MMA लैजेंड शिन्या एओकी से जुड़ी 7 बेहद रोचक बातें

Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1280 20 768x512

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी बिना किसी संदेह के जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सबसे बड़ा नाम हैं।

ये 37 वर्षीय एथलीट की वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग और सबमिशन स्किल्स का ही नतीजा है कि उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 46-9 (1 नो कॉन्टेस्ट) का है।

इस शानदार सफर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं और तीसरी बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

अब डिविजन के #4 रैंक के कंटेंडर गुरुवार, 28 अप्रैल को “ONE on TNT IV” में अमेरिकी स्टार “सुपर” सेज नॉर्थकट को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

एओकी की मार्शल आर्ट्स की उपलब्धियों से फैंस अच्छी तरफ वाकिफ हैं लेकिन शायद उनके व्यक्तिगत जीवन से उतना नहीं। इसलिए “ONE on TNT” इवेंट सीरीज के मुकाबले से पहले यहां जानिए उनके बारे में 7 बेहद रोचक बातों को।

#1 कढ़ी बहुत पसंद है

कढ़ी की शुरुआत चाहे भारत से हुई हो, लेकिन अब ये खाना जापान में काफी लोकप्रिय हो चुका है और एओकी इसके बड़े फैन हैं। “टोबीकन जुडन” हफ्ते में कम से कम 3 बार कढ़ी का सेवन करते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने शेड्यूल में खास जगह बनाई हुई है।

एओकी खुद को न्यूनतावादी कहते हैं और ये भी मानते हैं कि हर रोज कुछ ना कुछ नया करना आपको परेशान कर सकता है, लेकिन कढ़ी चाहे हम रोज ही क्यों ना खाएं, वो हमेशा आपको स्वादिष्ट ही लगेगी।

#2 “आइस क्रीम” के भी बड़े फैन हैं

कढ़ी ही अकेला खाना नहीं है जो जापानी दिग्गज को पसंद है।

एओकी को आइस क्रीम खाना भी पसंद है और Baskin Robbins कंपनी की आइस क्रीम खाते वक्त वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

वो कई मौकों पर ये जानकारी भी साझा करते रहते हैं कि उन्होंने किस दिन कौन सी आइस क्रीम खाई। जापान की दुकानों पर अक्सर उन्हें खाने का आनंद लेते देखा जा सकता है।

#3 आराम के लिए अक्सर बाथ हाउस जाते रहते हैं

जापान में लोगों का आराम करने के लिए बाथ हाउस जाना आम बात है। वहीं एथलीट्स अच्छी कंडीशनिंग के लिए वहां जाते हैं।

पूर्व लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन भी उन्हीं एथलीट्स में से एक हैं और खूब एंजॉय करते हैं। “टोबीकन जुडन” ने कहा था कि वो सौना में 12 मिनट बिताने के बाद तुरंत ठंडे पानी में चले जाते हैं।

ये भी चौंकाने वाली बात है कि इस प्रक्रिया को वो 5 बात दोहराते हैं और कभी-कभार अपने दोस्तों के साथ भी वहां जाते हैं।



#4 शराब का सेवन और धूम्रपान नहीं करते

आपने एओकी को बीयर या वाइन की बोतल या सिगरेट हाथ में लिए नहीं देखा होगा क्योंकि वो इन दोनों चीजों से दूर रहते हैं।

जापानी एथलीट अपने एथलेटिक करियर को लंबा ले जाना चाहते हैं और वो जानते हैं कि धूम्रपान उनके करियर को समय से पहले ही समाप्त कर सकता है। साथ ही उन्होंने माना कि शराब से वो दूरी बनाए रखने में ही विश्वास करते हैं।

#5 टोक्यो में साइकिल से सफर करना पसंद है

अगर आप जापान की राजधानी में रहते हैं तो शायद कभी ऐसा मौका जरूर पड़ा होगा कि आपने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन को साइकिल चलाते देखा हो।

मार्च 2011 में तोहोकू में आए भूकंप के बाद एओकी ने टोक्यो में साइकिल से घूमना शुरू किया था। वो इसे एरोबिक एक्सरसाइज़ का एक अच्छा स्रोत मानते हैं।

#6 इत्सुकी हिराटा के कोच हैं

एओकी स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि वो इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा की स्किल्स से बहुत प्रभावित हैं। यहां तक कि वो ये भी कहते हैं कि हिराटा जापान में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जनरेशन को लीड कर सकती हैं।

एओकी, हिराटा के मिराई नाकामुरा के खिलाफ मैच में उनके साथ कॉर्नर पर भी मौजूद थे, जिसमें उन्हें दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली थी।

इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि “टोबीकन जुडन” के साथ रहने से ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में “एंड्रॉइड 18” को बहुत मदद मिलेगी।

#7 सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं

चाहे हम ट्विटर की बात करें या इंस्टाग्राम की, एओकी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT I’ के स्टार्स के 4 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova