इन 5 कारणों से आपको ONE Friday Fights 22 जरूर देखना चाहिए

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 48 768x512

23 जून को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक धमाकेदार इवेंट होगा, जिसे 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन कर रहे होंगे और कई अन्य बड़े कॉम्बैट स्टार्स भी इसमें परफॉर्म करेंगे।

साफ शब्दों में कहें तो ONE Friday Fights 22 हर शुक्रवार को आने वाली वीकली सीरीज का सबसे जबरदस्त इवेंट होने वाला है।

ऐसे कई कारण हैं जिनसे आपको MMA और मॉय थाई एक्शन को जरूर देखना चाहिए क्योंकि इस इवेंट में शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद है।

इसलिए आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Friday Fights 22 जरूर देखना चाहिए।

#1 हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट

कई महीनों के इंतज़ार के बाद मौजूदा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर और डिविजन के अंतरिम किंग एनातोली मालिकिन वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में आमने-सामने आने को तैयार हैं, जिसका काफी समय से इंतज़ार किया जा रहा था।

कनाडाई-भारतीय स्टार “सिंह” ने मई 2021 में चैंपियन बनने के बाद फाइट नहीं की है और मालिकिन के रूप में उन्हें बेहद कठिन प्रतिद्वंदी मिला है।

अपराजित रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट का 12 मैचों में फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। उन्हें 2022 में ONE का MMA फाइटर ऑफ द ईयर घोषित किया गया था और अनडिस्प्यूटेड हेवीवेट चैंपियन बनने के हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करते आए हैं।

2 ताकतवर और खतरनाक हेवीवेट एथलीट्स के इस मैच में फैंस को शुरुआत से ही धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

#2 मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच

ONE Friday Fights 22 में थाईलैंड के 2 टॉप स्ट्राइकर्स और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दूसरी बार आमने-सामने होंगे।

प्राजनचाई पीके साइन्चाई और महान एथलीट सैम-ए गैयानघादाओ की पहली भिड़ंत 2021 में हुई थी, जहां प्राजनचाई ने जीत दर्ज कर सैम-ए का स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता था।

डिविजन के मौजूदा चैंपियन जोसेफ लसीरी इस समय ब्रेक पर हैं इसलिए प्राजनचाई और सैम-ए अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ रहे होंगे और वो खुद को थाईलैंड का बेस्ट स्ट्रॉवेट स्ट्राइकर साबित करना चाहेंगे।

#3 सुपरलैक और सिटीचाई की मॉय थाई में वापसी

किकबॉक्सिंग में अपना वर्चस्व कायम करने के बाद थाई सुपरस्टार्स सुपरलैक कियातमू9 और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग इस हफ्ते 4-औंस के ग्लव्स पहन कर मॉय थाई में वापसी कर रहे होंगे।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक को इस खेल के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट्स में से एक माना जाता है। मगर “द किकिंग मशीन” 19 वर्षीय स्टार नबील अनाने को हराकर दिखाना चाहते हैं कि वो मॉय थाई के भी टॉप फाइटर्स में से एक हैं।

एक जीत #1 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक को फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच दिला सकती है।

दूसरी ओर, 8 बार किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके सिटीचाई को उम्मीद है कि वो उस जगह पर धमाकेदार प्रदर्शन कर सकेंगे, जहां उन्होंने एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर पहचान बनाई थी।

इस शुक्रवार #2 रैंक के कंटेंडर का सामना अनऑर्थोडॉक्स अमेरिकी नॉकआउट आर्टिस्ट एडी अबासोलो से फेदरवेट मॉय थाई मैच में होगा, जिसके विजेता को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

#4 यूनाइटेड किंगडम के स्टार्स बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे

फाइट कार्ड में यूनाइटेड किंगडम के 2 टॉप मॉय थाई एथलीट्स भी शामिल हैं, जो थाई स्टार्स को हराकर सुर्खियां बटोरना चाहेंगे।

पहले स्कॉटलैंड के निको कैरिलो ONE में लगातार दूसरी नॉकआउट जीत दर्ज करना चाहेंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई की चुनौती से पार पाना होगा।

उसके बाद महान स्ट्राइकर सेकसन ओर क्वानमुआंग Road To ONE विजेता नेथन बेंडन के आक्रामक स्टाइल की परीक्षा ले रहे होंगे। इस बीच 250 मैचों का अनुभव प्राप्त कर चुके सेकसन ONE में अपने अपराजित रिकॉर्ड को भी बरकरार रखना चाहेंगे।

इस मैच में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है क्योंकि ये जीत उनके करियर को नई दिशा में ले जा सकती है।

#5 अपराजित रेसलिंग स्टार का ONE डेब्यू

इवेंट के पहले मैच में उभरते हुए अपराजित टर्किश स्टार शामिल एर्दोगन चीनी एथलीट फैन रोंग के खिलाफ मिडलवेट MMA बाउट में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे।

एर्दोगन का MMA रिकॉर्ड 8-0 का है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेसलिंग के अनुभव के कारण काफी लोग उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

वो ONE के सबसे दिलचस्प नए एथलीट्स में से एक हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने के लिए “किंग कोंग वॉरियर” की कठिन चुनौती से पार पाना होगा। चीनी एथलीट के पास ताकत, फिजिकल एबिलिटी की कोई कमी नहीं है और ONE में 5 मैचों का अनुभव भी हासिल है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.