ONE Friday Fights 22 में सुपरलैक का सामना करने से पहले मॉय थाई सनसनी नबील अनाने से जुड़ी 3 खास बातें

Nabil_Anane 1200x800 1 e1686663137595

19 साल के नबील अनाने ONE Championship में अपने हाई प्रोफाइल डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन उनके सामने एक बेहद कठिन चुनौती होगी।

23 जून को ONE Friday Fights 22 में फ्रेंच-अल्जीरियाई एथलीट का सामना मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 से एक मॉय थाई बाउट में होगा। वो अगर ये मुकाबला जीत जाते हैं तो ग्लोबल स्ट्राइकिंग कम्युनिटी में हलचल मच जाएगी।

कम उम्र के बावजूद अनाने ने खुद को पहले ही एक बेहतरीन प्रतिद्वंदी के रूप में साबित कर दिया है। ऐसे में वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में दमदार जीत दर्ज करने के लिए उतावले हैं।

23 जून को होने वाली उनकी पहली प्रोफेशनल बाउट से पहले चर्चा में आए इस फाइटर के बारे में 3 बड़ी बातें जान लेते हैं।

#1 रिकॉर्ड-ब्रेकिंग वर्ल्ड चैंपियन

साल 2017 में अनाने ने IFMA एमेच्योर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। साथ ही उन्होंने प्रोफेशनल रैंक्स में कई प्रतिष्ठित खिताब जीतने जारी रखे।

कई रीजनल खिताब जीतने के बाद पटाया निवासी स्ट्राइकर ने 2-डिविजन में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर साबित कर दिया कि वो दुनिया के बेहतरीन मॉय थाई एथलीट्स में से एक हैं।

सबसे कम उम्र यानी 17 साल की आयु में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनकर नबील इतिहास रच चुके हैं। उन्होंने ये कारनामा मई 2022 में 126-पाउंड की प्रतिस्पर्धा में खिताब जीतकर किया था।

फिर इस साल फरवरी में 135-पाउंड में खिताब के लिए चुनौती देने को वो आगे बढ़े और उन्होंने फिर से जीत हासिल करके अपने पुरस्कारों की सूची और भी लंबी कर ली।

सबसे बड़ी बात है कि अनाने ने उच्च-स्तरीय प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करके ये दोनों खिताब जीते थे।

#2 लंबी कद काठी

अनाने की सबसे खास विशेषताओं में से एक उनकी शारीरिक बनावट है। वो जब सुपरलैक के खिलाफ 135-पाउंड की बाउट में भिड़ेंगे तो युवा फाइटर 6 फीट 2 इंच के होंगे। इस तरह वो अपने प्रतिद्वंदी से 7 इंच लंबे नज़र आएंगे।

उस डिविजन में उनकी लंबाई की बराबरी नहीं की जा सकती और सबसे अहम बात ये है कि वो भली-भांति जानते हैं कि इस लंबाई का फायदा उन्हें किस तरह उठाना है।

अनाने के पास लंबी रीच (पहुंच) वाले पंच और किक हैं, जो दूर से भी प्रतिद्वंदी पर लैंड हो सकते हैं। हालांकि, नी उनका पसंदीदा हथियार है। उनकी लंबाई देखते हुए प्रतिद्वंदी अक्सर दूरी कम करने के चक्कर में उनके घुटनों के प्रहार सहते नज़र आते हैं।

लंबा, दुबला-पतला शरीर और नी-हेवी स्टाइल की वजह से उनकी कई चीजों में तुलना दिग्गज मॉय थाई एथलीट डीज़लनोई से होती है, जिन्हें अब तक के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक माना जाता है। निश्चित रूप से इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मॉय खाओ (नी अटैक करने वाले फाइटर्स) के रूप में उन्हें याद किया जाता है।

अनाने के पास मॉय थाई दिग्गज की तरह ही प्रसिद्धी हासिल करने की सभी खासियतें मौजूद हैं और ऐसा करने के लिए उनके पास काफी वक्त भी है।

#3 एक वर्ल्ड क्लास टीम

अनाने ने कराटे और टायक्वोंडो से मार्शल आर्ट्स का सफर शुरू किया था। फिर 11 साल की उम्र में उन्होंने मॉय थाई का हाथ थाम लिया और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जन्म स्थली पटाया में Venum Training Center को अपनी कर्म स्थली मान लिया।

पिता के कारण फ्रांसीसी-अल्जीरियाई मूल के होने की वजह से अनाने ने मुख्य कोच और ONE के दिग्गज मेहदी ज़टूट के साथ एक खास रिश्ता बना लिया, जो तब से उनके मुकाबलों में कॉर्नर पर मौजूद रहते हैं।

ज़टूट एक WBC और ISKA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन थे, जिन्होंने ONE में अपने 6 बाउट के करियर में वर्ल्ड टाइटल के लिए भी चुनौती दी।

बेहतरीन कोचिंग के साथ Venum टीम में बहुत सारे टॉप-लेवल के ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं। अनाने ने पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सिंसामट क्लिनमी को अपने 2 पसंदीदा फाइटर्स के रूप में माना है।

उनके आसपास एक प्रभावशाली टीम है, लेकिन उनके सामने चुनौती के रूप में खड़े थाई दिग्गज भी हर तरह के प्रतिद्वंदी के खिलाफ अच्छी तरह से तैयार होंगे।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.