डेनियल विलियम्स ने नामिकी कावाहारा को अपनी धारदार स्ट्राइकिंग से मात दी

Namiki Kawahara Danial Williams ONE156 1920X1280 69 768x512

“मिनी टी” डेनियल विलियम्स ने ग्लोबल स्टेज पर कई अविस्मरणीय प्रदर्शनों से सबका दिल जीता है और ONE 156: Eersel vs. Sadikovic में नामिकी कावाहारा के खिलाफ भी उन्होंने वैसा ही एक और प्रदर्शन दिखाया।

शुक्रवार, 22 अप्रैल को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए इस स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में पर्थ के निवासी ने अपनी शानदार स्ट्राइकिंग के दम पर जापानी प्रतिद्वंदी पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

पहले राउंड में #5 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर विलियम्स ने कावाहारा पर तेज-तर्रार लेग किक्स से हमला किया और अपने पसंदीदा हथियार द्वारा 32 वर्षीय विरोधी को जमीन पर गिराया।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने Team Alpha Male के फाइटर की गति को लगातार धीमी करने की कोशिश की, जब तक वो उनके लिए एक स्थिर लक्ष्य नहीं बन गए और फिर उन्होंने कई लेफ्ट हुक्स और स्ट्रेट राइट्स की बौछार कर दी।

“मिनी टी” के बेहतरीन फुटवर्क की बदौलत कावाहारा के लिए निशाना साधना काफी मुश्किल हो गया था, इसलिए जापानी एथलीट ने अपने ग्रैपलिंग कौशल का सहारा लिया। आधे राउंड की समाप्ति पर ओसाका के निवासी ने एक डबल-लेग टेकडाउन को अंजाम दिया और बाकी का समय रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश में निकाला, जिसका विलियम्स ने कुशलता से बचाव किया।

Namiki Kawahara Danial Williams ONE156 1920X1280 43

विलियम्स की स्ट्राइकिंग उनके प्रतिद्वंदी की तुलना में कई गुना बेहतर थी और उन्होंने आखिरी राउंड की शुरुआत भी पिछले राउंड्स जैसे ही की। कावाहारा ने फाइट में बने रहने की भरपूर कोशिश की और एक बार तो उन्होंने एक टेकडाउन से काउंटर किया जिससे उनके विरोधी को परेशानी हो सकती थी।

The Scrappy MMA और Kao Sok Muay Thai के प्रतिनिधि ने उस दांव का सामना आसानी से कर लिया। हालांकि, जब दोनों एथलीट्स पैरों पर खड़े हुए तो विलियम्स ने एक जैब द्वारा चकमा देकर एक ताकतवर राइट हैंड से चोट पहुंचाई जिसने ओसाका के निवासी को गिरा दिया।

कावाहारा ने उसके बाद कई चीज़ें करने की सोची और अपने विरोधी से स्ट्राइकिंग में टक्कर दी। लेकिन विलियम्स ने ये सुनिश्चित किया कि उनके प्रहार जापानी स्टार की तुलना में दोगुना और तिगुना ताकत से चोट पहुंचाए।

Danial Williams throws a cross at Namiki Kawahara at ONE 156

“मिनी टी” ने आखिरी पांच मिनट में अपनी गति को बरकरार रखा और जजों के लिए निर्णय देना आसान कर दिया। आखिरकार, तीनों जजों ने विलियम्स को ही विजेता घोषित किया।

इस जीत के बाद 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने अपना MMA रिकॉर्ड 5-1 का कर लिया है और ग्लोबल स्टेज पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है।

Danial Williams is victorious against Namiki Kawahara at ONE 156

ये भी पढ़ें: ONE 156: Eersel vs. Sadikovic – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4