डिमिट्रियस जॉनसन को क्या चीज खास बनाती है? उनके टीम मेंबर ने राज खोला

Demetrious Johnson DCIMGL7384 768x512

कम ही लोग जानते हैं कि एक महान एथलीट बनने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के ट्रेनिंग पार्टनर जेम्स यैंग ने करीब से अपने साथी को कड़ी ट्रेनिंग करते देखा है।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन के भरोसेमंद साथी होने के चलते यैंग अच्छे से जानते हैं कि जॉनसन किस तरह खुद को बड़े मैचों के लिए तैयार करते हैं।

यैंग ने उन्हें गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ मैच के लिए गेम प्लान तैयार करते भी देखा है।

यैंग काफी समय से जॉनसन के साथ ट्रेनिंग करते आ रहे हैं और उन्हें अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानते हैं।

उन्होंने कहा, “हम करीब 6 या 7 साल से साथ में ट्रेनिंग कर रहे हैं। दुनिया के एक महान एथलीट के साथ ट्रेनिंग करना बड़े सम्मान की बात है।”

“मुझे उनसे हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता रहा है और दोनों लगातार सुधार करने के तरीके तलाशते रहते हैं।”

https://www.instagram.com/p/B7C4_FXFWJw/

यैंग पारंपरिक मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग करते रहे हैं, जिनमें शाओलिन टैंपल में ली गई ट्रेनिंग भी शामिल है। उसके बाद उन्होंने AMC Pankration को जॉइन किया था।

जॉनसन का सम्मान और विनम्र स्वभाव कुंग फू स्टाइलिस्ट के स्वभाव से काफी मेल खाता है इसलिए जॉनसन हमेशा उनका साथ देते आए हैं।

उन्होंने बताया, “मैं MMA फाइट्स में हिस्सा नहीं ले रहा था। 11 साल की उम्र तक मैं अन्य सभी तरीकों के मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट्स में भाग लेता रहा और स्ट्राइकिंग उस समय मेरी सबसे बड़ी ताकत होती थी। फिर मैंने सोचा कि अगर फाइट ग्राउंड गेम में आई, तो मेरा क्या होगा?”

“मैं ग्राउंड गेम में सुधार की तलाश में AMC में आया, जहां मेरी मुलाकात जॉनसन से हुई। उन्होंने मुझे एक बेहतर प्रोफेशनल एथलीट बनने में मदद की। ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी बेहतर बनने में मदद की।”



अपने मार्शल आर्ट्स गेम में सुधार की तलाश में निकले यैंग को उनका रोल मॉडल मिल चुका था। “माइटी माउस” को सबसे महान एथलीट्स में से एक का दर्जा प्राप्त है और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना जानते हैं।

जॉनसन की दृढ़ता का ही नतीजा है कि उन्होंने कॉम्बैट स्पोर्ट्स में इतनी सफलता पाई है और निरंतर खुद में सुधार करते रहे हैं। इस सफलता का राज रोज कई घंटे की कड़ी मेहनत रही है।

यैंग ने कहा, “उन्हें अपनी कई प्रतिभाओं और परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता के लिए जाना जाता है। वो इतनी कड़ी ट्रेनिंग करते हैं कि ये सब उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।”

“ऐसा इसलिए क्योंकि वो हर एक चीज का कई हजारों बार अभ्यास कर चुके हैं। उनकी शारीरिक क्षमता अच्छी हैं, तेजी से मूव करते हैं और हर छोटी से छोटी मूवमेंट पर भी नजर बनाए रखते हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत खुद को परिस्थिति के अनुसार ढालना है।

“उनकी दृढ़ता उन्हें सबसे अलग बनाती है, वो कभी हार नहीं मानते। बहुत लोग कहते हैं कि जब तक उन्हें खुद अहसास नहीं हो जाता कि अब उनकी हार नजदीक है, वो तब तक हार नहीं मानते। लेकिन जॉनसन इन सीमाओं को भी पार कर चुके हैं।”

यैंग ने अपने पार्टनर को उत्तर अमेरिका में फ्लाइवेट डिविजन पर अपना प्रभुत्व कायम करते देखा है और प्रतिबद्धता ही उन्हें सफलता की ओर ले गई है।

साल 2019 में उन्होंने जॉनसन को 3 टॉप लेवल के एथलीट्स पर जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड ग्रां प्री जीतते भी देखा। अब यैंग अपने दोस्त के ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

ये एक धमाकेदार मुकाबला होगा, जिसमें जॉनसन की विरासत दांव पर लगी होगी, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट को भी “माइटी माउस” का कैम्प बेहद गंभीरता से ले रहा है।

यैंग को 8 अप्रैल को एक कांटेदार मुकाबले की उम्मीद है, लेकिन वो जानते हैं कि जॉनसन तैयारी के समय हर छोटी से छोटी बात पर भी ध्यान देते हैं।

https://www.instagram.com/p/B2Nxqj8FKQ0/

यैंग ने कहा, “एड्रियानो मोरेस एक खतरनाक फाइटर हैं, किसी वजह से ही चैंपियन बने हैं और कई बार खुद को एक अच्छे चैंपियन के तौर पर साबित भी कर चुके हैं।”

“इस डिविजन के हिसाब से उनकी बॉडी शेप अलग है। वो लंबे, पतले और अन्य एथलीट्स की तुलना में उनका वजन भी थोड़ा अधिक है। उनका जिउ-जित्सु गेम बेहतरीन है, लेकिन हमने भी उनकी कमजोरियों को ढूंढ निकाला है।

“हमने सुनिश्चित किया कि जॉनसन स्वस्थ रहें और अच्छी ट्रेनिंग करें और अपने गेम प्लान को अच्छे से अमल में ला पाएं। हमें उम्मीद है कि मोरेस पर उन्हें जीत मिलेगी।

“अगर आप फाइटिंग फैन हैं, तो इस मुकाबले को देखना ना भूलिएगा। जबरदस्त एक्शन, खतरनाक मूव्स, तेज मूवमेंट और शानदार तकनीक भी आपको देखने को मिलेगी।”

ये भी पढ़ें: डिमिट्रियस जॉनसन के दोस्त ने बताया क्या चीज उन्हें महान बनाती है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31