5 कारणों से लिन हेचीन को ऋतु फोगाट पर जीत मिल सकती है

Lin Heqin enters the arena 768x512

“MMA सिस्टर” लिन हेचीन एटमवेट डिविजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक बनने की काबिलियत रखती हैं और अगले मैच में जीत उन्हें अपने लक्ष्य के एक कदम करीब पहुंचा सकती है।

शुक्रवार, 30 जुलाई को ONE: BATTLEGROUND में चीनी एथलीट का सामना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा।

फोगाट को चाहे ज्यादा फेम हासिल हो, लेकिन वो लिन को कमजोर आंकने की भूल नहीं करेंगी। इसलिए यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जिनसे “MMA सिस्टर” को भारतीय एथलीट पर जीत मिल सकती है।

#1 उन्हें शानदार लय हासिल है

डेब्यू मैच में जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस को हराने के बाद “MMA सिस्टर” सर्कल में दूसरी बार कदम रखने वाली हैं।

चीनी स्टार लगातार 11 मैच जीत चुकी हैं और साल 2016 के बाद अभी तक उन्हें हार नहीं मिली है।

इस तरह के शानदार मोमेंटम से उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा और मानसिक रूप से मजबूत होना भी उन्हें फोगाट पर बढ़त दिला सकता है।

#2 सांडा मार्शल आर्ट्स में महारत

Chinese star "MMA Sister" Lin Heqin knees Jomary Torres against the cage

लिन के मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत सांडा से हुई थी, जहां उनका रिकॉर्ड 7-1 का रहा। उन्होंने चीन में अपने प्रांत में टाइटल जीता हुआ है और चीन में नेशनल चैंपियनशिप्स में पांचवें स्थान पर रही थीं।

उन सांडा स्किल्स ने लिन के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की नींव रखी, खासतौर पर उनके किकिंग गेम को बहुत बेहतर बनाया। इसलिए उन्हें अक्सर प्रभावशाली साइड किक्स और राउंडहाउस किक्स लगाते हुए देखा जाता है।

सांडा में रेसलिंग, थ्रो और टेकडाउन भी सम्मिलित होते हैं इसलिए नए खेल में आने से पहले उनके लिए क्लिंच गेम कोई नई बात नहीं थी।



#3 लंबी पहुंच का फायदा मिलेगा

"MMA Sister" Lin Heqin throws a punch

Hasheng MMA टीम की स्टार अपनी लंबी रीच (पहुंच) का फायदा उठाकर दमदार स्ट्राइक्स लगा सकती हैं।

वो 167 सेंटीमीटर लंबी हैं, जो फोगाट की लंबाई से 11 सेंटीमीटर ज्यादा है। जाहिर तौर पर वो अपनी लंबाई का फायदा उठाकर भारतीय स्टार के टेकडाउंस से बचने का प्रयास करेंगी।

वहीं लंबे हाथ और पैरों से लिन दूर रहकर भी अटैक कर सकती हैं, ठीक ऐसा ही उन्होंने टोरेस के खिलाफ मैच में भी किया था।

#4 एक बेहतरीन फिनिशर हैं

Lin Heqin locks in a triangle choke.jpg

अपनी 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक के दौरान लिन ने अपनी 7 प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश किया। इनमें से 6 जीत तकनीकी नॉकआउट और 1 सबमिशन से आई।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि वो अपनी विरोधियों को फिनिश करना अच्छे से जानती हैं और “द इंडियन टाइग्रेस” को भी इससे सावधान रहने की जरूरत होगी।

अगर फोगाट ने जल्दबाजी करने की कोशिश की तो ऐसा करने के दौरान वो हेचीन के फिनिशिंग गेम में फंस सकती हैं।

#5 कठिन चुनौतियों का सामना करने का काफी अनुभव है

Lin Heqin celebrates a win.jpg

साल 2015 में लिन ने मौजूदा #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर मेंग बो के खिलाफ अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपनी टैलेंटेड हमवतन एथलीट का जीतना मुश्किल कर दिया था।

उसके बाद वो जापान, रूस, ब्राजील, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन समेत दुनिया के कई देशों में फाइट करने का अनुभव हासिल कर चुकी हैं।

ये अनुभव दर्शाता है कि “MMA सिस्टर” सर्कल में कठिन से कठिन चुनौती का डटकर सामना कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: प्राजनचाई को हराकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं सैम-ए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.