एटमवेट ग्रां प्री का विश्लेषण: इत्सुकी हिराटा Vs. अलीस एंडरसन

Itsuki Hirata meets Alyse Anderson at ONE: EMPOWER on 3 September

इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा ONE की सबसे उभरती हुई स्टार्स में से एक हैं, लेकिन ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में उनके लिए एक बेहद कठिन चुनौती इंतज़ार कर रही है।

हिराटा का रिकॉर्ड 7-0 का है और शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में उनका सामना अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन से होगा।

ये अमेरिकी एथलीट का ONE डेब्यू मैच होगा, जिनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल सेट शानदार है और बहुत ताकतवर भी हैं।

इस धमाकेदार मुकाबले से पहले यहां जानिए दोनों के मजबूत पक्षों और जीत के लिए तैयार किए गए प्लान के बारे में।

हिराटा का दमदार राइट हैंड

Itsuki Hirata defeats Rika Ishige at ONE CENTURY DC DUX_0510.jpg

Krazy Bee टीम की स्टार को अपने स्टैंड-अप गेम के लिए नहीं पहचाना जाता, लेकिन ONE में आने के बाद उन्होंने अपने स्टैंड-अप गेम में कई खतरनाक हथियारों को जोड़ा है।

उनका राइट हैंड बहुत दमदार है, जिसे लगाने के बाद वो अक्सर क्लिंच करती हैं। साथ ही उसे वो किक्स को काउंटर करने के लिए भी उपयोग में लाती हैं।

ONE: CENTURY में हिराटा ने रिका “टाइनी डॉल” इशिगे को क्लीन तरीके से ओवरहैंड राइट लैंड करवाकर जीत दर्ज की थी। उनके पास ताकत है, लेकिन हिराटा राइट हैंड का इस्तेमाल अपने विरोधी के करीब जाने के लिए करती हैं, जिससे उन्हें टेकडाउन करने में आसानी हो।

दमदार राइट हैंड के अलावा जापानी स्टार के पास मजबूत ठोड़ी भी है और उन्हें स्टैंड-अप गेम में रहकर अटैक करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

एंडरसन की पहुंच

अपनी विरोधी के करीब जाने के बजाय “लिल सैवेज” अपनी लंबी रीच (पहुंच) का फायदा उठाने की कोशिश करेंगी।

एंडरसन इस टूर्नामेंट में सबसे लंबी एथलीट हैं, जिनकी लंबाई 165 सेंटीमीटर है और वो हिराटा से 8 सेंटीमीटर लंबी हैं।

अमेरिकी स्टार का जैब बहुत ताकतवर होता है और उनकी विरोधी को एंडरसन के जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन से भी बचकर रहना होगा।

उन्होंने बहुत छोटी उम्र में कराटे सीखना शुरू कर दिया था इसलिए वो अच्छी मूवमेंट करते हुए स्ट्राइक्स को लैंड करवा पाती हैं। अपने लंबे पैरों की मदद से वो दूर रहकर भी किक्स लगा पाती हैं।



हिराटा के शानदार टेकडाउन

New Zealand's Nyrene Crowley faces off with Japan's Itsuki Hirata

जपानी स्टार जूडो बैकग्राउंड से आती हैं इसलिए क्लिंच करते हुए उन्हें अपनी विरोधियों को मैट पर गिराने में देर नहीं लगती। उन्हें अक्सर हिप थ्रो, हराई गोशी और कोशी गुरुमा जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते देखा जाता है।

अब उनका ग्रैपलिंग गेम और भी मजबूत हो गया है। हिराटा सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान और सर्कल के बीच में रहकर भी डबल-लेग टेकडाउन करने में अच्छी हैं।

डबल-लेग टेकडाउन करते समय उनकी टाइमिंग भी अच्छी होती है और ऐसा अक्सर वो अपनी विरोधी के पंचों से बचने के बाद करती हैं।

इस रणनीति से हिराटा दूर रहकर, क्लिंच में रहते और सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान भी टेकडाउन कर पाती हैं।

एंडरसन सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान दबाव बनाती हैं

एंडरसन की लंबाई उन्हें हिराटा के टेकडाउंस से बचा सकती है और अगर वो जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर को अपने खतरनाक पंचों की मदद से बैकफुट पर धकेल पाईं तो उन्हें बढ़त बनाने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं।

“लिल सैवेज” क्लिंचिंग गेम में नी स्ट्राइक्स और फुट स्टॉम्प लगाकर बढ़त बना सकती हैं, साथ ही इससे वो अपनी विरोधी के टेकडाउंस से अपना बचाव भी कर पाएंगी।

अमेरिकी स्टार अगर ग्राउंड गेम में आ भी गईं तो अपने लंबे हाथों का इस्तेमाल करते हुए बहुत तेजी के साथ स्टैंड-अप गेम में वापस आ सकती हैं।

हिराटा का खतरनाक ग्राउंड गेम

हिराटा अपने जूडो गेम की मदद से खतरनाक तरीके से ग्राउंड अटैक भी करती हैं।

इसी बैकग्राउंड की मदद से उन्हें स्कार्फ-होल्ड पोजिशन में आने में भी आसानी होती है और ग्राउंड गेम में उनके चंगुल से निकल पाना कोई आसान काम नहीं है।

“एंड्रॉइड 18” का सबमिशन गेम भी शानदार है, आर्म लॉक और चोक्स भी लगाती हैं और निरंतर पंच, एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स भी लगाती रहती हैं।

मैट पर आने के बाद हिराटा अपनी विरोधी को सांस लेने तक का मौका नहीं देतीं। टॉप पोजिशन में आते ही वो मैच को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू कर देती हैं।

एंडरसन के बैक अटैक

एंडरसन भी ग्रैपलिंग के मामले में कम नहीं हैं और वो शानदार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बैक कंट्रोल हासिल करना अच्छे से जानती हैं।

ऐसे कई मौके आते हैं जब जूडो थ्रो के बाद डिफेंड करने वाला एथलीट भी बढ़त बना लेता है। ठीक वैसे, जैसे ONE: WARRIOR’S CODE में नायरीन “न्यूट्रॉन बॉम्ब” क्राओली ने टेकडाउन के असफल रहने के बाद हिराटा के खिलाफ बैक कंट्रोल हासिल किया था।

“लिल सैवेज” एक छोटे से मौके को भी खाली नहीं जाने देंगी और उनके लंबे हाथ और पैरों से उन्हें बॉडी ट्रायंगल लगाने में भी आसानी होगी।

MMA Masters टीम की स्टार के पास अलग तकनीक भी हैं। उनके पास फ्लाइंग ट्रायंगल भी है इसलिए हिराटा को उनके खिलाफ कोई मूव लगाने से पहले सावधान रहना होगा।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: EMPOWER को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.