ONE: MASTERS OF FATE के सितारों के 7 प्रमुख सब्मिशन

Joshua Pacio DC 6249 768x512

ONE Championship ने मनीला, फिलीपींस में 2019 के अपने अंतिम कार्यक्रम को ऐसे मुकाबलों से सजाया है जिसमें कुछ फाइटर्स सबसे रोमांचक सब्मिशन शैली में इस साल का समापन करेंगे।

इनमें से कई एथलीट जो ONE: MASTERS OF FATE में मुकाबले करेंगे उनकी शुरुआत स्ट्राइकर्स के रूप में हुई, लेकिन वे वैश्विक मंच पर कुछ ऐसे प्रतियोगियों के रूप में विकसित और आगे बढ़े हैं कि वे ग्राउंड और खड़े हो कर लड़ने में सक्षम है।

इससे पहले कि वे शुक्रवार 8 नवंबर को सर्किल में कदम रखें, उससे पहले हम जानते हैं सात बेहतरीन फिनिश के बारे में और जाने कि क्या वे मॉल ऑफ एशिया एरिना में उनके मैच-अप को चार चाँद लगा सकते हैं।

#1 पैशन लॉक का पहला प्रस्तुतिकरण

फिलिपिनो नायक जोशुआ पैकिओ “द पैशन” ने अपने प्रसिद्ध “पैशन लॉक” की शुरुआत पिछले साल ONE: REIGN OF KINGS में पोंगसिरी मिटसाटिट “द स्माइलिंग असैसन” के खिलाफ इस्तेमाल करके सभी को चौंका दिया।

मिटसाटिट ने अपना अच्छा बचाव किया जब टीम लकाय के स्टार ने उन पर हावी होते हुए एक रेयर-नेक्ड चोक लगाने की कोशिश की लेकिन पैकियो ने एक और चाल चल दी।

उन्होंने अपने बाएं हाथ के इस्तेमाल से “द स्माइलिंग असैसन” के बाएं हाथ को फंसा लिया टू-ऑन-वन पकड़ बना ली। अतिरिक्त ताकत का इस्तेमाल करते हुए अपनी पीठ के पीछे मिटसाटिट के हाथ को दबाकर मजबूर कर दिया। वहां से उसने एक अनोखे तरीके से कंधे का लॉक लगाकर शानदार जीत हासिल की।

#2 कैटलन का क्रैंक आर्म

हालांकि स्टैंड-अप आर्ट्स में उन्होंने अपनी मार्शल आर्ट यात्रा शुरू की, लेकिन रेने कैटलन “चैलेंजर” ग्राउंड पर एक ताकत बन गए हैं। उन्होंने ONE: QUEST FOR POWER में एड्रियन मैथिस “पापुआ बैडबॉय” को मात देकर यह साबित करके दिखाया।

वुशू विश्व चैंपियन ने अपने इंडोनेशिया प्रतिद्वंद्वी को दूसरे स्टेंजा में नीचे ले गया और फिनिशि के लिए जाने से पहले साइड कंट्रोल से स्ट्राइक के साथ स्कोर किया।

वह एक उत्तर-दक्षिण की स्थिति में चले गए और मैथिस के दाहिने हाथ को ऊपर कर दिया, फिर जल्दी से घूमकर और उनके पैरों के बीच फंसे अंग को अलग किया, उन्होंने “पापुआ बैडबॉय” के अंग को अपनी कांख में गहराई तक दबा लिया और उन्हें टैप करने में मजबूर किया।

फिलिपिनो के अनुभवी मनीला में अपने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए पैकियो को चुनौती देंगे।

#3 टोरू के चोक ने युस्ताकियो को किया बाहर

टोनी टोरू “डायनामाइट” एक ग्रैप्लिंग विशेषज्ञ हैं। इसलिए उन्होंने ONE: AGE OF DOMINATION में जेहे युस्ताकियो “ग्रैविटी” को सिंगल लेग टेकडाउन से कैनवास पर ले जाने में कोई समय बर्बाद नहीं किया।

वहां से उन्होंने टीम लकाय के व्यक्ति को बॉडी ट्राएंगल के साथ नियंत्रित किया और गर्दन पर हमला किया। राउंड में लगभग 90 सेकंड शेष रहते फिनिश एथलीट ने अपने पैर से प्रतिद्वंद्वी के दाहिने हाथ को फंसा लिया जिससे थोड़े प्रतिरोध के बाद उन्हें एक रेयर नेक्ड चोक लगाने का मौका मिल गया।

