टॉमी लेंगाकर ने केड रुओटोलो से होने वाली वर्ल्ड टाइटल बाउट की समीक्षा की – ‘ये बहुत शानदार जिउ-जित्सु मैच होगा’

Tommy Langaker posing in the Circle

10 जून को प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) के 2 सबसे बड़े एथलीट्स के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले की मेजबानी करेगा।

ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov के को-मेन इवेंट में नॉर्वे के टॉमी लेंगाकर ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल बाउट में 20 साल के विलक्षण प्रतिभा के धनी केड रुओटोलो से भिड़ेंगे।

लेंगाकर के खिलाफ दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-फाउंड ग्रैपलर के रूप में पहचाने जाने वाले कैलिफोर्निया के स्टार एथलीट अपनी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा देंगे। दरअसल, नॉर्वे के फाइटर का ONE में अपराजित रिकॉर्ड है और वो लंबे समय से यूरोप के टॉप BJJ ब्लैक बेल्ट एथलीट माने जाते हैं।

खेल में शीर्ष एथलीट के तौर पर दोनों फाइटर खुद को स्थापित कर चुके हैं। ऐसे में फैंस को थाईलैंड के बैंकॉक में उनके बीच एक शानदार मुकाबले का इंतजार है।

29 साल के चैलेंजर को लगता है कि मैच की शुरुआत भले कुछ धीमी हो, लेकिन इसके बाद मुकाबले में फैंस को जबरदस्त रफ्तार के साथ एक्शन देखने को मिलेगाः

“लगता है कि शुरुआत में मुकाबला एक-दूसरे को समझने के कारण थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। मुझे इसका थोड़ा-बहुत अहसास हो रहा है, लेकिन जैसे ही सामने से कोई हलचल होगी, वैसे ही ये मैच रफ्तार पकड़ लेगा। मुझे लगता है कि ये बहुत खूबसूरत जिउ-जित्सु बाउट होने वाली है।”

दोनों एथलीट अपनी आक्रामकता और मनोरंजक स्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं, जो निर्णय के जरिए मुकाबले का नतीजा निकालने की बजाय सबमिशन से जीत हासिल करने पर यकीन रखते हैं।

दुनिया के 2 सबसे बेहतरीन फाइटर्स के बीच होने वाले इस मैच को लेकर लेंगाकर का मानना है कि इसके बाद वो टॉप पर पहुंच जाएंगे।

खासतौर पर, वो अपनी क्रैब राइड (एक ऐसी स्थिति, जिसमें ग्रैपलर दूसरे ग्रैपलर के पैरों को उसके घुटनों के पीछे फंसाकर उसकी पीठ पर कब्जा कर लेता है) के अनुभव को लेकर कहते हैं कि उनका ये पैंतरा रुओटोलो के खिलाफ बड़ा अंतर पैदा कर देगाः

“मुझे लगता है कि खिताब हासिल करने वाले मुकाबले में मैं कामयाब ही होता हूं। वैसे भी, जब इस तरह के मैच आते हैं तो मुझे अच्छा लगता है। मुझे अच्छी समझ है कि किस तरह बाउट करनी है और कैसे लेग पमेल पासिंग (एक तरह का मूव) पर बेहतर ढंग से काम करना है क्योंकि मैं लंबे वक्त से क्रैब राइड्स कर रहा हूं। मुझे इस तरह के हुक्स पर काम करने और अलग तरह की स्थितियों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मजा आता है। लगता है कि रुओटोलो के खिलाफ ये मेरी बड़ी ताकत साबित होगी।”

अपनी हालिया बाउट में नॉर्वे के एथलीट ने सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव को हील हुक सबमिशन हराते हुए फैंस पर जबरदस्त प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने रुओटोलो की तुलना में कुरझेव को कम समय में ही फिनिश कर दिया था।

इसने लेंगाकर के बेहतरीन करियर की पहली हील हुक जीत को प्रदर्शित किया क्योंकि उन्होंने विशेष तौर पर कई साल तक गी (जिउ-जित्सु मैच में पहने जाने वाली कॉस्ट्यूम) में मुकाबले किए और अब भी नो-गी में अपना पूरा गेम विकसित कर रहे है, जो हील हुक की तरह ही लेग लॉक्स को तोड़ने-मरोड़ने की इजाज़त देता है।

फिर भी डिफेंडिंग टाइटल होल्डर के साथ वो लेग लॉक्स आजमाने में खूब मजा लेंगे। उन्हें अपने हमलों पर पूरा भरोसा है फिर चाहे वो किसी भी स्थिति में होंः

“मैं किसी भी पोजिशन में बाउट करूंगा। मेरे पास जो कुछ है, मैं उसे आजमाऊंगा। मैं देखूंगा कि वो मेरे हमलों के खिलाफ क्या करते हैं। उसके बाद ही मैं आगे बढ़ूंगा। अगर वो मुझे अपना पैर देते हैं तो मैं उनके पैर पर कब्जा कर लूंगा। अगर वो मुझे अपनी पीठ देते हैं तो मैं उस पर कब्जा कर लूंगा।”

लेंगाकर का मानना है कि प्रोफेशनल BJJ की तस्वीर बदल रहा है ONE

टॉमी लेंगाकर ने ONE में 2 सनसनीखेज जीत और हरेक मुकाबले में 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल करने के साथ केड रुओटोलो के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल बाउट का मौका हासिल किया।

ONE 160 में उन्होंने BJJ वर्ल्ड चैंपियन रेनाटो कनूटो पर निर्णायक जीत हासिल की थी। शायद इस मैच को ONE के सबसे रोमांचक ग्रैपलिंग मैच के रूप में माना जा सकता है। फिर ONE Fight Night 7 में उन्होंने ऊअली कुरझेव को हील हुक से फिनिश कर दिया था।

लेंगाकर का कहना है कि मैच में प्राप्त हुआ परफॉर्मेंस बोनस जीवन बदलने वाला है, लेकिन इन सबसे इतर उनका मानना है कि ONE ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म करके ग्रैपलिंग के खेल को नई ऊंचाइयां दे रहा है।

उन्होंने आगे कहाः

“ONE कई तरह के मार्शल आर्ट्स के साथ ग्रैपलिंग को बहुत ही प्रोफेशनल मंच पर लाकर इसका चेहरा बदल रहा है। वो दिखा रहे हैं कि हम पर और अपने एथलीट्स पर भरोसा करते हैं। अगर हम मनोरंजक बाउट कर रहे हैं तो उसके बदले वो हमें अच्छा भुगतान कर रहे हैं। साथ में बोनस भी दे रहे हैं। वो हमें अच्छा एक्सपोजर दे रहे हैं। ये एक प्रोफेशनल जिउ-जित्सु एथलीट की छवि को पूरी तरह बदल दे रहा है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4