शेनन विराचाई के 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स पर एक नजर

Shannon Wiratchai

इस शुक्रवार, 21 अगस्त को थाईलैंड के मिक्स्ड मार्शल सुपरस्टार शेनन “वनशिन” विराचाई रिंग में वापसी कर रहे हैं और आगामी मैच में अभी तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी का सामना करने वाले हैं।

31 वर्षीय फेदरवेट स्टार की भिड़ंत ONE: NO SURRENDER III के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फैबियो पिंका से होने वाली है।

हालांकि, विराचाई का स्टैंड-अप गेम अपने फ्रेंच प्रतिद्वंदी जितना अच्छा ना हो लेकिन उनकी काउंटर स्ट्राइकिंग स्किल्स बहुत शानदार है और मैच को किसी भी क्षण फिनिश करने का दमखम रखते हैं।

इससे पहले ये बाउट शुरू हो, यहां आप थाई स्टार द्वारा ONE Championship में किए गए 3 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

एक ही पंच में नॉकआउट

मार्च 2018 में विराचाई ने ये साबित कर दिया था कि वो केवल एक पंच लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर सकते हैं।

ONE: IRON WILL में उनका सामना उस समय डेब्यू कर रहे राहुल “द केरल क्रशर” राजू से हुआ। हालांकि, मैच में विराचाई ने बैकफुट पर रहने की रणनीति अपनाई हुई थी लेकिन इसी बीच उन्होंने एक ही पंच से अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर दिया था।

पंच लगाने के कुछ असफल प्रयासों के बाद भी भारतीय स्टार ने फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना जारी रखा। उसके बाद राजू ने ओवरहैंड राइट लगाया, जिससे विराचाई पीछे की ओर जाने को मजबूर थे। उन्होंने एक कदम पीछे लिया और अगले ही पल दमदार राइट हुक लगाया, जो सटीक निशाने पर लैंड नहीं हो पाया।

“द केरल क्रशर” ने खुद को संभालने की कोशिश की और आक्रामक तरीके से एक बार फिर आगे आगे आकर ओवरहैंड राइट लगाया, जिससे विराचाई एक बार फिर बैकफुट पर गए और आगे आकर राइट हुक लगाया।

इसके बाद भी राजू ने आगे आकर अटैक करने की रणनीति नहीं छोड़ी लेकिन विराचाई के एक और काउंटर राइट हुक लगने के बाद भारतीय स्टार अगले ही पल मैट पर गिरे नजर आए।

मैच को समाप्त होने में केवल 21 सेकंड का समय लगा था।



एक ही नी स्ट्राइक से अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश किया

विराचाई अपने दमदार पंचों से अपने कई प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं लेकिन उनके पास नी-स्ट्राइक्स से भी ऐसा करने की काबिलियत है।

अगस्त 2017 में मकाऊ में हुए ONE: KINGS & CONQUERORS में उनका सामना SFL लाइटवेट चैंपियन राजिंदर सिंह “नॉकआउट” मीणा से हुआ और वो मैच भी ज्यादा देर नहीं चल पाया था।

विराचाई ने कुछ स्ट्राइक्स लगाईं और मौका मिलते ही एक दमदार लेग किक भी लगाई लेकिन मीणा ने अपने प्रतिद्वंदी के पैर को पकड़ा और विराचाई की चिन पर राइट हैंड लगाकर उन्हें टेकडाउन करने की कोशिश की।

लेकिन “वनशिन” का टेकडाउन के खिलाफ डिफेंस बेहद शानदार था और उन्होंने अपने पैर को भारतीय स्टार की पकड़ से निकालते हुए मीणा को चकमा दिया और एक जोरदार अपरकट लगाया।

उसके बाद विराचाई ने अपने बाएं हाथ से मीणा की गर्दन को पकड़ा, थोड़ा दूर गए और उनके सिर पर खतरनाक दिखने वाली नी-स्ट्राइक लगाई।

इस एक स्ट्राइक के बाद SFL लाइटवेट चैंपियन अगले ही पल मैट पर गिरे नजर आए और रेफरी ने केवल 29 सेकंड बाद ही मैच समाप्ति की घोषणा कर दी थी।

स्ट्राइक्स की बरसात करते हुए जीता मैच

एक तरफ विराचाई अपनी ताकतवर स्ट्राइक्स से अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करना पसंद करते हैं, इसके अलावा वो पंचों की बरसात करते हुए भी मैच जीतना जानते हैं।

मार्च 2017 में ONE: WARRIOR KINGDOM में उन्होंने पहले ही राउंड में फिलीपीनो स्टार रिचर्ड “नोटोरियस” कोर्मिनल को हराया था।

मॉय थाई स्टार ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहले ही मिनट में उन्होंने एक लेग किक को काउंटर करते हुए “वनशिन” को स्ट्रेट राइट हैंड लगाकर मैट पर गिरा दिया था। लेकिन बैंकॉक निवासी एथलीट अगले ही पल अपने पैरों पर खड़े होने में सफल भी रहे।

विराचाई ने यहां से आक्रामक रुख अपनाया, फिलीपीनो एथलीट को बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर किया, उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला। अभी राउंड में 90 सेकंड शेष थे, आगे आकर कोर्मिनल को राइट हुक लगाकर मैट पर गिराया।

हालांकि, “नोटोरियस” अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे, लेकिन “वनशिन” ने इसके बाद उन्हें वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने कोर्मिनल को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, क्रॉस-हुक-हुक कॉम्बिनेशन लगाया और एक फ्लाइंग नी भी लगाई।

फिलीपीनो एथलीट इस अटैक को तो झेल गए लेकिन इसके बाद चिन (ठोडी) पर लगे शॉर्ट राइट से उभर नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER III मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)