ट्रॉय वर्थेन ने एक मौका पाया और बदल दी अपनी जिंदगी

Troy Worthen defeats Chen Lei at ONE EDGE OF GREATNESS

ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन ने अपने सपनों का पीछा करने के लिए उन चीजों और उन लोगों को भी छोड़ दिया था, जिन्हें वो यूएस में जानते थे। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में एक मुश्किल शुरुआत की। उन्होंने वहां एक नया घर ढूंढ लिया है, जहां वो जीवन और मार्शल आर्ट्स में सफल हो सकते हैं।

अमेरिकन एथलीट – जो वापसी करते हुए अपने नए होमटाउन में इस शुक्रवार, 28 फरवरी को ONE: KING OF THE JUNGLE में मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो का सामना करेंगे – जिन्होंने फ्लोरिडा के लेकलैंड को छोड़ते हुए पिछले साल “द लॉयन सिटी” में Evolve टीम जॉइन कर ली थी।

वो फिर भी ऐसी अनजान जगह पर गए, जिससे वो वाकिफ नहीं थे। उन्होंने अपने जीवन में बड़े परिवर्तन को अपनाया और अब वो The Home Of Martial Arts में एक महान करियर बनाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा से स्पोर्ट्स और एक्सरसाइज साइंस में डिग्री हासिल करके ग्रेजुएट होने और NCWA रेसलिंग चैंपियनशिप के बाद वर्थेन का एशिया जाने का कभी कोई इरादा नहीं था।

उनकी योजना अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड बनाने और लोकल सर्किट की बड़ी लीग्स के साथ काम करने की थी लेकिन ये सब उनके प्लान के मुताबिक नहीं चल सका।

वर्थेन बताना शुरू करते हैं, “यूएस में लगातार बाउट्स मिलना लगातार मुश्किल नजर आ रहा था।”

“उस वक्त मैं चोटों से जूझ रहा था। साथ ही वो वक्त भी चल रहा था, जब मुझे ताकत और कंडिशनिंग में ढेरों नौकरी के ऑफर्स मिल रहे थे। कई ऐसे कार्यक्रम थे, जहां मैं उनके साथ जाकर खुद का जिम खोल सकता था। हालंकि, ये मौके मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से दूर कर रहे थे।”

“प्रीटी बॉय” के जब एक प्रतिद्वंदी ने बाउट से नाम वापस ले लिया, तो उन्होंने गंभीरता से वैकल्पिक करियर के बारे में सोचना शुरू किया। फिर उन्होंने Evolve के ग्लोबल ट्राइआउट्स के विज्ञापन को देखने के बाद फैसला बदल दिया।



वो पहली बार में इसमें अप्लाई करने के लिए इंट्रेस्टेड थे, पर कॉलेज के मैट पर अपनी सफलता और नए स्पोर्ट में करियर की सही शुरुआत के बावजूद उन्हें आत्म-संदेह होने लगा था।

वर्थेन मानते हैं, “मैंने जब पहली बार इसे देखा तो मुझे लगा कि ये तो सुपर कूल और बहुत बेहतरीन मौका है लेकिन मुझे विश्वास नहीं था कि मेरे पास उसमें जाने का एक मौका होगा।”

“मुझे लगता है कि इसके लिए लाखों लोग साइन अप कर रहे थे। इसके कितने चांस थे कि वे किसी अमेरिकी बच्चे को Evolve टीम में शामिल करने और ONE Championship में मुकाबला करने के लिए लेते हैं?”

सौभाग्य से सहायक टीम के साथियों और वर्थेन की क्षमता पर भरोसा रखने वाले दोस्तों ने उन्हें वहां अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

वो आगे कहते हैं, “मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। अगर वहां होता तो ठीक होता। मैं जानता हूं कि मैं उस स्पोर्ट से प्यार करता हूं।”

“मुझे पता था कि अगर मैं चुना गया तो मुझे (सिंगापुर में) खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। मुझे पता था कि मैं दुनिया के सबसे अच्छे लोगों में से एक हूं इसलिए मैं केवल यही सोचता था कि क्या वे मुझे मौका देंगे।”

वर्थेन का रिज्यूमे देखकर Evolve के कोच बहुत प्रभावित थे और जब उन्होंने उन्हें शामिल करने के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने अपना मूल्यांकन स्वीकार किया। इस तरह वो टीम में फाइनलिस्ट के ग्रुप से जगह बनाने वाले पहले एथलीट बने।

