क्यों एक जोड़ी स्नीकर्स कोयोमी मत्सुशीमा के लिए काफी नहीं हैं

Koyomi Matsushima makes his walk to the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

मार्शल आर्ट्स की तरह ही स्ट्रीटवियर फैशन भी जापानी कल्चर की जड़ों में काफी गहरा बसा है।

हालांकि, बहुत कम ही लोग हैं, जो कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा की तरह इनमें संतुलन बना पाते हैं।

ये फेदरवेट स्टार एक वर्ल्ड क्लास मार्शल आर्टिस्ट से कहीं ज्यादा हैं। वो स्नीकर्स को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, उनके पास करीब 100 जोड़ी स्नीकर्स होंगे।

27 साल के एथलीट ने माना, “जब मैं छोटा था, तब से ही ये मुझे पसंद आने शुरू हो गए थे।”

“मैं रेसलिंग करता था। उसमें हमें रेसलिंग वाले जूते पहनने होते थे। ऐसे में अगर एक ही जोड़ी जूते होते तो उनमें से बदबू आने लगती। इस वजह से मुझे कई और जोड़े जूते खरीदने पड़े, ताकि अदल-बदल कर पहन सकूं। यही वो कारण है कि मैंने इनका कलेक्शन करना शुरू कर दिया।”

अपना फैशन स्टेटमेंट दिखाने के लिए जूते हमेशा ही मत्सुशीमा का पसंदीदा तरीका रहे हैं। फिर चाहे वो स्कूल में होते या हैंगआउट कर रहे होते या फिर मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमा रहे होते थे।

योकोहामा में रहने वाले एथलीट चाहते थे कि जब वो कमरे में दाखिल हों तो सबकी नजरें उनके जूतों पर हों।

27 साल के एथलीट ने माना, “सबसे पहले मुझे स्नीकर्स फैशन के तौर पर पसंद आया था। मैं हमेशा ऐसे स्नीकर्स चुनता हूं, जो मेरे कई रंग के कपड़ों के साथ मेल खा जाएं।”

“जब वो मुझे पसंद आने लगे, तब मैंने स्नीकर्स के बारे में, उनके इतिहास व बैकग्राउंड को जाना और तब से उनका मैं दीवाना बन गया।”



ये जापानी फेदरवेट दावेदार ब्रांड की बात आते ही ज्यादा परेशान नहीं होते हैं।

हालांकि, उनके कुछ पसंदीदा स्नीकर्स नाइकी के ही हैं। इसमें एयर जॉर्डन शामिल हैं, जो एनबीए लैजेंड माइकल जॉर्डन के साथ साझेदारी करके बनाए गए थे। द कॉर्टेज जो इस कंपनी के पहले ट्रैक शूज हैं, द डंक एसबी जो स्केटबोर्डिंग शूज हैं और कंपनी के पहले और जानी-मानी मैक्स एयर टेक्नोलॉजी वाले एयर मैक्स 1एस शूज शामिल हैं।

उन्होंने बताया, “स्नीकर्स का कलेक्शन करने में मजा आता है। हर जोड़ी जूता अलग तरह के डिजाइन से लैस होता है, जो उस समय को दर्शाता है, जब वो रिलीज हुए थे।”

“पहले जूते जो मैंने अपनी लाइफ में पहने थे, वो जॉर्डन थे। ये मैंने तब पहने थे, जब मैं पैदा हुआ था। जो जूते मैंने पहली बार खरीदे थे, वो कॉर्टेज थे। मुझे लगता है कि मैंने इन्हें तब खरीदा था, जब मैं हाईस्कूल में था और तब से मैंने थोड़ा-थोड़ा करके इनका कलेक्शन करना शुरू कर दिया था।”

अब ये कलेक्शन बढ़कर करीब 100 जोड़ी तक पहुंच गया है।

अब साफ तौर पर मत्सुशीमा के पास अपने पैरों को बढ़िया दिखाने के काफी ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन उनकी इस आदत को उनके माता-पिता ज्यादा पसंद नहीं करते हैं।

इससे बचने के लिए जो शूज वो नहीं पहनते हैं, उन्हें वो बेच देते हैं। इसी तरह से कई सारे अन्य स्नीकर्स के दीवानों की तरह “मौशिगो” भी ऐसे रेयर जूतों की तलाश में रहते हैं, जो उनके कलेक्शन का हिस्सा बन सकें।

