ONE: A NEW TOMORROW के स्टार्स के टॉप-5 नॉकआउट

Rodtang DCIMGL2101 768x512

ONE: A NEW TOMORROW में ONE रोस्टर के कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स भी शामिल हैं और ये सभी धमाकेदार अंदाज में साल 2020 की शुरुआत करना चाहते हैं।

ये बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट्स बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और ONE Super Series मुकाबलों में अपनी आक्रामक स्टैंड-अप स्किल्स का प्रदर्शन करने वाले हैं। इन सभी के लिए एक बड़ा चैलेंज उनका इंतज़ार कर रहा है लेकिन सभी का लक्ष्य एक ही है और वो लक्ष्य है कि जितना हो सके उतने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करनी है।

यहाँ आपको दिखाने वाले हैं अगले शुक्रवार, 10 जनवरी को होने वाले इवेंट के सबसे बेहतरीन एथलीट्स के टॉप-5 नॉकआउट।

#1 रोडटंग के सामने बेबस हुए सोक थय

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को ग्लोबल स्टेज पर पहला फिनिश मई 2019 में हुए ONE: WARRIORS OF LIGHT में मिला था, जहाँ उन्होंने सोक थय को दूसरे राउंड में ही हरा दिया था।

ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने उसी अंदाज में अटैक किया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने लेफ्ट हुक्स के साथ-साथ लो किक्स भी लगाईं, जिससे उनके कंबोडियन प्रतिद्वंदी को बचाव में पूरे सर्कल में घूमना पड़ा था।

एक समय ऐसा लग रहा था कि सोक थय पहले ही राउंड में हार मानने वाले हैं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मैच में वापसी की कोशिश करते रहे। हालांकि, कुछ समय बाद ही रोडटंग की लगातार स्ट्राइक्स से रेफरी को दूसरे राउंड के बीच में मुकाबला समाप्त करना पड़ा।

“द आयरन मैन” को अब जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ अपना वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना है। आपको याद दिला दें कि इनके बीच 2019 में हुआ मुकाबला ONE Super Series में बाउट ऑफ द ईयर साबित हुआ था।

#2 स्टैम्प फेयरटेक्स की 19 सेकेंड की जीत

Laser-like precision 🎯

Laser-like precision 🎯Bangkok | 6 October | 5:30PM | LIVE and FREE on the ONE Super App: http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast | Tickets: http://bit.ly/oneheroes18

Posted by ONE Championship on Thursday, September 27, 2018

रिच फ्रेंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) की वजह से स्टैम्प फेयरटेक्स को लोकप्रियता मिली है, उन्होंने केवल 19 सेकेंड के अंदर पहला मैच जीतकर ये दर्शा दिया था कि वो बड़े लेवल के एथलीट्स का सामना करने के लिए तैयार हैं।

थाई सुपरस्टार ने ONE की डेवलपमेंट लीग, OWS में राशि शिंदे के खिलाफ अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत की थी और बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स से उन्हें जीत मिली।

स्टैम्प ने राइट लो किक से मुकाबले की शुरुआत की और उसके बाद उन्होंने राइट हेड किक लगाई, जो सीधी राशि के जबड़े पर जाकर लगी और अगले ही पल वो नीचे गिर पड़ीं।

अब ONE Super Series में 2 वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद 22 वर्षीय एटमवेट एथलीट ने एक बार फिर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर ध्यान लगाया है। अब तीसरे वर्ल्ड टाइटल के सफर में उनका मुकाबला अपने घरेलू फैंस के सामने पूजा “द साइक्लोन” तोमर से होने वाला है।

#3 थान ली की सादुलेव पर शानदार जीत

पिछले साल मई में हुए ONE: FOR HONOR में थान ली ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था और उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस को निराश भी नहीं होने दिया।

टायक्वोंडो के ब्लैक बेल्ट होल्डर पहले राउंड में किसी तरह युसुप सादुलेव की ग्रैपलिंग स्किल्स से खुद को बचाए रखने में सफल रहे और उसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के टेकडाउन के प्रयासों को उन्हीं पर इस्तेमाल करते हुए शानदार अंदाज में नॉकआउट से जीत दर्ज की थी।

रूसी ग्राउंड स्पेशलिस्ट अपने वियतनामी-अमेरिकी प्रतिद्वंदी की हाई किक से बचने में सफल रहे। हालांकि, जब उन्होंने दूसरी स्ट्राइक को टेकडाउन से काउंटर करने की कोशिश की तो वो सीधे LFA फेदरवेट चैंपियन की नी का शिकार हो बैठे और दूसरे राउंड के समाप्त होने से केवल 12 सेकेंड पहले ही मुकाबला गंवा दिया।

थान ली को एक और मुकाबले में काफी जल्दी जीत मिल गई थी, जिससे वो फेदरवेट डिविजन के स्टार एथलीट्स में खुद को शामिल करने में सफल रहे हैं। लेकिन इस बार उनका सामना इस डिविजन के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक जापान के रयोगो टाकाहाशी से होना है।

#4 मोहम्मद के तूफ़ान में उड़े मिकीओस

ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में “जॉर्डन बॉय” मोहम्मद बिन महमूद का डेब्यू मैच साल 2018 के सबसे यादगार डेब्यू मुकाबलों में से एक साबित हुआ था।

मलेशियाई स्टार का सामना स्टेरगोस मिकीओस से हुआ और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के आक्रामक रुख के सामने धैर्य नहीं खोया और बड़ी जीत दर्ज की थी। मिकीओस के सुपरमैन पंच के खिलाफ “जॉर्डन बॉय” ने बेहतरीन डिफेंस किया और उसके बाद जबरदस्त राइट एल्बो जड़ डाली।

स्टेरगोस किसी तरह अपने पैरों पर वापस खड़े होने में सफल रहे लेकिन अभी ज्यादा देर नहीं हुई थी कि महमूद ने इस बार स्ट्रेट राइट, लेफ्ट बॉडी किक और राइट हैंड से मिकीओस को लड़खड़ाने पर मजबूर कर दिया और इससे वो उबर नहीं पाए।

ONE: A NEW TOMORROW में “जॉर्डन बॉय” की भिड़ंत यूके के मॉय थाई लैजेंड लियाम हैरिसन से होनी है।

#5 हान ज़ी हाओ का शानदार राइट हैंड

हान ज़ी हाओ को ONE Super Series के सबसे अच्छे फिनिशर और ताकतवर पंच लगाने वाले एथलीट का दर्जा प्राप्त है। उनके करियर की सबसे यादगार जीत अक्टूबर 2018 में हुए ONE: PURSUIT OF GREATNESS में रायन जकीरी के खिलाफ मिली थी।

हान ने जब अपने प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट बॉडी किक लगाई तो जकीरी ने भी सही समय पर लेफ्ट हुक लगाया था। लेकिन उनका ये हुक कारगर साबित नहीं हुआ और चीनी स्टार के सिर को छूता हुआ ऊपर से निकल गया, जिससे फिलीपींस के एथलीट अजीब सी स्थिति में फंस चुके थे।

Mad Muay Thai Gym के मेंबर ने परफेक्ट पोजीशन लेते हुए जबरदस्त राइट हैंड लगाया और वो सीधा जकीरी के जबड़े पर जाकर लगा और इससे ही मुकाबला समाप्त भी हुआ।

अगले शुक्रवार हान को बेंटमवेट मैच में मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट का सामना करना है।

ये भी पढ़ें: हान ज़ी हाओ को 2020 की शुरुआत धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)