ONE एथलीट्स की राय: EMPOWER इवेंट उनके और अन्य महिलाओं के लिए क्या मायने रखता है

Stamp Fairtex defeats Bi Nguyen at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_1437 768x512

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में कई सबसे बेहतरीन फीमेल मार्शल आर्टिस्ट्स फाइट करने के लिए तैयार हैं और कार्ड में शामिल सभी एथलीट्स जानती हैं कि वो एक ऐतिहासिक इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं।

चाहे विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतिहास के सबसे बड़े टूर्नामेंट के मैच हों, वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने का मौका, वहीं कोई अपना डेब्यू भी करने वाला है। इस कार्ड में सब कुछ मौजूद है, जो इस इवेंट को यादगार बना रहा होगा।

एथलीट्स के पास नई-नई उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा, लेकिन वो अपनी स्किल्स के दम पर दूसरों को भी प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

ONE: EMPOWER के शुरू होने से पहले कई स्टार्स ने इस ऐतिहासिक इवेंट पर अपनी राय दी है।

डेनिस ज़ाम्बोआंगा

The Philippines' Denice Zamboanga is introduced at the Singapore Indoor Stadium

“मैं महिलाओं को दिखाना चाहती हूं कि हम भी उन सभी कामों को कर सकती हैं जिन्हें पुरुष कर पाते हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि हम ताकतवर हैं और सब कुछ करने में सक्षम हैं। महिलाएं भी वर्ल्ड चैंपियंस बन सकती हैं और मैं भी वर्ल्ड टाइटल जरूर हासिल करूंगी।

“इस कार्ड से महिलाओं को अपनी इच्छा अनुसार जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है, आपको केवल अपने लक्ष्य की ओर प्रतिबद्ध रहने की जरूरत है।”

अलीस एंडरसन

American MMA fighter Alyse Anderson is ready to make her debut

“मैं युवा लड़कियों को अहसास कराना चाहती हूं कि उन लोगों की बातों पर ध्यान ना दें, जो कहते हैं कि MMA फाइटर को कैसा होना चाहिए। लोग कहते हैं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि तुम एक फाइटर होगी।’ या ‘मुझे उम्मीद नहीं थी कि तुम कभी डर्ट बाइक्स चलाओगी।’ मैं एक फाइटर हूं, इसका मतलब ये नहीं कि मैं सुंदर ड्रेस और हील्स नहीं पहन सकती।

“आप एक फाइटर बन सकती हैं और इस पुरुष प्रधान कही जाने वाली दुनिया में सफलता भी प्राप्त कर सकती हैं, लड़कियों के लिए ये जानना बहुत जरूरी है। वो शायद इस खेल में आने के बारे में ना सोचती हों क्योंकि इस खेल को अक्सर पुरुषों के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये एक कला है और इसमें कोई भी महारत हासिल कर सकता है।”



स्टैम्प फेयरटेक्स

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

“हम महिलाएं भी सब कुछ करने की काबिलियत रखती हैं। वर्ल्ड-क्लास मार्शल आर्टिस्ट्स होने के नाते हम दुनिया को दिखा सकते हैं कि हम क्या करने में सक्षम हैं।”

इत्सुकी हिराटा

Japanese judo specialist Itsuki Hirata celebrates her win against Nyrene Crowley

“मैं बहुत छोटी उम्र से जूडो से जुड़ गई थी और मेरे प्राथमिक शिक्षा लेने के दिनों में मैचों को लिंग के आधार के बिना तय किया जाता था।

“कहा जाता था कि लड़के, लड़कियों से ताकतवर होते हैं इसलिए लड़कियों को कम आंका जाता था। मगर मैं बच्चों को अपना सर्वश्रेष्ठ करते देखना चाहती हूं। लड़कियां भी ताकतवर होती हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं जीत दर्ज कर उन्हें प्रोत्साहित कर पाऊंगी।

“अगर मैं जापानी की पहली फीमेल वर्ल्ड चैंपियन बनी तो ये मेरे अकेले की मेहनत नहीं होगी। मैं पूरे जापान के लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने एक ऐसा वातावरण बनाया जिसने मुझ जैसी लड़कियों को इस मुकाम पर पहुंचाया है।”

जैकी बुंटान

Jackie Buntan pumps her fist before her Muay Thai fight with Wondergirl Fairtex

“ये इस खेल में बदलाव के दौर की शुरुआत है। मिलियन डॉलर (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड) ग्रां प्री को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

“संयुक्त राज्य अमेरिका में फीमेल एथलीट्स के लिए ऐसा कुछ अभी तक नहीं हुआ है। मगर ONE ने नई पहल की है, जो एक बड़े बदलाव का संकेत है।

“ये मेरे लिए एक शानदार अनुभव है। मेरी उम्र अभी भी ज्यादा नहीं है, लेकिन काफी समय पहले इस खेल में ज्यादा फीमेल एथलीट्स नहीं हुआ करती थीं। कुछ ही लड़कियां आगे बढ़ पाती थीं और उन्हें होटल, कैसिनो जैसी जगहों पर होने वाले छोटे स्तर के इवेंट्स में जगह मिलती थी।

“इसलिए केवल ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन में इतिहास के पहले फीमेल कार्ड का हिस्सा बनना मेरे लिए एक यादगार अनुभव है।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ऐतिहासिक इवेंट ONE: EMPOWER को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34