13 बातें जो आप ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा के बारे में नहीं जानते होंगे

Brandon “The Truth” Vera

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा शुक्रवार, 29 मई को अपनी वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

लंबे समय तक हेवीवेट किंग रहे एथलीट को अपना टाइटल ONE INFINITY 2 में भारतीय सुपरस्टार अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ डिफेंड करना होगा। ये बाउट ब्रेंडन के देश फिलीपींस में मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में होगी।

हेवीवेट डिविजन में ऐसा कोई नहीं जो ब्रेंडन वेरा को रोक पाया हो।

वो इगोर सुबोरा को दिसंबर 2014 में प्रोमोशनल डेब्यू मैच के पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए हरा चुके हैं। इसके एक साल बाद उन्होंने पॉल चेंग को 26 सेकेंड में हराकर ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल का उद्घाटन मैच जीता था।

42 साल के एथलीट ने हेवीवेट डिविजन में अपनी अजेय बढ़त बनाए रखने के लिए दो और जीत पहले ही राउंड में नॉकआउट के जरिए हासिल की हैं। फिलीपींस की राजधानी में होने वाले मैच में ब्रेंडन जब खिताब बचाने उतरेंगे तो जीत का क्रम जारी रखना चाहेंगे।

इस बेहतरीन बाउट के काउंटडाउन के गिने-चुने दिन ही बचे हैं। ऐसे में “द ट्रुथ” के बारे में वो 13 चीजें जानते हैं, जिसके बारे में आपको अब तक नहीं पता है।

#1 बचपन के सबसे बड़े हीरो

ज्यादातर मार्शल आर्टिस्ट्स की तरह Alliance Training Center के प्रतिनिधि के बचपन के हीरो भी ब्रूस ली रहे हैं। हालांकि, ब्रूस ली के बाद इस कड़ी में अगला नाम उनके पिता का आता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत की और जीवन में एक बार भी ये नहीं कहा कि वे थक गए हैं।

#2 शुरुआती जीवन के प्रेरणास्रोत

वेरा के पिता भले ही उनके बचपन के हीरो रहे हों लेकिन फिलीपीनो एथलीट परिवार के हर सदस्य को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं, जिनका उनपर गहरा प्रभाव पड़ा है। यहां तक कि उनके दोस्त भी जब उनसे मिलने आते हैं, तो ऐसे मौके पर भी उनकी कोशिश रहती है कि परिवार के सभी लोग साथ में रहें।

#3 कभी न भुलाए जा सकने वाले शिक्षक

वेरा के स्कूल जिम में मिस्टर पावर्स नाम के शिक्षक थे, जो छात्रों को सम्मान करने का गुण सिखाते थे। उनकी क्लास में सबको सम्मान का मतलब पता होता था कि कब किसे सम्मान देना है और कब इसकी उम्मीद करनी है।

#4 सर्कल के बाहर सबसे बड़ी चुनौती

फिलीपीनो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट ने दुनिया के सबसे दिग्गज एथलीटों को सामना किया है और उन्हें हराया भी है। हालांकि, द ट्रुथ के लिए सबसे जटिल चीज ये है कि उन्हें बदकिस्मती को दूर रखने के लिए हर रोज सकारात्मक रहना होता है। वेरा कहते हैं कि हर रोज आपको नकारात्मक चीजें सुनने को मिलती हैं, जबकि मार्शल आर्ट्स पूरी तरह इसके विपरीत है।

#5 मार्शल आर्ट्स में सफल होने के लिए अच्छी आदतें

इसमें कोई सीक्रेट नहीं है कि अगर वेरा की तरह कामयाब बनना है, तो प्रोडक्टिव बनना पड़ेगा। सुबह जागने के बाद से रात में सोने जाने तक फिलीपीनो एथलीट ट्रेनिंग कर रहे होते हैं, उस बारे में बात कर रहे होते हैं या अगले ट्रेनिंग सेशन के बारे में सोच रहे होते हैं।

#6 रिटायरमेंट से पहले के अरमान

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन का एक लक्ष्य है, जिसे पूरा करना अभी बाकी है। वो ONE बैनर के तले दुनियाभर की सभी बेल्टों को एक करना चाहते हैं।

#7 सर्कल के बाहर सबसे डरावनी चीज

हेवीवेट किंग क्लासिकल हॉरर फिल्में देखते हैं। इनमें से एक The Exorcist है।



#8 लंबी फ्लाइट्स पर अपना समय कैसे बिताते हैं

फिलीपींस में बसे वेरा को बाउट्स और ट्रेनिंग के लिए ज्यादातर कैलिफोर्निया जाना पड़ता है। इसका मतलब द ट्रुथ को हवाई जहाज में काफी समय गुजारना पड़ता है। ऐसे में वो प्लेन में समय कैसे बिताते हैं? वेरा कहते हैं, “मैं पत्नी के साथ हंसी मजाक करता हूं और फिल्में देखता हूं। भले वो एक ही तरह की फिल्म क्यों न हो।”

#9 वर्ल्ड चैंपियन के बारे में सबसे अच्छा बुक टाइटल

वेरा अब भी सर्कल के अंदर की अपनी कहानी लिख रहे हैं लेकिन अगर उन्हें सर्कल के बाहर की चीजों पर किताब लिखनी हो तो वो किताब को नाम देंगे- संमटाइम्स, द ट्रुथ हर्ट्स।

#10 करियर के लिए दूसरी सबसे अच्छी पसंद

अगर वेरा ONE वर्ल्ड चैंपियन न होते तो शायद वो आपको हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में मिलते या फिर टगबोट के कंट्रोल डेक पर। लेकिन चाहे जो भी हो इस फिलीपीनो एथलीट का मानना है कि वो बिजनेस ओनर हमेशा रहेंगे।

#11 दो देशों में समय बिताने की सबसे अच्छी बात

फिलीपींस और यूएसए के बीच अपना समय बांटने के कुछ फायदे भी होते हैं। वेरा को फिलीपींस की हर चीज पसंद है, जबकि द ट्रूथ को यूएसए में मिलने वाला आराम भी भाता है। वो कहते हैं कि आप वहां कुछ भी, कभी भी और कहीं से भी ऑर्डर कर सकते हैं, वो भी बस अपने फोन से।

#12 ट्रेनिंग कैंप के दौरान रीसेट करने का सबसे आसान तरीका

एक मार्शल आर्टिस्ट अपने बेहद कठिन ट्रेनिंग सेशन को किस तरह से बैलेंस करता है? वर्ल्ड चैंपियन इसके लिए पार्क में टहलने जाते हैं, हार्बर पर मौज मस्ती व साइटसीइंग करते हैं।

#13 कलैक्टिबल्स का शौक

भले ही वो धरती पर सबसे टफ एथलीट में से एक हों लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि ये फिलीपीनो असल में कलैक्टिबल्स के शौकीन हैं। उनके पास 400 से ज्यादा फंको पॉप का कलेक्शन है।

ये भी पढ़ें: ONE Championship के सबसे अच्छे पल, जब एथलीट्स फेमस किरदारों की पोशाक पहने नजर आए

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19