उन्होंने बताया, “मैं ऐसे जूतों को हटा देता हूं, जिन्हें मैं अब पहनना पसंद नहीं करता। मैं हमेशा सबसे पसंदीदा शूज ही पहनता हूं तो साल में ऐसे कई सारे जूते होते हैं, जिन्हें मैंने केवल एक ही बार पहना होता है।”

“मेरे माता-पिता का कहना है कि मेरे पास कई सारे जूते हैं और वो काफी जगह घेरते हैं लेकिन मैं बहाने बना देता हूं। उनसे कहता हूं कि ये मेरा इकलौता शौक है।”

15 साल के स्नीकर्स गेम अनुभव के बाद अब इस जापानी एथलीट के पास कई सारे धांसू डिजाइन उनके कलेक्शन में शामिल हैं।

इसमें शामिल हैं, डंक एसबी लो हाइनीकन (कीमत 3,100 यूएस डॉलर), द डंक एसबी लो पुशहेड (कीमत 1000 यूएस डॉलर), द डंक हाई प्रो एसबी मेल्विन (कीमत 800 यूएस डॉलर), द डंक एसबी लो नैस्टी बॉय (कीमत 500 यूएस डॉलर) और द नाइकी एयर मैक्स 1 मास्टर (कीमत 700 यूएस डॉलर)।

हालांकि, जब भी वो ग्लोबल स्टेज पर मुकाबला करने के लिए सफर कर रहे होते हैं तो अपनी मूल्यवान चीजों को ताले में बंद करके रखते हैं और सड़क पर एयर जॉर्डन 11 (एजे 11) पहनकर शान से निकलते हैं।

ज्यादातर स्नीकर्स दीवानों के लिए एयर जॉर्डन 11 बहुत आकर्षक तो नहीं है लेकिन इस आइकॉनिक जूते को जॉर्डन ने 1995-96 के पूरे रेगुलर सीजन में पहना था। इसके कुछ सीजन बाद इस लैजेंड ने वापसी के दौरान 1994-1995 सीजन के रिमांइडर के तौर पर पहना था।

जैसा कि पांच बार के NBA एमवीपी ने अपनी टीम शिकागो बुल्स के चैंपियनशिप विनिंग सीजन के प्लेऑफ में इन स्नीकर्स को पहना था। ऐसे में मत्सुशीमा का मानना है कि एजे11 ने जॉर्डन के लिए ताबीज की तरह काम किया था।

उन्होंने बताया, “जब मैं जापान से बाउट्स खेलने के लिए निकलता हूं तो मैं ये सुनिश्चित करता हूं कि मैंने जॉर्डन 11 लो कॉनकॉर्ड पहने हों। ये मुझे डिजाइन के चलते बहुत अच्छे लगते हैं।”

“इसके अलावा माइकल जॉर्डन ने उन्हें तब पहना था, जब उन्होंने अपने अस्थाई संन्यास से वापसी की थी। मुझे लगता है कि ये बहुत अच्छी बैकग्राउंड स्टोरी है, जिससे पता चलता है कि ये स्नीकर्स मेरे लकी चार्म हैं।”

https://www.instagram.com/p/B_wFdYxBeUA/

उनके “गुड लक” जूतों के अलावा मत्सुशीमा अपने साथ एक जोड़ी नए जूते भी रखते हैं, ताकि उनका लुक नए फैशन और चलन के साथ अपडेटेड रहे।

हालांकि, फैंस की आंखें सर्कल में हमेशी ही उनके फुर्तीले मूव्स पर टिकी रहती हैं। ऐसे में जब वो अगली बार ग्लोबल स्टेज पर आएं तो उन्हें एक नजर उनके शूज पर भी डालनी चाहिए। इस बात की गारंटी है कि उन्हें हर बार कुछ अलग दिखेगा।

उन्होंने बताया, “मैं अपना बोझा नहीं बढ़ाना चाहता इसलिए अपने साथ कई सारे शूज नहीं लाता। मैं हमेशा अपने साथ बस एक जोड़ी शोज ही और लाता हूं, ताकि जब भी मेरी बाउट्स हों तो मैं बदलकर उन्हें पहन सकूं।”

ये भी पढ़ें: जिओंग जिंग नान ने COVID-19 महामारी में निभाई देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)