जनवरी 2025 में होने वाले ONE Championship एक्शन का प्रीव्यू

Tawanchai PK Saenchai Jo Nattawut ONE 167 52

नए साल की शुरुआत हो गई है और दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर इवेंट्स और बड़ी फाइट्स के लिए तैयार है।

ONE Championship फैंस को नए साल के पहले महीने में काफी सारा एक्शन देखने को मिलेगा। आइए नजर डालते हैं कि जनवरी महीने में क्या-क्या होगा।

11 जनवरी: ONE Fight Night 27

11 जनवरी को ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी होने जा रही है।

ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev को एक धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा, जो शो को बहुत यादगार बना सकता है।

मेन इवेंट में मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई अपनी बेल्ट को अपराजित किर्गिस्तानी पावरहाउस अकबर “बाकल” अब्दुलेव के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

चीन के पहले पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग ने अपनी घातक स्ट्राइकिंग और बेजोड़ टेकडाउन डिफेंस के दम पर 2017 के बाद से लगातार 12 फाइट्स में जीत का सिलसिला कायम किया है। इसके दम पर उन्होंने खुद को MMA के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक बनाया है।

उनके सामने अब्दुलेव के रूप में एक घातक नॉकआउट आर्टिस्ट होंगे। 27 वर्षीय चैलेंजर अपने पहले तीन ONE मुकाबलों में बहुत बेहतरीन नजर आए और उन्होंने सभी को नॉकआउट से जीता है।

मेन इवेंट से पहले डेनिस ज़ाम्बोआंगा और एल्योना रसोहायना के बीच ONE विमेंस अंतरिम एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए टक्कर होगी।

ज़ाम्बोआंगा ने लगातार तीन जीत हासिल कर खिताबी मैच पाया है। वहीं रसोहायना, स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ निर्णायक मैच हासिल करने की तलाश में होंगी। ONE Fight Night 27 में जीतने वाली स्टार का भविष्य में स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच होगा।

इसके अलावा कार्ड में जॉन लिनेकर का कुलबडम के साथ मॉय थाई मैच, डान्टे लियोन और टॉमी लेंगाकर के बीच की सबमिशन ग्रैपलिंग जंग और उत्तर अमेरिकी स्टार्स ल्यूक लेसेई और कोडी जेरोम के बीच का मॉय थाई मुकाबला शामिल है।

24 जनवरी: ONE 170

24 जनवरी को एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE 170 में तीन वर्ल्ड टाइटल फाइट्स देखने को मिलेंगी।

मेन इवेंट मैच में थाई सुपरस्टार्स तवनचाई पीके साइन्चाई और सुपरबोन ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच में आमने-सामने होंगे।

इससे पहले उभरते हुए स्कॉटिश स्ट्राइकर निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो की टक्कर थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने से ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी। कैरिलो ने ONE में अपने सभी चार मुकाबले नॉकआउट के जरिए जीते हैं तो वहीं अनाने ने लगातार पांच जीत के बाद खुद को खेल के सबसे दिलचस्प फाइटर्स में से एक बना दिया है।

इस मैच के विजेता का सामना 23 मार्च को जापान में होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में सुपरलैक के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

वहीं ONE 170 में मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे अपनी ब्लेट को पूर्व प्रतिद्वंदी “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ डिफेंड करते दिखेंगे।

इवेंट में महान BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) एथलीट मार्सेलो गार्सिया की वापसी होगी, जिनका सामना एक ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में जापानी फाइटिंग आइकॉन मासाकाजू़ इमानारी से होगा।

ONE 170 के एक्शन में चार चांद लगेंगे, जब MMA पर आधारित हॉलीवुड फिल्म The Beast In Me की शूटिंग इस इवेंट के दौरान होगी।

ONE Friday Fights की वापसी

ONE द्वारा लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights इवेंट सीरीज का आयोजन जारी रहेगा, जिसमें उभरते हुए स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट पाकर ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।

एशिया प्राइमटाइम पर आने वाले ये इवेंट्स अपने तीसरे साल में प्रवेश कर रहे हैं। ONE Friday Fights ने कई सारे ग्लोबल सुपरस्टार्स बनाए हैं, जिसमें #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई, #3 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर कियामरन नबाती और नबील अनाने शामिल हैं।

आगे आने वाले इवेंट्स में फैंस को शानदार एक्शन और प्रतिभा का सामना आना देखने को मिलेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34