ONE: KING OF THE JUNGLE में चैंपियंस की भरमार

Sam A Gaiyanghadao defeats Wang Junguang at ONE MARK OF GREATNESS DC 2363 768x512

ONE Championship सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी कर रहा है और यहाँ एक ऐसे इवेंट का आयोजन होने वाला है जहाँ वर्ल्ड चैंपियंस की भरमार है। शुक्रवार, 28 फरवरी को होने वाले शो में ग्लोबल स्टेज पर दुनिया के टॉप-लेवल एथलीट जीत के इरादे से रिंग में उतरेंगे।

शो की शुरुआत से पहले यहाँ आप देख सकते हैं कि ONE: KING OF THE JUNGLE में कितने एलीट लेवल के परफ़ॉर्मर्स भाग ले रहे हैं और देखिए क्यों ये शो किसी अन्य इवेंट से ज्यादा दिलचस्प मोमेंट्स अपने साथ लेकर आ रहा है।

मेन इवेंट में मल्टी-टाइम चैंपियन शामिल

स्टैम्प फेयरटेक्स ONE के इतिहास की पहली 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन हैं और वो मेन इवेंट में शामिल होने की पूरी हक़दार हैं।

थाई स्टार ने अक्टूबर 2018 में चुआंग काई टिंग को हराकर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। उसके केवल 4 महीने बाद ही उन्होंने जेनेट “JT” टॉड को 5 राउंड तक चले एक्शन से भरपूर मुकाबले में हराकर ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया।

पिछले साल जून में स्टैम्प, अल्मा जुनिकु के खिलाफ अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुकी हैं और उसके बाद उन्होंने अपना फ़ोकस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर शिफ्ट कर दिया था। वो “द लॉयन सिटी” में ONE Super Series में वापसी कर रही हैं और ये उनका पहला किकबॉक्सिंग टाइटल डिफेंस होने वाला है और टॉड के साथ रीमैच इस मुकाबले को खास बना रहा है।

को-मेन इवेंट में सैम-ए गैयानघादाओ जो इस स्पोर्ट में लैजेंड रहे हैं। 2-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अपने आइकॉनिक करियर में 400 से ज्यादा मैचों का हिस्सा रह चुके हैं।

उसके बाद वो कोई ONE Super Series टाइटल जीने वाले पहले एथलीट बने, जब उन्होंने सर्जियो वील्ज़न को हराकर ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। 36 वर्षीय स्टार ने दिसंबर में “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग को हराकर पहला ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया।

ONE: KING OF THE JUNGLE में वो एक और स्ट्रॉवेट डिविजन चैंपियनशिप अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। इस बार वो मॉय थाई नियमों के अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया के रॉकी ओग्डेन का सामना करने वाले हैं। क्वींसलैंड से आने वाले 20 वर्षीय स्टार के पास चाहे अनुभव की कमी हो लेकिन वो केवल 17 साल की उम्र में WPMF बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतकर दर्शा चुके हैं कि वो एलीट लेवल के एथलीट हैं।

लीड कार्ड में भी कई चैंपियंस शामिल हैं

https://www.youtube.com/watch?v=tpJWHbPi3mc

इस शुक्रवार होने वाले इवेंट के लीड कार्ड में काफी संख्या में पूर्व चैंपियंस का शामिल होना इस शो में टैलेंट की गहराई को दर्शाता है।

मेई यामागुची जापान की बड़ी स्टार रही हैं और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते वो मई 2015 में इस स्पोर्ट के टॉप पर पहुंचकर DEEP Jewels फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बनी थीं। अब वो डेनिस “द मेनेस फेयरटेक्स” ज़ाम्बोआंगा पर जीत दर्ज कर ONE एटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए कंटेंडर बनना चाहती हैं।

लीड कार्ड में Team Lakay के होनोरियो “द रॉक” बानारियो भी शामिल हैं जो फरवरी 2013 में एरिक केली को हराकर ना केवल पहले ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने बल्कि फिलीपींस से पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन भी बने थे।

कुछ समय लाइटवेट डिविजन में बिताने के बाद वो एक बार फिर फेदरवेट डिविजन में वापसी कर रहे हैं और इस मैच में जीत दर्ज कर वो शेनन “वनशिन” विराचाई को चैलेंज करने के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

आखिर में मुराद रामज़ानोव अपना ONE डेब्यू कर रहे हैं जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 8-0 का है और एमेच्योर लेवल पर वो WMMAA वर्ल्ड चैंपियन भी रहे। ONE: KING OF THE JUNGLE में उनका सामना “वुल्वरिन” बे म्यूंग हो से होने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE: KING OF THE JUNGLE लीड कार्ड- 5 सवाल जिनके जवाब मिलेंगे

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)