“डायनामाइट” इस परिणाम को दोहराने की उम्मीद करेंगे जब वो ONE: MASTERS OF FATE पर रीमैच में हमवतन “ग्रैविटी” का सामना करेंगे।

#4 स्टैम्प ने दिखाया अपना ग्राउंड गेम

स्टैम्प फेयरटेक्स ने वैश्विक स्तर पर ONE: DREAMS OF GOLD में अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू में एक अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। ONE वूमन एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने दिखाया कि वह एक स्ट्राइकर से अधिक है।

दो राउंड के वर्चस्व के बाद थाई स्टार ने आशा रोका “नॉकआउट क्वीन” को तीन राउंड के शुरू में कैनवास पर पहुंचा कर फिनिशिंग सीक्वेंस की शुरुआत की, जहां से वह सीधे उसके ऊपर सवार हो गई और कठोर कोहनी से वार किया।

रोका ने उसे अपनी पीठ उठाकर बचने का प्रयास किया लेकिन स्टैम्प ने उन पर कुछ और घूंसे मारे और अपनी बाईं बांह को “नॉकआउट क्वीन” की गर्दन के नीचे दबाकर उन्हें सबमिट करवाया। फेयरटेक्स जिम की प्रतिनिधि मॉल ऑफ एशिया एरिना में बी गुयेन “किलर बी” के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट में तीसरी जीत के लिए उतरेंगी।

#5 ली की तेज और उग्र गिलोटिन

एक और बड़े हिटर ने ONE: QUEST FOR GOLD में अपनी ग्रैप्लिंग का दबदबा दिखाया। ली काई वेन “द अंडरडॉग” ने रॉयल रोसारो “अकीयामा” को सिर्फ 43 सेकंड के बाद एक सब्मिशन के साथ मात दी।

चीनी एथलीट ने शुरुआती आदान-प्रदान में कठोर मुक्कों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया। इसने रोसारो को टेकडाउन के लिए मजबूर किया, लेकिन ली ने स्लोपी डबल-लेग का मुश्किल से इस्तेमाल करते हुए एक तगड़ा गिलोटिन चोक लगा दिया। उसने अपने कूल्हों को आगे की ओर किया और हाथों को टैप करने के लिए मजबूर किया।

“द अंडरडॉग” पॉल लुमिहि “द ग्रेट किंग” के खिलाफ अपनी अगली परीक्षा में उतरेंगे।

#6 नाइतो ने भविष्य के चैंपियन को दी मात

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योशिताका नाइतो “नोबिता” ने पहली बार अपनी बेल्ट का बचाव एक शानदार प्रदर्शन के साथ किया, जब वो ONE: STATE OF WARRIORS में जोशुआ पैकियो से भिड़े।

जापानी एथलीट को बड़ी सफलता तीसरे राउंड में मिली, जब उन्होंने फ़ेंस के खिलाफ एक सिंगल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया और फिर युवा फिलिपिनो की पीठ के बल चढ़ गए।

“द पैशन” को समायोजित करने से पहले “नोबिता” ने बिजली की गति से रेयर नेक्ड चोक लगा दिया था जिससे प्रतियोगिता समाप्त हो गई।

नाइतो अगले शुक्रवार को थाई स्ट्राइकर पोंगसिरी मिटसाटिट “द स्माइलिंग असैसन” के खिलाफ उतरेंगे।

#7 “द इलोंगो” ने दी अपने भाई को टक्कर

रॉबिन कैटलन “द इलोंगो” ने अपने भाई की अगुवाई में एड्रियन मैथिस पर ONE: BATTLE FOR THE HEAVENS में एक शानदार जीत हासिल की, लेकिन यह प्रयास और भी बेहतर हो सकता था।

मनीला के 29 वर्षीये ने अपने प्रतिद्वंद्वी के डिफ़ेन्स को मुक्के और कोहनी के हमलों से तोड़ा, फिर एक लेग लॉक के ज़रिए अपने इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वी को चौंका दिया।

जैसे ही “पापुआ बैडबॉय” ने अपने बाएं घुटने के साथ जगह बनाने की कोशिश की, कैटलन ने अंग को अलग करने के लिए अपने दाहिने पैर को कूल्हे पर रखा, और फिर टैप हासिल की।

“द इलोंगो” क्यूबा के पहलवान गुस्तावो बलार्ट “एल ग्लैडीएडर” से मुकाबला करेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: MASTERS OF FATE के सितारों के 5 प्रमुख प्रदर्शन

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114