5 चीज़ें जो सुपरबोन को दुनिया का सबसे खतरनाक किकबॉक्सर बनाती हैं

Superbon Singha Mawynn Marat Grigorian ONE X 1920X1280 73 768x512

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन कई बार खुद को सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक के रूप में साबित करते आए हैं।

अब उन्हें अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव के खिलाफ अपने फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

सुपरबोन की #1 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर से भिड़ंत से पहले यहां जानिए क्या चीज़ें सुपरबोन को सबसे खतरनाक किकबॉक्सर बनाती हैं।

खतरनाक हेड किक्स

सुपरबोन ने कुछ समय 2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो पेट्रोसियन को नॉकआउट कर सबको चौंका दिया था।

उनकी भिड़ंत अक्टूबर 2021 में ONE: FIRST STRIKE में हुई। थाई एथलीट ने चतुराई से 2 बॉडी किक्स के बाद हेड किक लगाकर दूसरे राउंड में किकबॉक्सिंग लैजेंड को फिनिश कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था।

सुपरबोन की ताकत से भरी हेड किक उनकी सबसे खतरनाक तकनीक रही है और यही उन्हें अलाज़ोव पर भी जीत दिला सकती है।

लगातार अपने स्किल सेट में सुधार करते रहते हैं

सुपरबोन ने चाहे ONE में आने से पहले कुछ फाइट्स हारी हों, लेकिन इस प्रोमोशन में आने के बाद उनकी खुद में सुधार करने के लिए प्रतिबद्धता ने उन्हें एक वर्ल्ड-क्लास किकबॉक्सर बना दिया है।

करियर के शुरुआती सालों में थाई स्ट्राइकिंग स्टार को मरात ग्रिगोरियन और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ हार मिली थी। मगर कई सालों बाद उन्होंने ONE X में ग्रिगोरियन और ONE: NO SURRENDER में सिटीचाई को हराकर पिछली हार का हिसाब बराबर किया था।

इन दोनों जीतों ने साबित किया कि सुपरबोन ने एक किकबॉक्सर के तौर पर खुद में काफी सुधार किया है।

किकबॉक्सिंग में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं

सुपरबोन इस खेल में 113-34 का रिकॉर्ड बनाने के दौरान कई लैजेंड्स से भिड़ चुके हैं, जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

इस शानदार रिकॉर्ड और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के अलावा सुपरबोन को पेट्रोसियन पर आई जीत के लिए 2021 ONE Super Series फाइटर ऑफ द ईयर और 2021 ONE नॉकआउट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

वो अगर अलाज़ोव को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड कर पाए तो उन्हें 3 बार का ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कहा जाएगा।

उन्हें शानदार लय हासिल है

सुपरबोन इस समय किकबॉक्सिंग में 12 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और ONE में 3-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

ONE से बाहर कई टॉप किकबॉक्सर्स के खिलाफ 9 जीत प्राप्त करने के बाद उन्होंने जुलाई 2020 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन को जॉइन किया था और अभी तक सिटीचाई, पेट्रोसियन और ग्रिगोरियन जैसे दिग्गजों को मात दे चुके हैं।

सुपरबोन को शानदार लय हासिल है इसलिए अलाज़ोव के लिए उन्हें हराकर नया चैंपियन बनना आसान नहीं होगा।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन

अगर किसी व्यक्ति को अभी भी सुपरबोन के दुनिया के सबसे खतरनाक किकबॉक्सर होने पर संदेह है तो उनकी कमर से बंधी बेल्ट को देख लीजिएगा।

दुनिया में काम कर रहे प्रोफेशनल किकबॉक्सर्स में से कुछ ही टॉप पर पहुंच पाते हैं और कुछ चुनिंदा फाइटर्स ही अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर पहचान बना पाते हैं।

यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स को भी ONE से कॉन्ट्रैक्ट मिलने की बहुत कम संभावना होती है और वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए उन्हें दुनिया के सबसे बेस्ट किकबॉक्सर्स की चुनौती से पार पाना होता है।

सुपरबोन ने उन्हीं कठिन चुनौतियों को पार कर ये मुकाम हासिल किया है और इसी कारण दुनिया के सबसे खतरनाक किकबॉक्सर बन पाए हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19