सुनौटो ने नए मार्शल आर्ट्स स्टार्स तैयार करने का मिशन शुरु किया

Sunoto DC 1184 768x512

मार्शल आर्ट्स ने “द टर्मिनेटर” सुनौटो की जिंदगी बदल कर रख दी है।

इस खेल की मदद से इंडोनेशियाई स्टार ने अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकाला। वहीं अब ONE Championship में सफलता प्राप्त कर 36 वर्षीय स्टार नई पीढ़ी के मार्शल आर्टिस्ट्स को उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं।

युवाओं को अलग-अलग तरह के मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देने के लिए सुनौटो ने हाल ही में अपने होमटाउन ब्लोरा में Terminator Top Team की स्थापना की है। वो साल 2021 में अपने जिम पर बहुत ध्यान देना चाहते हैं।

सुनौटो ने इस नई शुरुआत को लेकर कहा, “लोग अक्सर सोशल मीडिया पर मुझसे पूछते रहते हैं कि एक प्रोफेशनल एथलीट बनने के लिए क्या करना होता है। उन्हें प्रेरणा मिल रही है, लेकिन ट्रेनिंग का साधन नहीं है।”

“बचपन में मुझे भी मार्शल आर्ट्स पसंद था, लेकिन उस समय हमारे पास ट्रेनिंग के अच्छे साधन मौजूद नहीं थे। लोग इस खेल को बेकार समझते थे इसलिए मैं सबसे बचकर रात में अकेले ट्रेनिंग किया करता था।”

Sunoto at his new gym, Terminator Top Team

प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की और अपने परिवार की वित्तीय मदद के लिए पैसे कमाने के रास्ते भी खोज रहे थे। वो सूराबया नाम के शहर में आ गए, जहां उन्होंने एक लॉन्ड्री क्लीनिंग की जगह पर डिलीवरी करने का काम किया।

उस समय उन्होंने एक जिम भी ढूंढा, जो आगे चलकर उनकी जिंदगी को एक नई राह दिखाने वाला था।

समय बीतने के साथ ग्लोबल स्टेज पर सुनौटो ने काफी सफलता प्राप्त की। अभी तक ONE Championship में वो 10 जीत दर्ज कर चुके हैं, जो अन्य इंडोनेशियाई एथलीट्स की तुलना में सबसे अधिक हैं।



कड़ी मेहनत और संघर्ष ने ही सुनौटो को इस मुकाम पर पहुंचाया है। इंडोनेशिया में WKF चैंपियन रहे सुनौटो नहीं चाहते कि आज के युवाओं को भी उन्हीं मुसीबतों का सामना करना पड़े, जो उन्हें झेलनी पड़ी थीं।

उन्होंने कहा, “शुरुआत से ही जिम खोलना मेरे सपनों में से एक रहा। अब अगर ये युवाओं को बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद करता है तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी।”

“मैं खुद के द्वारा किए गए संघर्ष को आज भी याद करता हूं। मेरा सपना ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना और उससे किसी का भला करना था, फिर चाहे इसके लिए मुझे अपना होमटाउन ही क्यों ना छोड़ना पड़ा हो।

“ये आज भी मेरा सपना है कि लोग मुझे देख आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों। मैं यही मानता आया हूं कि लोगों की मदद से हमारा नुकसान कभी नहीं होता।”

Sunoto posing with students at Terminator Top Team

जून में हुई शुरुआत के बाद से सुनौटो के जिम को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है और नए लोग लगातार उनके जिम से जुड़ रहे हैं। जैसे-जैसे ज्यादा लोग आएंगे, बेंटमवेट स्टार उसके बाद एक बड़ी टीम बनाने का प्लान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, “मेरा प्लान Team Lakay जैसी टीम को इंडोनेशिया में लोकप्रियता दिलाना है। मैं चाहता हूं कि मेरे स्टूडेंट्स नई-नई तकनीक सीखें, कड़ी मेहनत करें और दूसरों का सम्मान करना सीखें।”

Terminator Top Team और Team Lakay के बीच केवल यही कनेक्शन नहीं है। “द टर्मिनेटर” Team Lakay के संस्थापक सांगियाओ का बहुत सम्मान करते हैं और वो उन्हीं की तरह इंडोनेशिया में भी नई जनरेशन के स्टार्स को तैयार करना चाहते हैं।

सुनौटो ने कहा, “मार्क सांगियाओ ने एक बहुत बड़ा त्याग किया था।”

“उन्होंने फिलीपींस में वुशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को प्रोमोट करने के लिए जल्दी रिटायरमेंट ली। बागियो शहर एक पहाड़ी इलाका है, बिल्कुल मेरे होमटाउन की तरह इसलिए मैं कह सकता हूं कि मेरे स्टूडेंट्स भी शारीरिक रूप से तगड़े हैं और उन्हें केवल एक राह दिखाने वाला चाहिए।”

Students train at Sunoto's gym, Terminator Top Team

उन्हें अभी ONE में अपने अगले मैच का इंतज़ार है और इस समय में सुनौटो अपने स्टूडेंट्स को भी तैयार कर रहे हैं।

उन्हें एक वर्ल्ड-क्लास टीम बनाने के अपने प्लान पर भरोसा है, एक ऐसी टीम जो अपनी स्किल्स के दम पर नई ऊंचाइयों को छू सकेगी।

सुनौटो ने आगे कहा, “काफी लोग कहते हैं कि वो मेरी तरह सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। ये सही है, अगर मैं कर सकता हूं तो उनके पास भी सफलता प्राप्त ना करने का कोई कारण नहीं होना चाहिए।”

“सफलता का सबसे बड़ा सिद्धांत कड़ी मेहनत है। वो जानते हैं कि मैंने भी अपने करियर की कहीं ना कहीं से शुरुआत की थी। मैं आज जहां हूं, उसका श्रेय अनुशासन और प्रतिबद्धता को जाता है।”

ये भी पढ़ें: ONE Championship में 5 सबसे लोकप्रिय मॉय थाई स्टाइल्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)