3 सितंबर को ONE: EMPOWER का प्रसारण कैसे देखें

210903 web 1800x1200px

ONE Championship की फीमेल एथलीट्स इतिहास रचने को तैयार हैं।

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में ONE का ऐसा सबसे पहला इवेंट आयोजित होगा, जिसमें केवल फीमेल फाइटर्स फाइट करेंगी।

मेन इवेंट में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को #2 रैंक की कंटेंडर मिशेल निकोलिनी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

इसके अलावा फैंस को महान किकबॉक्सर अनीसा “C18” मेक्सेन का डेब्यू, मॉय थाई स्टार जैकी बुंटान की वापसी और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच देखने को मिलेंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: EMPOWER को कब और किस चैनल पर देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: EMPOWER का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो को शुक्रवार, 3 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 1 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 3 सितंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के यूट्यूब चैनल पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे होगी।

ONE: EMPOWER का प्रसारण  समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

लीड कार्ड के साथ शो का प्रसारण चीनी समयानुसार iQiYi पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

BTV और Great Sports शुक्रवार, 3 सितंबर को रात 8:30 बजे शो के मेन कार्ड को लाइव प्रसारित करेंगे।

शुक्रवार, 3 सितंबर को रात 10:30 बजे से QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

साथ ही SZTV पर शनिवार, 11 सितंबर और रविवार, 12 सितंबर को रात 10:45-11:45 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

फ्रांस और मोनाको

शो को अब सेंट्रल यूरोपियन समयानुसार शुक्रवार, 3 सितंबर को Fight Nation पर दोपहर 1:30 बजे से देख सकते हैं।

इंडोनेशिया

शो को शुक्रवार, 3 सितंबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 6:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 3 सितंबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर शो जापानी समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो की शुरुआत शुक्रवार, 3 सितंबर को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports पर रात 8:30 बजे से होगी।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 3 सितंबर को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 3 सितंबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 7:30 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

शो का प्रसारण meWATCH पर सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण शुक्रवार, 3 सितंबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 6:30 बजे से होगा।

Thairath शो के लीड कार्ड को Thairath TV के फेसबुक, Thairath Sports फेसबुक और Thairath यूट्यूब पेज पर शाम 6:30 बजे से प्रसारित करेगा।

Thairath TV32 शुक्रवार, 3 सितंबर को रात 9:30 बजे से शो को प्रसारित करेगा।

वियतनाम

शो के लीड कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 3 सितंबर को VieON पर शाम 6:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं मेन कार्ड शुक्रवार, 3 सितंबर को शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

ONE: EMPOWER को शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 6:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE Women's Atomweight World Grand Prix Fighters

ONE: EMPOWER का मेन कार्ड

  • (c) जिओंग जिंग नान vs. मिशेल निकोलिनी (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा vs. सिओ ही हैम (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • एल्योना रसोहायना vs. स्टैम्प फेयरटेक्स (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • मेंग बो vs. ऋतु फोगाट (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • इत्सुकी हिराटा vs. अलीस एंडरसन (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • अनीसा मेक्सेन vs. क्रिस्टीना मोरालेस (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)

ONE: EMPOWER का लीड कार्ड

  • जैकी बुंटान vs. डेनियला लोपेज़ (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • मेई यामागुची vs. जूली मेज़ाबार्बा (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)

ये भी पढ़ें: ONE: EMPOWER की फीमेल स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार फिनिश

किकबॉक्सिंग में और

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19