साल 2022 में ONE Championship की टॉप 5 MMA फाइट्स

Shinya Aoki Yoshihiro Akiyama ONE X 1920X1280 59 768x512

ग्लोबल फैन बेस को पिछले छह महीनों में रोमांच की शानदार खुराक मिल चुकी है, जिसमें ONE Championship सर्कल में सभी मुकाबले तगड़े व पूरी तरह एक्शन से भरपूर रहे हैं।

प्रोमोशन के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स ने अपनी ताकतवर स्ट्राइकिंग, धमाकेदार रेसलिंग और गजब के सबमिशन को एक साथ मंच पर लाकर उन पलों को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

22 जुलाई को होने वाले ONE 159: De Ridder vs. Bigdash से पहले आइए 2022 में अब तक के टॉप बेस्ट MMA मुकाबलों पर एक नजर डालते हैं।

#5 सेन्जो अकीडा vs. एलीपिटुआ सिरेगर

स्ट्रॉवेट एथलीट्स सेन्जो अकीडा और एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS में हुई अपनी बाउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के तीन राउंड तक एक-दूसरे का सामना करते रहे।

मुकाबले में अकीडा पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर और सिरेगर इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन के तौर पर शामिल हुए थे। ऐसे में दोनों ही एथलीट्स ने हर क्षेत्र में अपनी स्किल्स का बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई तरह की काबिलियत दिखाईं।

शुरुआती राउंड में अकीडा अपने जाने-पहचाने मूवमेंट से उलट छुपकर व तरीके बदलकर अपने विरोधी को पंच मार रहे थे, लेकिन “द मैजिशियन” उनके इस वार पर शांत बने रहे और तभी पलटवार किया, जब वो बहुत ही पास आ चुके थे।

वहीं से ही इंडोनेशियाई एथलीट लगातार तेज-तर्रार टेकडाउन्स की तलाश करते रहे और मैट पर उन्होंने ग्राउंड एंड पाउंड से स्कोर किया। ऐसे में उनके विरोधी ग्राउंड में ही नहीं पड़े रहे और हर बार उन्होंने खड़े रहकर ही मुकाबला पूरा किया।

जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ते गए, जापानी दिग्गज स्ट्राइक्स लगाने के लिए सही मौका तलाशते रहे। ऐसे में सिरेगर भी स्कोर करने के लिए अपने बढ़ते हुए जखीरे से पंच चलाते रहे।

आगे-पीछे हो रहे मनोरंजक मुकाबले का अंतिम राउंड रोमांच के चरम पर तब पहुंचा, जब अकीडा ने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर चौतरफा हमला बोल दिया।

“द मैजिशियन” ने इस हमले से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन बॉक्सर के तगड़े बॉडी शॉट्स कुल मिलाकर कुछ ज्यादा ही तगड़े साबित हुए और अकीडा ने 12 मिनट के बेरोकटोक एक्शन के बाद तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल कर ली।

#4 डेनियल विलियम्स vs. नामिकी कावाहारा

डेनियल “मिनी टी” विलियम्स साल 2022 में शानदार शुरुआत का लुत्फ उठा चुके हैं।

पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन इसके बाद MMA में आ गए और फरवरी में उन्होंने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक को नॉकआउट कर दिया। इसके दो महीने बाद ONE 156 में DEEP स्ट्रॉवेट चैंपियन नामिकी कावाहारा के साथ तीन राउंड तक चले जबरदस्त मुकाबले में वो शामिल हो गए।

विलियम्स ने अपनी खतरनाक स्टैंडअप स्किल्स का इस्तेमाल शुरुआती राउंड में बहुत असरदार तरीके से किया। उन्होंने कावाहारा पर लेग किक, लेफ्ट हुक और स्ट्रेट राइट लगाए। एक समय तो वो जापानी ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट पर अपने पैरों से ही हमला करते रहे।

लेकिन बीच राउंड में कावाहारा ने डबल-लेग टेकडाउन लगाकर स्ट्राइकर को बाकी राउंड्स के लिए असाधारण रीयर-नेकेड चोक से डरा दिया।