Troy Worthen at Evolve in Singapore

“प्रीटी बॉय” बहुत खुश थे लेकिन वो अपने परिवार और करीबी दोस्तों से बिछड़ने को लेकर दुखी भी थे। दरअसल, उनमें से कई ऐसे साथी थे, जो उनके करियर की पहली स्टेज से हर कदम पर उनका मजबूती से साथ देने के लिए हर पल खड़े रहे थे।

इसका मतलब है कि एक नए महाद्वीप पर शुरुआती कुछ हफ्तों में वो भावनात्मक रूप से परेशान रहे थे। साथ ही उन्हें कई अन्य चुनौतियों से उबरना भी था।

वर्थेन कहते हैं, “मुझे बहुत सारी बाधाओं का सामना करना पड़ा था। जैसे मेरे पास कोई लोकल नंबर नहीं था और न ही कोई लोकल एड्रेस इसलिए मैं फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल नहीं कर सकता था।”

“इसके अलावा सबसे बड़ी बात ये थी कि मेरे पास पैसे नहीं थे और मुझे रहने के लिए एक जगह की जरूरत थी। वहां पर ज्यादातर मकान मालिक दो महीने का एडवांस किराया लेना चाहते थे। मैं ये पता लगाने की कोशिश कर रहा था कि सारी ज़रूरतों को कैसे पूरा किया जा सकता है।”

वो अपनी मंगेतर वेरो के बिना ही सिंगापुर में थे, जिनसे उन्होंने पिछले अगस्त में शादी की थी। वो नए घर में बसने का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं क्योंकि उन्होंने उनकी बहुत मदद की खासकर कि जब वो उनके साथ रहने के लिए बाहर जाती थीं।

वर्थेन कहेत हैं, “वो बहुत ही प्रेरित करने वाली इंसान हैं। वो मुझे हरेक दिन प्रोत्साहित करती रहती हैं।”

“मैं घर आता हूं और देखता हूं कि हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए पत्नी कितना कुछ करती है तो ये बातें मुझे अच्छा करने के लिए और प्रोत्साहित करती हैं, ताकि मैं उन्हें दुनिया की हर चीज दे सकूं। वो मेरी जिंदगी में बड़ा परिवर्तन लाई हैं। मैं खाली घर में जाने और सिर्फ नेटफ्लिक्स देखने के लिए ही घर नहीं जाता हूं।

“मेरे पास भी किसी से बात करने, हंसने और उसके साथ जाकर नया अनुभव करने वाला कोई है। मुझे उनके साथ सिंगापुर का अनुभव करना पसंद है। हम नया रेस्टोरेंट और कल्चर खोजते हैं और हर हफ्ते कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं इसलिए उन अनुभवों को किसी के साथ साझा करने में मजा आता है, जिनकी आप बहुत परवाह करते हैं।”

सिंगापुर की जीवनशैली और संस्कृति को अपनाने का उनका समय सर्किल में उनकी सफलता के समान ही रहा है।

26 वर्षीय बेंटमवेट एथलीट ने 2019 में दो जीत के साथ अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को 6-0 कर दिया है। उन्हें लगता है कि वो तब से लगातार खुद में सुधार कर रहे हैं। इस वजह से वो ONE में अपनी अगली बाउट को लेकर उत्साहित हैं। इसके साथ उनके पास अपनी पत्नी के साथ सिंगापुर में भी एक स्थायी जगह बनाने का मौका है।

उन्होंने कहा, “हम सच में जल्दी ही एक नए घर में जा रहे हैं। ये हमारी पहली खुद की जगह होगी जबसे हमने शादी की है। सिंगापुर में चीजें हमारे लिए बहुत अच्छी चल रही हैं और मैं खुद को यहां लंबे तक के लिए देख सकता हूं।”

“यहां रहकर वो मेरे लिए एक गेम चेंजर की तरह हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मेरी इस क्रेजी जर्नी को आगे बढ़ाया और मेरा साथ दिया। मैं इसके लिए उनकी हर ख्वाहिश पूरी करने को उत्सुक हूं।”

ये भी पढ़ें: “प्रीटी बॉय” को हराकर अपना कद बढ़ाना चाहते हैं मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34