ONE Championship में फेयरटेक्स टीम के स्टार्स के 5 शानदार प्रदर्शन

“The Boxing Computer” Yodsanklai IWE Fairtex

थाईलैंड के पटाया में स्थित Fairtex ट्रेनिंग सेंटर ने ONE Championship को काफी संख्या में बड़े स्टार्स दिए हैं, ऐसे स्टार्स जिन्हें अपनी बेहतरीन स्किल्स के लिए जाना जाता है।

पिछले कई दशकों से ये जिम टॉप लेवल के मॉय थाई एथलीट्स को तैयार करता आ रहा है और इसके टॉप स्ट्राइकर्स ONE Super Series के मुख्य एथलीट्स में शामिल रहे हैं। हाल ही में इस ट्रेनिंग सेंटर ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी कदम रखा है और अभी तक उनका ये कदम सफल ही साबित हुआ है।

अभी तक Fairtex के एथलीट्स ने हर तरीके से ग्लोबल स्टेज पर ना केवल फैंस को प्रभावित किया बल्कि वर्ल्ड टाइटल भी जीते हैं।

यहां हम ONE में Fairtex के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों से आपको अवगत कराने वाले हैं।

जुमायी के खिलाफ एबेलार्डो जबरदस्त फॉर्म में नजर आए

कीवी वॉरियर मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो ने रिच फ्रैंकलिन की ONE Super Series में सफलता प्राप्त कर ONE Championship रोस्टर में अपना स्थान पक्का किया था और शुरू से लेकर अभी तक फैंस उनके प्रदर्शन से खासे प्रभावित रहे हैं।

अक्टूबर 2019 में हुए ONE: DAWN OF VALOR में एबेलार्डो का अयीडेंग “A.J” जुमायी के खिलाफ मुकाबला धमाकेदार साबित हुआ था, जिसमें चारों ओर से जबरदस्त स्ट्राइकिंग गेम और आक्रामकता देखने को मिली।

3 राउंड तक चले इस मुकाबले में उन्होंने पंच, किक्स और एल्बोज़ लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी पर लगातार बढ़त बनाई हुई थी। जुमायी का स्टैमिना ही था जिससे वो इस मैच में डटे हुए थे लेकिन 15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद आखिर में “टायसन” ही विजयी साबित हुए थे।

टॉड को हराकर स्टैम्प बनीं 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन

अलग-अलग स्पोर्ट्स में 8-1 के रिकॉर्ड के साथ स्टैम्प फेयरटेक्स ONE Championship में कई शानदार जीत अपने नाम कर चुकी हैं। जेनेट “JT” टॉड पर जीत हासिल कर जब उन्होंने दूसरा वर्ल्ड टाइटल जीता तो संभव ही वो उनके करियर की अभी तक की सबसे बड़ी जीत में से एक साबित हुई।

स्टैम्प ने फरवरी 2019 में ONE: CALL TO GREATNESS में अमेरिकी प्रतिद्वंदी को हराकर ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता था। इसी के साथ वो प्रोमोशन की पहली ऐसी एथलीट बनी थीं जिन्होंने 2 स्पोर्ट्स में वर्ल्ड टाइटल जीता हो।

स्टैम्प ने 5 राउंड तक चले इस मुकाबले में लगातार दमदार राइट हैंड और बॉडी पर नी (घुटना) लगाते हुए “JT” को खूब क्षति पहुंचाई। टॉड ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन Fairtex टीम की स्टार ने दमदार जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाकर इस अटैक को काउंटर किया था।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद जजों ने सर्वसम्मति से स्टैम्प के पक्ष में फैसला सुनाया।

हालांकि, रीमैच में टॉड ने ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीत लिया है और अब स्टैम्प उनके साथ तीसरे मैच की उम्मीद कर रही हैं।



योडसंकलाई की रेजिस के खिलाफ धमाकेदार जीत

दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में ब्राजीलियाई स्टार लुईस रेजिस के खिलाफ “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स ने अपनी ताकत और आक्रामकता से प्रतिद्वंदी को संभलने तक का मौका नहीं दिया था।

पहले ONE Super Series मेन इवेंट में थाई लैजेंड अपने प्रतिद्वंदी को ट्रेडमार्क लेफ्ट किक और दमदार पंचों से लगातार क्षति पहुंचा रहे थे। लुईस ने हार ना मानते हुए जबरदस्त अंदाज में वापसी करने की कोशिश की लेकिन वो “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” को रोकने के लिए काफी नहीं थी।

रेजिस ने जब स्पिनिंग किक लगाई तो योडसंकलाई पीछे हटे और मौका मिलते ही ब्राजीलियाई स्टार को फेंस की तरफ धकेल दिया था।

उसके बाद Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाए। उनके जैब-क्रॉस कॉम्बो से रेजिस को अत्यधिक क्षति पहुंची और आखिर में अपरकट लगाते हुए मैच को अंतिम रूप दिया।

ज़ाम्बोआंगा ने पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर यामागुची को चौंकाया

डेनिस “द मेनेस फेयरटेक्स” ज़ाम्बोआंगा ने विमेंस एटमवेट डिविजन में धमाकेदार एंट्री ली है और केवल 2 मैचों के बाद ही वो चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर चुकी हैं।

इस साल फरवरी में हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में मेई “V.V” यामागुची पर आई जीत ने उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाया था। इससे पहले जापानी सुपरस्टार 2 बार वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों में ली को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर चुकी थीं लेकिन “द मेनेस” ने धैर्य के साथ अनुभवी यामागुची का सामना किया।

फिलीपींस की स्टार आक्रामक अंदाज में बॉक्सिंग कर रही थीं और जब भी मौका मिलता वो “V.V” को खूब क्षति पहुंचा रही थीं। मैच के दौरान ग्राउंड गेम में रहते उनकी शानदार डिफेंसिव स्किल्स भी देखने को मिलीं।

15 मिनट तक चले इस मैच में ज़ाम्बोआंगा पर हार का खतरा कभी मंडराया ही नहीं और उन्होंने अपनी दमदार स्ट्राइकिंग से साबित किया कि वो किसी भी एटमवेट एथलीट के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं, फिर चाहे वो ली ही क्यों ना हों।

सैमापेच को करीबी मुकाबले में रामज़ानोव पर जीत मिली

नवंबर 2018 में हुए ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS में सैमापेच फेयरटेक्स और अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव के बीच 3 राउंड तक चले एक्शन से भरपूर मुकाबले ने फैंस को चौंका दिया था।

अपने ट्रेनिंग पार्टनर और मेंटोर योडसंकलाई की मदद से सैमापेच रूसी स्टार पर सटीक तरीके से लेफ्ट किक्स और स्ट्रेट लेफ्ट पंच लगाने में सफल साबित हो रहे थे।

अब ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन चुके रामज़ानोव ने भी पंच और पुश किक्स से मैच में वापसी की कोशिश की और दोनों ही एथलीट्स का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

हालांकि आखिर में ये बता पाना मुश्किल था कि विजेता कौन होगा लेकिन अंत में जजों ने थाई सुपरस्टार की बॉक्सिंग स्किल्स और लेफ्ट किक्स के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया था। ये ONE Super Series में उनकी दूसरी जीत रही।

ये भी पढ़ें: कैसे मार्शल आर्ट्स की दुनिया में फेयरटेक्स ट्रेनिंग सेंटर ने बनाया अपना दबदबा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)