Team Alpha Male के प्रतिद्वंदी ने एक और टेकडाउन की तलाश के साथ दूसरे राउंड की शुरुआत की, लेकिन विलियम्स ने उन प्रयासों को विफल कर दिया। वो बाउट को सीधी तरह से आगे बढ़ाते हुए अपने मुक्कों से निशाने लगाते रहे। इसके बाद “मिनी टी” ने अपने विरोधी पर एक तगड़ा राइट क्रॉस चला दिया और कुछ समय के लिए एक रीयर-नेकेड चोक लगाने के प्रयास को सुरक्षित करने की कोशिश की।

तीसरे राउंड में कावाहारा ने ऑस्ट्रेलियाई एथलीट का मुकाबला करने की कोशिश की और इस प्रयास में उन्हें तीसरे राउंड में कुछ लेग किक्स खानी पड़ीं। हालांकि, जब उन्होंने टेकडाउन का एक मौका देखा तो वो इसके प्रयास में लग गए। वो “मिनी टी” को कैनवास पर नहीं गिरा पाए, लेकिन जापानी एथलीट अपने प्रतिद्वंदी की पीठ पर चढ़े रहे और पूरे राउंड में एक और रीयर-नेकेड चोक की तलाश करते रहे।

इसके बाद मुकाबले में एक नाटकीय मोड़ आया, लेकिन विलियम्स ने अपने प्रतिद्वंदी के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से अपना बचाव किया और राउंड के अंतिम मिनट में वो अपने पैरों पर फिर से खड़े हो गए।

फिर काफी तगड़ी मुक्केबाजी हुई और कावाहारा ने टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन “मिनी टी” इससे बच निकले। अंततः उन्होंने एक संघर्ष वाले मुकाबले के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करते हुए सर्कल से बाहर कदम रखे।

#3 योशिहीरो अकियामा vs. शिन्या एओकी

जापानी दिग्गज योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा और शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान 26 मार्च को ONE X में एक आकर्षक मुकाबले के साथ चरम पर पहुंच गई।

उनके बीच की जुबानी जंग की तरह सर्कल के अंदर उनकी बाउट भी नाटकीय रूप से एक पक्ष से दूसरे पक्ष की ओर आती-जाती दिखी।

एओकी ने “सेक्सीयामा” से दूरी को जल्द ही घटा दिया और अपने विरोधी को सर्कल की दीवार के किनारे पर धकेल दिया। फिर उनकी पीठ पर चढ़ गए। जाने-माने सबमिशन स्पेशलिस्ट इस पोजिशन से कई विरोधियों को फिनिश कर चुक थे और ऐसा लग रहा था कि वो इस बार भी ऐसा ही करने जा रहे हैं।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन लगातार “सेक्सीयामा” पर चोक और नेक कैंक का प्रयास करते हुए उन्हें जरा भी राहत नहीं देना चाहते थे। ऐसे कई मौके आए थे, जहां पर उनसे कमतर एथलीट्स ने हार मान ली थी, लेकिन अकियामा उनमें से नहीं थे।

इसकी बजाय उन्होंने स्थिति को संभाले रखा और दूसरे राउंड में पहुंच गए। वहां उन्होंने “टोबीकन जुडन” के पहले राउंड वाले दबदबे को दोहराने के शुरुआती प्रयासों को नाकाम कर दिया।

इन प्रयासों से मिली सफलता से उत्साहित होकर अकियामा हमला करने के लिए आगे बढ़ गए और वो बार-बार अपना राइट हैंड एओकी के चेहरे पर मारते रहे।

इससे ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट अपने घुटनों के बल गिर गए और “सेक्सीयामा” ने नीज और पंचों के अंतिम वार के साथ अपनी असाधारण वापसी पूरी कर ली।

#2 एंजेला ली vs. स्टैम्प फेयरटेक्स

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने ONE Championship के कुछ सबसे शानदार मुकाबलों में हिस्सा लिया है और अपनी बेटी के जन्म के कारण लंबे अंतराल का ब्रेक लेने के बावजूद वो रोमांचक एक्शन जारी रखे हुए हैं।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन ने ONE X में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री विजेता स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करके एक और रोमांचक वापसी की।

