ONE 157 की मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट में उतरने वाले जिमी विन्यो के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

Muay Thai star Jimmy Vienot gets ready to fight

शुक्रवार, 20 मई को जब सर्कल में जिमी विन्यो कदम रखेंगे तो भले ही वो ONE Championship में एक नया चेहरा होंगे, लेकिन ये फ्रेंच स्ट्राइकर मॉय थाई दिग्गजों के बीच कोई अजनबी नहीं हैं।

“JV01″ के तौर पर पहचाने जाने वाले एथलीट ONE 157 के मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए थाई स्टार पेटमोराकोट पेटयिंडी को चुनौती देंगे। उन्होंने ये मौका अपने शानदार करियर के दम पर हासिल किया है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में बहुप्रतिक्षित प्रोमोशनल डेब्यू से पहले आइए विन्यो के बारे में वो पांच चीजें जानते हैं, जो आपको जरूर पता होनी चाहिए।

#1 यूरोप के सबसे महान एथलीट्स में से एक

केवल 26 साल उम्र होने के बावजूद विन्यो पहले से ही अब तक के सर्वश्रेष्ठ यूरोपियन मॉय थाई के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक माने जाते हैं।

उन्होंने अपना प्रोमोशनल डेब्यू साल 2013 में थाइलैंड में किया था और उसके बाद से उनकी रफ्तार कम नहीं हुई है। इस दौरान वो अपने घर फ्रांस में और पूरी दुनिया में मुकाबले कर चुके हैं।

साल 2019 में “JV01” इतिहास में केवल पांचवें गैर थाई फाइटर बने थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता था। इससे उन्होंने भविष्य के एक महान एथलीट के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया था।

#2 वो कई बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

विन्यो “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” की लगभग सभी बड़ी बेल्ट्स पर अपना कब्जा जमा चुके हैं।

Lumpinee Stadium में खिताब जीतने के साथ ही फ्रेंच एथलीट ने प्रो रैंक्स में WBC और WMC वर्ल्ड टाइटल्स, कई बार IFMA वर्ल्ड चैंपियनशिप व कई सारी स्थानीय बेल्ट्स पर भी कब्जा जमाया है।

ऐसे में अगर वो पेटमोराकोट को ढेर कर देते हैं तो कई सारे प्रतिष्ठित सम्मान जीतने के बाद ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल उनके लिए सोने पर सुहागा साबित होगा।

#3 ONE के बाहर वो सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स से मुकाबला कर चुके हैं

अनुभवी फ्रेंच स्टार ONE में सबसे बेहतरीन एथलीट का सामना करने को तैयार हैं, लेकिन इससे पहले भी वो कई सारे दिग्गज नाम वाले एथलीट्स का सामना कर चुके हैं।

विन्यो ने प्रोमोशन के बाहर अपने साथी ONE स्ट्राइकर सोरग्रॉ पेटयिंडी, राफी बोहिच और बोबो साको के साथ मुकाबला किया है। साथ ही उन्होंने थाई दिग्गज पेटबोंचू FA ग्रुप, योडविचा बंचामेक और पैकोर्न पीके.साइन्चाई से भी मुकाबले किए हैं।

इन वर्ल्ड चैंपियन एथलीट्स के साथ रिंग शेयर करने के बाद “JV01” जब “द लॉयन सिटी” में पेटमोराकोट का सामना करेंगे तो वो जरा भी घबराहट में नहीं होंगे।

#4 MMA में मुकाबला कर चुके हैं

हालांकि, विन्यो ने स्ट्राइकिंग की दुनिया में अपनी बड़ी छाप छोड़ी है, लेकिन हाल ही में उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी अपना हाथ आजमाया था और सितंबर 2021 में अपने प्रो डेब्यू में जीत भी हासिल की थी।

ये सफलता उन्हें ऐसे ही नहीं मिल गई थी। इसके लिए फ्रेंच एथलीट ने अपनी पहली मार्शल आर्ट्स जूडो को चुना था, जिसकी ट्रेनिंग उन्होंने चार साल की उम्र से शुरू कर दी थी और किशोरावस्था में स्टैंड-अप आर्ट्स में शामिल होने से पहले तक जारी रखी थी।

अभी ये बात साफ नहीं है कि विन्यो ONE Championship के बैनर तले खुद को सभी तरह के स्पोर्ट्स में आजमाएंगे या नहीं, लेकिन ऐसे कई सारे संभावित तरीके हैं, जिन पर वो हाथ आजमाना चाहेंगे।

#5 कई गजब के एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं

हालांकि, उनकी ज्यादातर ट्रेनिंग और मुकाबले थाइलैंड में ही हुए हैं, लेकिन विन्यो ने अपने करियर फाइटिंग का ज्यादातर समय फ्रांस के मोंटपीलियर के Star Boxing gym में बिताया है।

लेकिन 20 मई को “JV01” पटाया के प्रसिद्ध Venum Training Camp का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कि ONE के कई सारे प्रमुख एथलीट्स को अड्डा है।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव, पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर मेहदी ज़टूट और साथी ONE स्ट्राइकर फाहदी खालेद व सैमी सना वो एथलीट्स हैं, जिनके साथ विन्यो थाई जिम में ट्रेनिंग करते हैं।

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)