5 कारण क्यों इत्सुकी हिराटा एटमवेट डिविजन की बहुत बड़ी सुपरस्टार बनेंगी

Japanese MMA fighter Itsuki Hirata welcomes her next challenge

शनिवार, 26 मार्च को जब इत्सुकी हिराटा सर्कल में कदम रखेंगी तो उनका लक्ष्य एटमवेट डिविजन में शिखर तक पहुंचने के अपने सफर को फिर तेज रफ्तार से जारी रखना होगा।

हालांकि, पिछले अक्टूबर में जब चोट के चलते उन्हें ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा था तो “एंड्रॉइड 18” की रफ्तार को थोड़ा झटका जरूर लगा था। ऐसे में जब ONE X के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में उनका सामना जिहिन राडजुआन से होगा, तब वो उसी लय को पाना चाहेंगी।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी कर रहीं जापानी एथलीट को अपना जबरदस्त प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है, इसलिए ऐसी कई बाते हैं, जो उन्हें एटमवेट MMA डिविजन में सफल बनाने वाली हैं। आइए उनमें से ऐसी ही 5 बातों के बारे में जानते हैं।

#1 अभी तक हैं अपराजित

अपने शानदार प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में हिराटा का 5-0 का रिकॉर्ड है। इसमें से 4 जीत उन्हें The Home of Martial Arts में मिली हैं।

उनके पास जापानी शो “Fighting Agent War” में शानदार तीन जीत का रिकॉर्ड भी दर्ज है। हालांकि, इसे एक रियलिटी टीवी शो के लिए प्रदर्शनी मैचों की श्रेणी में रखा गया था।

करियर में आगे बढ़ने के साथ Krazy Bee टीम की प्रतिनिधि ने विरोधियों से मुकाबला करने के अपने स्तर को भी बढ़ाया है। उन्होंने अलीस एंडरसन व नायरीन क्राओली जैसी दमदार विरोधियों को पराजित किया है। वो ये सिलसिला जिहिन का सामना करने के साथ भी जारी रखना चाहती हैं, जो कि मेई यामागुची और बी गुयेन पर लगातार जीत हासिल करके आ रही हैं।

#2 वो एक फिनिशर हैं

https://www.instagram.com/p/CWm3TsRvTsU/

हिराटा ने अपने 5 प्रतिद्वंदियों में से चार को राउंड्स खत्म होने से पहले ही हरा दिया था। वो ग्राउंड पर काफी खतरनाक हो जाती हैं, लेकिन उनको फिनिश कई अलग-अलग तरीकों से मिली हैं।

22 साल की एथलीट को चार जीत में से दो सबमिशन और दो ग्राउंड-एंड-पाउंड के जरिए तकनीकी नॉकआउट करके मिली हैं। अगर इन्हें “Fighting Agent War” सीरीज में मिली जीत के साथ जोड़ दिया जाए तो उन्होंने लगातार तीन सबमिशन हासिल किए हैं।

जब भी कैनवस पर मुकाबला जाता है तो वो स्टॉपेज की तलाश में लग जाती हैं। वो विरोधी को स्ट्राइक्स, लगातार चोक व जॉइंट लॉक्स की तलाश करते हुए धूल चटाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

#3 गजब की हिम्मती हैं

अपने शुरुआती विरोधियों के खिलाफ दबदबा बनाए रखने के बाद हिराटा ने दिखाया है कि वो मुश्किल हालातों में भी जरूरत पड़ने पर हिम्मत का परिचय दे सकती हैं।

ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले के तीसरे राउंड में एंडरसन ने “एंड्रॉइड 18” को एक पंच मारकर गिरा दिया था, लेकिन इसके बाद जापानी एथलीट ने वापसी करते हुए ONE: EMPOWER में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर ली थी।

इससे पहले वो “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” के उपनाम से पहचानी जाती थीं। उन्हें अपने जूडो करियर के दौरान कई सर्जरी और निराशाओं से गुजरते हुए संघर्ष करना पड़ा था, जिसके बाद वो ग्लोबल स्टेज पर MMA में शामिल हो पाई थीं।

#4 बेस्ट एथलीट्स के साथ की ट्रेनिंग

हमेशा सीखने और आगे बढ़ते रहने का प्रयास जारी रखते हुए हिराटा नई स्किल्स में Krazy Bee की मदद से महिर हो रही हैं, वो जापान की सबसे शानदार MMA टीमों में शामिल हैं।

पूर्व लैजेंड नोरीफुली “किड” यामामोटो द्वारा शुरू किया गया ये जिम टोक्यो के सबसे शक्तिशाली एथलीट्स की लिस्ट में शामिल होता है, जो कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करते हैं।

इसके साथ ही “एंड्रॉइड 18” दिग्गज हमवतन शिन्या एओकी के साथ भी ट्रेनिंग कर चुकी हैं। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन से जरूरी टिप्स लेने के बाद आगे बढ़ते रहने में उन्हें काफी मदद मिलेगी।

#5 फैनबेस बहुत ही बड़ा है

हिराटा एक सोशल मीडिया सनसनी भी हैं और उनकी ये लोकप्रियता उनको शिखर तक पहुंचने में मदद करती है।

भले ही वो उनका फैशन, डांसिंग, ट्रेनिंग या उनका डॉग क्यों न हो, “एंड्रॉइड 18” का हर पहलू उनके फैंस के बीच उनके अलग-अलग पहलू दिखाने के लिए हिट है।

इन सभी चीजों से हिराटा को प्रोत्साहन मिलता है और उनको आगे बढ़ने में बहुत मदद भी मिलती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.