स्टैम्प ने टूर्नामेंट जीतकर अपने MMA गेम को विकसित करते हुए दिखा था, लेकिन एक पूर्व किकबॉक्सिंग और मॉय थाई क्वीन के रूप में “अनस्टॉपेबल” के खिलाफ स्ट्राइकिंग उनके लिए सबसे बड़ा खतरा थी।

ये पहले राउंड में ही साफ हो गया था। ली ने दूरी कम करने की कोशिश की, लेकिन चैलेंजर अपने पैरों पर खड़ी रहीं और वर्ल्ड चैंपियन को झकझोरने वाला लिवर शॉट लगा दिया।

ऐसा लग रहा था कि मुकाबला खत्म होने की कगार पर है, लेकिन हवाई की मूल निवासी एथलीट ने किसी तरह खुद को संभाला और फिर स्टैम्प को कैनवास पर गिराकर चोक से हमला किया और इतिहास रचने की कोशिश की।

हालांकि, Fairtex टीम की प्रतिनिधि उस राउंड में हार की कगार से बच गईं, लेकिन ली ने दूसरे राउंड में ग्रैपलिंग जारी रखी। वो एक ट्रायंगल चोक और एक ट्विस्टर लगाने के करीब आ गईं, लेकिन थाई स्टार ने खुद का संभाले रखा।

हालांकि, ये नाटकीय मुकाबला अंतत: तब खत्म हुआ, जब ली ने दूसरा राउंड खत्म होने से केवल 10 सेकंड पहले एक रीयर-नेकेड चोक का इस्तेमाल कर दिया। स्टैम्प के पास तब सभी विकल्प खत्म हो चुके थे और “अनस्टॉपेबल” ने अपना पूरा जोर लगाकर नाटकीय तरीके से अपना ताज बचाए रखा।

#1 जॉन लिनेकर vs. बिबियानो फर्नांडीस

11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में एक और तगड़ी प्रतिद्वंदिता तब खत्म हुई, जब ब्राजीलियाई एथलीट जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस का सामना ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए हुआ था।

ONE के इतिहास में सबसे प्रभावशाली वर्ल्ड चैंपियन और उस समय के मौजूदा किंग फर्नांडीस ने बहुप्रतीक्षित मुकाबले की शुरुआत से पहले अपने हमवतन एथलीट द्वारा अपमानित महसूस किया और इससे मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया।

BJJ स्पेशलिस्ट पहले राउंड में लिनेकर को नीचे गिराकर मौके की तलाश में जुट गए, लेकिन जब “हैंड्स ऑफ स्टोन” फिर से खड़े हुए तो चीजों ने जोर पकड़ लिया।

American Top Team के प्रतिनिधि ने “द फ्लैश” को नुकसान पहुंचाने वाले पंचों का इस्तेमाल किया, लेकिन वो एक ही जगह खड़े रहे और अटैक को न्योता देते रहे। इसके जवाब में उन्हें लेफ्ट हुक लगा, जिससे वो गिर गए।

हालांकि, लिनेकर इससे उबर गए और फिर से लय में लौट आए। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन पर तगड़े ग्राउंड एंड पाउंड की बरसात कर दी।

एक और टेकडाउन का प्रयास करने और प्रतिद्वंदी को फिर से खड़ा होते देखने के बाद फर्नांडीस ने जबरदस्त नॉकआउट आर्टिस्ट के साथ खड़े होकर मुकाबला करने का फैसला किया। इससे रोमांचक मुकाबला देखने को जरूर मिला, लेकिन इस फैसले से उनकी हार भी हो गई।

“द फ्लैश” भी पीछे नहीं हटे और तगड़े पंच चलाते रहे, लेकिन लिनेकर उनसे काफी ताकतवर साबित हुए। चैलेंजर की स्ट्राइक्स तब तक चलती रहीं, जब तक कि जबड़े पर एक लेफ्ट हुक ने फर्नांडीस को ढेर नहीं कर दिया। इस तरह से “हैंड्स ऑफ स्टोन” को एक और यादगार नॉकआउट से जीत मिली और उन्होंने पहला वर्ल्ड टाइटल भी हासिल कर लिया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19