ONE Super Series: 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 नॉकआउट

Thai legend Nong-O looks to strike with Saemapetch Fairtex in November 2019

साल 2019 ONE Super Series के लिए काफी अच्छा गुजरा है और आखिरी 3 महीनों पर नजर डालें तो यहाँ कई अच्छी फाइट देखने को मिली हैं।

हर कोई ONE Super Series में खुद को बड़ा स्टार बनाना चाहता है जिससे वो अपने जीवन और करियर के लक्ष्य को पूरा कर सकें।

चुनाव करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको ONE सुपर सीरीज में साल 2019 के आखिरी 3 महीने के टॉप-5 नॉकआउट से अवगत कराने वाले हैं।

#1 नोंग-ओ का राइट क्रॉस

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/555558788351706/?t=0

नवंबर में आयोजित हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में फैंस को एक बार फिर एहसास हुआ कि नोंग-ओ गैयानघादाओ को आखिर महान फाइटर्स की सूची में शामिल क्यों किया जाता है। उन्होंने सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ सफलतापूर्वक ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया था।

नोंग-ओ ने शुरुआत डो धमाकेदार अंदाज में की लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने पूरी तरह डिफेंस की रणनीति अपना ली थी। डिफेंस के बावजूद नोंग-ओ अपने प्रतिद्वंदी को लगातार अपरकट लगाने में सफल हो रहे थे लेकिन कोई ठीक से कनेक्ट नहीं हो पा रहा था।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 प्रदर्शन

इस बीच चैंपियन को भी जोरदार अपरकट लगा लेकिन इससे उन्हें और भी जोश मिला और उन्होंने एक बार फिर अपरकट लगाने शुरू कर दिए। तीसरे राउंड में जरूर सैमापेच ने जबरदस्त वापसी कर नोंग-ओ पर दबाव बढ़ा दिया था।

बाउट चौथे राउंड में पहुंची और नोंग-ओ ने इस बार बिना देरी किए राइट-क्रॉस लगाया जिससे सैमापेच नीचे गिर पड़े और अगले ही पल रेफरी ने कांटेस्ट को रोक दिया।

#2 युसुपोव का बड़ा उलटफेर

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/533784900795652/?t=0

ONE: AGE OF DRAGONS में योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” अपनी बाउट में जीत के प्रबल दावेदार नजर आ रहे थे।

पिछले 10 साल से योडसंकलाई कभी मॉय थाई में नॉकआउट नहीं हुए थे लेकिन रूस के जमाल युसुपोव ने धमाकेदार अंदाज में उनकी इस स्ट्रीक का अंत किया है।

पहले राउंड में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और दूसरे राउंड में योडसंकलाई पर दबाव और भी बढ़ने लगा था।

युसुपोव का लेफ्ट क्रॉस सटीक निशाने पर जा लगा और इसके बाद रूसी फाइटर ने एक और लेफ्ट क्रॉस जड़ते हुए अपनी जीत पक्की की।

#3 आंद्रेई स्टोइका को ऐसे ही नहीं मिला “मिस्टर KO” का नाम

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/474357633434002/?t=0

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए ONE: MARK OF GREATNESS में हुआ आंद्रेई स्टोइका “मिस्टर KO” और एंडरसन सिल्वा “ब्रेडॉक” के बीच यह मैच किसी ड्रीम मुकाबले से कम नहीं था।

स्टोइका सिंगल शॉट्स की रणनीति अपनाए हुए थे वहीँ सिल्वा कॉम्बिनेशन पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। इस दौरान “मिस्टर KO” कई बार नॉकआउट होते-होते बचे लेकिन जब स्टोइका ने आक्रामक रुख अपनाते हुए राइट क्रॉस लगाया तो सिल्वा को एहसास हो चुका था कि वो बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 सबमिशन

केवल 118 सेकेंड चली इस फाइट में स्टोइका के राइट क्रॉस के बाद रेफरी ने चेक किया कि अब सिल्वा आगे लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। अब रोमानिया के इस फाइटर ने दर्शा दिया है कि वो ONE लाइट हैवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पर अपनी नजर गढ़ाए हुए हैं।

#4 जेनेट टेड की हेड किक से एकातेरिना बेहोश

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/799971560431993/?t=0

अक्टूबर में आयोजित हुए ONE: CENTURY PART I में जेनेट टॉड और एकातेरिना वंडरीएवा का आमना-सामना हुआ जहाँ जेनेट को दूसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए जीत मिली थी।

पहले राउंड में दोनों ही ओर से जबरदस्त एक्शन देखने को मिला लेकिन दूसरे राउंड में जेनेट ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। वो नहीं चाहती थीं कि एकातेरिना वापसी करने की स्थिति में पहुंचे और इसमें वो सफल भी रहीं।

अभी दूसरा राउंड समाप्त नहीं हुआ था कि उससे पहले जेनेट ने जोरदार हेड किक लगाई और अगले ही पल एकातेरिना नीचे गिरी हुई नजर आईं। किक में ताकत इतनी थी कि वो रेफरी के काउंट का भी जवाब देने में असमर्थ दिखाई दीं।

#5 गुयेन ट्रान की लगातार हेड किक्स

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/2402494853302042/?t=0

ONE: EDGE OF GREATNESS वैसे तो नोंग-ओ के नाम रहा था लेकिन प्रीलिमिनरी कार्ड में गुयेन ट्रान ड्युए नट “नंबर-1” ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता पाई थी।

पहले राउंड से ही गुयेन ने आक्रामक रुख अपना रखा था और इसी बीच युता वतनबे को हेड का शिकार भी होना पड़ा।

एक समय लग रहा था कि गुयेन को पहले ही राउंड में जीत मिल जाएगी लेकिन वतनबे पहले राउंड में तो रेफरी के काउंट से बच गए लेकिन दूसरे राउंड में नहीं। दूसरे राउंड को शुरू हुए अभी 30 सेकेंड ही बीते थे तभी गुयेन ने एकऔर हेडकिक लगाई और इस बार वतनबे इससे उबर नहीं पाए।

यह भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे मार्शल आर्ट्स आपकी ऑफिस लाइफ को अच्छा बना सकता है

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34