ONE के मॉय थाई स्टार पेचडम की 5 सबसे फनी वीडियो

Petchdam DCIMG_3378 768x512

पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के वॉकआउट्स से ही अंदाजा हो जाता है कि उन्हें मस्ती करना कितना पसंद है और थाई स्टार को असल में बहुत ज्यादा मस्ती करना पसंद है।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो का सामना करेंगे। उनके सोशल मीडिया फैंस जानते हैं कि पेचडम कितनी हास्यास्पद चीजें करते रहते हैं।

वो प्रैंक, डांस और लेटेस्ट वायरल ट्रेंड्स से संबंधित वीडियो भी बनाते हैं। यहां देखिए मॉय थाई स्टार पेचडम की 5 सबसे फनी वीडियो को।

#1 अपने वर्ल्ड चैंपियन टीम मेंबर्स पर प्रैंक

अगर पेचडम के साथ रहेंगे तो मस्ती का माहौल बनना तय है और साथ ही आपके ऊपर भी जोक बन सकता है।

उनके टीम मेंबर और ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी एक बार ट्रेनिंग के बाद घर जा रहे थे और तभी उनके ऊपर पेचडम ने प्रैंक किया था।

#2 बॉडी पर पंच लगते ही डांसर बने

क्या आपको कोई ऐसा पंच लगा है, जिसे झेलने के बाद आप समय में पीछे चले गए हों?

“द बेबी शार्क” को लगे बॉडी शॉट ने उन्हें 1980 के दशक में भेज दिया था क्योंकि वो Earth, Wind & Fire गाने पर डांस करने लगे थे। उनके डांस मूव्स दर्शा रहे हैं जैसे उनका जन्म गलत जनरेशन में हो गया है।



#3 दूसरों को डांस सिखाते हुए

फाइटिंग के अलावा पेचडम अपने थीम सॉन्ग “बेबी शार्क” पर डांस करने में भी महारत रखते हैं।

थाई एक्टर जोस वायार को इस गाने पर डांस करने में दिक्कत आ रही थी। लेकिन Petchyindee Academy के स्टार ने उन्हें मूव्स सिखाए और दोनों के साथ में डांस किया।

#4 जिंदगी एक रोलर कोस्टर की तरह है

पेचडम चाहे सर्कल में एक खतरनाक फाइटर बन जाते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें अन्य चीजों से डर नहीं लगता होगा।

एम्यूज़मेंट पार्क में रोलर कोस्टर की राइड लेते समय ऊपर भी नहीं देख पा रहे थे और इस समय सवास “द बेबी फेस किलर” माइकल उनके साथ मौजूद रहे।

#5 हम सिर्फ दोस्त हैं

“द बेबी शार्क” जानते हैं कि किसी लड़की द्वारा फ्रेंड-ज़ोन होने पर कैसा महसूस होता है।

ये जैसे पेट पर पंच का प्रभाव झेलने जैसा है। मगर जब आपकी क्रश कोई नया पार्टनर ढूंढ रही हो और आप अभी केवल दोस्त ही हों तो इस स्थिति में अपनी भावनाओं पर काबू रख पाना मुश्किल हो जाता है।

विशेष उल्लेख: इसे घर पर ट्राई ना करें

पेचडम के प्रैंक्स से कोई नहीं बच सकता, लेकिन इस प्रैंक को उन्होंने घर या जिम में ट्राई ना करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: ONE के हेवीवेट सुपरस्टार एनातोली मालिकिन की 5 सबसे फनी वीडियो

मॉय थाई में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.