बनमा Vs. डेडामरोंग: ONE: BATTLEGROUND III में जीत के 4 तरीके

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke goes forward with the jab

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और “द प्रिंस” बनमा डुओजी दोनों खतरनाक फिनिशर्स हैं इसलिए फैंस को ONE: BATTLEGROUND III के को-मेन इवेंट में तगड़ा एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

शुक्रवार, 27 अगस्त को होने वाली इस 57.7 किलोग्राम कैचवेट बाउट में 2 खतरनाक स्ट्रॉवेट स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे और दोनों ही फाइटर्स क्षण भर में मैच को फिनिश कर सकते हैं।

यहां जानिए उभरते हुए स्टार और एक लैजेंड की ये भिड़ंत किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकती है।

#1 बनमा का धैर्य

24 वर्षीय बनमा 173 सेंटीमीटर लंबे हैं और खुद से 13 सेंटीमीटर छोटे डेडामरोंग पर अपनी लंबी रीच (पहुंच) की मदद से बढ़त बनाना चाहेंगे। इसी रीच का फायदा उठाकर वो मॉय थाई लैजेंड की खतरनाक स्ट्राइक्स से बच सकते हैं।

“द प्रिंस” लॉन्ग जैब्स लगाकर अपने विरोधी को खुद से दूर रख सकते हैं और दूर रहकर उन्हें खतरनाक स्ट्रेट लेफ्ट लगाना भी पसंद है।

डेडामरोंग की ठोड़ी को भी कमजोर पड़ते देखा गया है क्योंकि पिछले मैचों में उन्हे मियाओ ली ताओ और जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो के खिलाफ नॉकआउट से हार मिली थी। किसी एथलीट पर उम्र का प्रभाव जरूर पड़ता है इसलिए 42 वर्षीय डेडामरोंग के खिलाफ बनमा का धैर्य उनके काम आ सकता है।

चीनी एथलीट के करियर की 13 में से 12 जीत नॉकआउट से आई हैं, लेकिन एक लैजेंड स्ट्राइकर और पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ उन्हें अनुशासित रहना होगा और स्ट्राइक लगाने के सही मौके तलाशने होंगे।

#2 डेडामरोंग की लो किक्स

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke defeats Muhammad Imran at ONE EDGE OF GREATNESS DW VID_1433 1.jpg

अगर डेडामरोंग को अपने विरोधी के करीब आने का मौका नहीं मिला तो उनके पास दमदार लो किक्स से बनमा के पैरों को क्षति पहुंचाने का विकल्प खुला होगा।

“द प्रिंस” अपने पैरों को काफी दूरी पर रखते हैं, इसलिए किक्स से बचने के दौरान वो अपने पैरों को तेजी के साथ ऊपर नहीं उठा पाते।

थाई दिग्गज अपने विरोधी के पैरों पर अटैक कर उनकी मूवमेंट को स्लो करते हुए अपनी दमदार स्ट्राइक्स को लैंड करवा सकते हैं।

चीनी एथलीट भी एक साउथपॉ (बाएं हाथ के) फाइटर हैं, इसका मतलब डेडामरोंग उनकी लीड लेग पर आसानी से राइट लो किक नहीं लगा पाएंगे। मगर उनका अनुभव उन्हें बनमा के पिछले पैर पर लो किक लगाने में मदद कर सकता है।



#3 बनमा का आक्रामक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक

बनमा को अपने स्टैंड-अप गेम पर इतना भरोसा है कि वो किसी भी भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। वहीं डेडामरोंग के खिलाफ फाइट को ग्राउंड पर लाने का आइडिया भी उनके लिए कारगर रह सकता है।

Enbo Gedou टीम के स्टार ग्राउंड गेम में आने के बाद भी आक्रामकता के साथ स्ट्राइक्स लगाते हैं और यही चीज उन्हें थाई लैजेंड के खिलाफ जीत दिला सकती है।

चाहे “द प्रिंस” को रेसलिंग के लिए नहीं जाना जाता, लेकिन वो डेडामरोंग की किक्स को पकड़ कर या उनके बैलेंस को बिगाड़ कर उन्हें ग्राउंड गेम में ला सकते हैं।

अगर बनमा Evolve टीम के स्टार को नीचे गिरा पाए तो टॉप पोजिशन में रहकर वो खतरनाक तरीके से ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक कर सकते हैं।

#4 डेडामरोंग की प्रभावशाली शॉर्ट स्ट्राइक्स

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke defeats Muhammad Imran at ONE EDGE OF GREATNESS DW VID_1344.jpg

अगर डेडामरोंग अपने विरोधी के करीब नहीं पहुंच पाए तो उन्हें जीत के लिए ज्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है, लेकिन अगर बनमा ने करीब आकर थाई सुपरस्टार को टेकडाउन करने की कोशिश की तो चीनी एथलीट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पूर्व स्ट्रॉवेट किंग क्लिंच एक्सपर्ट हैं, जो खतरनाक एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स लगाने में थोड़ी भी झिझक नहीं दिखाते।

डेडामरोंग कई चैलेंजर्स को क्लोज़-रेंज नी स्ट्राइक्स लगाकर फिनिश कर चुके हैं, उनकी यही स्ट्राइक्स उन्हें चीनी एथलीट पर भी बढ़त दिला सकती हैं।

दोनों एथलीट्स दूर रहकर और अपने विरोधी के करीब रहकर भी बढ़त बनाना जानते हैं इसलिए दोनों के बीच कांटेदार मुकाबला देखे जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48