ONE के इतिहास के टॉप-5 सबमिशन आर्टिस्ट्स

Angela Lee ADUX0515 768x512

ONE Championship के मैचमेकर्स की नजरें एलीट लेवल के ग्रैपलर्स पर हमेशा बनी रहती हैं और पिछले कई सालों में ONE ने इनमें से कई बेहतरीन ग्रैपलर्स को अपने साथ जोड़ा भी है।

साल 2011 में हुए ONE के पहले इवेंट से लेकर अब तक करीब 300 सबमिशन देखे जा चुके हैं लेकिन कुछ ही ऐसे रहे जो लगातार अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर करते आए हैं।

अगर कोई एक एथलीट अपने प्रतिद्वंदियों को सर्कल में लगातार हराने में सफल रहा हो तो उसे वर्ल्ड चैंपियन को टाइटल के लिए चैलेंज करने का मौका मिलता है। हम आपको ONE रोस्टर में शामिल उन स्टार्स से अवगत कराने वाले हैं जिन्होंने सबमिशन से सबसे ज्यादा जीत दर्ज की हैं।

एड्रियानो मोरेस – 6 सबमिशन

ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस अपने डिविजन के टॉप पर पहुंचने में सफल रहे हैं और इसका श्रेय उनके चोक्स को जाता है।

चाहे हम कोसुके सुज़ुकी पर आर्म ट्रायंगल से आई जीत के बारे में बात करें, जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो पर गिलोटीन चोक (जिसने उन्हें पहली बार चैंपियन बनाया) या फिर डैनी “द किंग” किंगड को एक ही राउंड में रीयर-नेकेड से फिनिश करने के बारे में। उन्होंने ब्राज़ील में स्थित Constrictor टीम से अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत की थी।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के कारण ही मोरेस के मन में मार्शल आर्ट्स सीखने की इच्छा जागृत हुई थी और अब वो बेहतरीन एथलीट बन चुके हैं, BJJ की वजह से ही वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में इतनी सफलता प्राप्त कर पाए हैं।

एलेक्स सिल्वा – 7 सबमिशन

एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने ONE में कदम रखते ही दर्शा दिया था कि वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन ऐसे ही नहीं बने थे।

5 लगातार मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंदियों को टैप आउट करने पर मजबूर किया, जिनमें से 3 मैचों में उन्होंने अपने सिग्नेचर आर्मबार मूव से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन ने उन्हें ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाया, हालांकि वो अपनी सबमिशन स्ट्रीक को जारी नहीं रख सके लेकिन योशिताका “नोबिता” नाइटो को हराकर चैंपियन जरूर बने थे।

ब्राजील के स्टार ने पिछले साल 2 मुकाबलों को फिनिश किया था लेकिन अब समझ आने लगा है कि Evolve टीम में सिल्वा के पास कुछ अच्छे साथी मौजूद हैं जिनमें डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक जैसे स्ट्राइकर और ऋतु फोगाट जैसी रेसलर मौजूद हैं।

मरात गफूरोव – 7 सबमिशन

मरात “कोबरा” गफूरोव 6 लगातार मुकाबलों में रीयर-नेकेड चोक से जीत कर दर्ज खुद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया के सबसे खतरनाक एथलीट के रूप में साबित करने में सफल रहे हैं।

रूसी एथलीट के प्रतिद्वंदी जानते थे उन्हें किस चुनौती से पार पाना है, इसके बावजूद वो गफूरोव को रोक पाने में असफल साबित हुए हैं। इस बीच उनका सामना ईव टिंग, मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन समेत कई अन्य एथलीट्स से हुआ लेकिन गफूरोव उन्हें हराकर फ़ेदरवेट डिविजन में आगे बढ़ते रहे, चैंपियन बने और अपने टाइटल को डिफेंड भी किया।

शिन्या एओकी – 7 सबमिशन

ऐसा बहुत ही कम देखा जाता है जब कोई एथलीट शिन्या “टोबीकन जुड़न” एओकी के ग्रैपलिंग गेम से बिना टैप आउट किए निकल गया हो।

ONE में आने से पहले जापानी सुपरस्टार को दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर्स में से एक माना जाता था और यहाँ आने के बाद भी उन्होंने कई बार दिखाया है कि अपने प्रतिद्वंदी के हाथ और गर्दन को जकड़कर मैच कैसे जीता जाता है।

एओकी 2 बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने और दोनों ही बार उन्होंने पहले राउंड में सबमिशन से मैच अपने नाम किया थ। उसके बाद उन्होंने ONE: CENTURY में भी दिखाया कि अभी भी पहले जैसा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

एंजेला ली – 7 सबमिशन

ONE में “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की तरह का प्रदर्शन शायद ही किसी ने किया हो, उन्होंने अपने ग्रैपलिंग गेम से लगातार 5 मैचों को फिनिश करते हुए विमेंस रैंक्स में टॉप-एथलीट का दर्जा हासिल किया है।

इस अविश्वसनीय प्रदर्शन ने उन्हें पहले ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल मुक़ाबले में जगह दिलाई, वो पहला मौका रहा जब एंजेला किसी लंबे मैच का हिस्सा रही थीं।

वर्ल्ड चैंपियन रहते हुए एंजेला अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर चुकी हैं, जिनमें इस्टेला नुनेस पर आई एनाकोंडा चोक से आई जीत सबसे खास रही क्योंकि उस समय एंजेला निमोनिया से पीड़ित थीं। “द पांडा” जिओंग जिंग नान के खिलाफ जबरदस्त वापसी की जिसने उन्हें उस एथलीट का दर्जा दिलाया जो अपने प्रतिद्वंदियों को टैप आउट करने पर मजबूर करती है।

ये भी पढ़ें: 13 बातें जो आप ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा के बारे में नहीं जानते होंगे

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19