश करना चाहती थीं। क्या आप अपनी विरोधी के शानदार डिफेंस को देखकर चौंक उठी थीं, जिससे आप उन्हें फिनिश नहीं कर पाईं?

फोगाट: वो (लिन हेचीन) एक अच्छी फाइटर हैं और उन्हें मुझसे ज्यादा अनुभव भी है। मैच में मैंने उन्हें काफी क्षति पहुंचाई, जिससे मुझे विश्वास था कि परिणाम मेरे ही पक्ष में आएगा। पिछले मैच में मैंने जो गलतियां कीं, वो इस बार बिल्कुल भी नहीं कीं।

Ritu Phogat Lin Heqin BATTLEGROUND 1920X1280 21.jpg

ONE: आपका ओलंपिक्स में भाग लेने का सपना है, उसे आप कैसे पूरा करेंगी? क्या उसके लिए फाइटिंग छोड़ देंगी और दोनों के बीच तालमेल बैठाने के बारे में क्या सोचती हैं?

फोगाट: अभी के लिए मेरा फोकस अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर और यहां वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट जीतने पर है और उसके बाद किसी और चीज पर फोकस करूंगी।

ONE: क्या लिन के अच्छे टेकडाउन डिफेंस से आपको ज्यादा परेशानी हुई?

फोगाट: शुरुआत में मेरे लिए डबल-लेग टेकडाउन लगाना मुश्किल था इसलिए फाइट के समय मैंने अपने गेम प्लान में बदलाव कर सिंगल-लेग टेकडाउन किया।

ONE: क्या लिन हेचीन के किसी सबमिशन मूव ने आपको परेशानी में डाला?

फोगाट: मुझे ऐसी कोई परेशानी महसूस नहीं हुई, फाइट के दौरान मैं अच्छा महसूस कर रही थी। इसलिए मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि वो मुझे सबमिशन से हरा सकती हैं।

ONE: पिछले मैच में बी “किलर बी” गुयेन के खिलाफ विवादित हार के बाद क्या इस बार आप जजों के फैसले से पहले घबराहट महसूस कर रही थीं? क्या आपने पिछली हार के बाद अपने गेम में बदलाव किया?

फोगाट: मुझे इस बार कोई घबराहट नहीं हुई क्योंकि मैं जानती थी कि मैंने उनपर पूरे मैच के दौरान बढ़त बनाए रखी। पिछली बार की तुलना में मैंने ज्यादा पंच लगाए और अटैक किया। मैंने इस बार अच्छा किया, जिससे लिन के चेहरे की हालत भी बिगड़ गई थी।



ONE: मैच से पहले आपने लिन हेचीन के गेम को परखा होगा। लेकिन क्या मैच के दौरान उन्होंने आपकी उम्मीद से उलट मूव्स लगाए?

फोगाट: मेरा एक ही लक्ष्य था कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और सब कुछ मेरे गेम प्लान के मुताबिक हो रहा था। इसलिए मेरे हिसाब से उन्होंने ऐसा कोई मूव नहीं लगाया, जिसने मुझे चौंका दिया हो।

ONE: एक समय पर आप ONE विमेंस एटमवेट ग्रां प्री में शामिल थीं, जो अब सितंबर में होने वाला है। इस टूर्नामेंट के बारे में अब आपकी क्या राय है?

फोगाट: बी गुयेन के खिलाफ मैच में मुझे जीत मिलनी चाहिए थी और इस बार भी जीत दर्ज कर मैंने साबित किया कि मैं ग्रां प्री में रहना डिज़र्व करती हूं। मैं ONE Championship से भी कहना चाहूंगी कि मैं टॉप एटमवेट कंटेंडर्स में से एक हूं और ग्रां प्री में रहने की हकदार हूं।

ONE: आप लिन को उनके करियर में हराने वाली केवल तीसरी फाइटर बनी हैं। क्या आपने उनकी पुरानी 2 हार से कुछ सीखा या फिर एक नया गेम प्लान तैयार किया?

फोगाट: मैंने इस मैच में अपने कोच के गेम प्लान को फॉलो किया। मैंने उनके पिछले ज्यादा मैच नहीं देखे क्योंकि पिछले काफी समय से उन्होंने फाइट नहीं की थी। इसलिए मैंने अपना अलग गेम प्लान बनाया और उसी पास फोकस रखा।

ONE: बी गुयेन के खिलाफ आपका मैच करीबी रहा, जिसका परिणाम किसी भी ओर जा सकता था। अब इस जीत के बाद गुयेन के खिलाफ रीमैच के बारे में आपकी क्या राय है?

फोगाट: बिल्कुल, मैं गुयेन के खिलाफ रीमैच चाहती हूं, जिसमें उन्हें एक अलग “द इंडियन टाइग्रेस” का सामने करना पड़ेगा।

ONE: आप रेसलिंग बैकग्राउंड से आती हैं, क्या आपने अपने पिता और बहनों से रेसलिंग की कुछ सलाह ली?

फोगाट: मैचों से पहले हर बार मैं अपने पिता और बहनों से बात करती हूं। मेरे पिता ने मुझसे कहा, ‘आगे के बारे में ना सोचकर जो करना है, इसी मैच में करो और अपनी विरोधी को बढ़त बनाने का कोई भी मौका नहीं देना है।’

Ritu Phogat Lin Heqin BATTLEGROUND 1920X1280 22.jpg

ONE: आप अपने प्रदर्शन के बारे में क्या कहना चाहेंगी? आप किस चीज में अभी भी सुधार कर सकती हैं और किस बात को लेकर आप सबसे ज्यादा खुश हैं?

फोगाट: मैं उन्हें ज्यादा क्षति पहुंचाने पर खुश हूं और इस बार मैंने ज्यादा स्ट्राइकिंग की। मैं अभी भी सुधार कर सकती हूं और अगली बार किकबॉक्सिंग को भी अपने गेम में शामिल करूंगी और रेसलिंग में लगातार सुधार करती रहूंगी।

ONE: पहले राउंड में आपने लिन को टेकडाउन किया, लेकिन क्या उनके स्टैंड-अप गेम में वापस आने से आप चौंक गई थीं?

फोगाट: मैं ज्यादा सरप्राइज़ नहीं हुई क्योंकि मैचों में अक्सर ऐसा होता रहता है। मगर अगले राउंड में उससे सबक लेकर मैंने अपने गेम प्लान को बदला और अंत तक बढ़त बनाए रखी।

ONE: किस फाइटर के खिलाफ मैच को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं?

फोगाट: मैं इतना ही कहूंगी कि बेस्ट फाइटर्स को ही ग्रां प्री में जगह मिलनी चाहिए, लेकिन मैं भी ग्रां प्री में रहने की हकदार हूं। मुझे किसी भी फाइटर के खिलाफ मैच मिला तो मैं उसके लिए तैयार रहूंगी और साबित करूंगी कि मैं सबसे बेस्ट हूं।

ये भी पढ़ें: 3 सितंबर को आयोजित होगा ऐतिहासिक इवेंट ONE: EMPOWER

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.