5 कारणों से आपको ONE Fight Night 6 जरूर देखना चाहिए

Superbon Singha Mawynn in the Circle

ONE Championship का 2023 का पहला इवेंट धमाकेदार बनने वाला है, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त मुकाबलों को जगह दी गई है।

शनिवार, 14 जनवरी को यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov के बाउट कार्ड में 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच, एक ऐतिहासिक मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट के अलावा कई बड़े स्टार्स की वापसी होगी।

इस धमाकेदार इवेंट में फैंस को शुरू से लेकर अंत तक वर्ल्ड-क्लास मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा और ONE के चारों खेलों के मुकाबले देखने को मिलेंगे।

स्पष्ट रूप से कहें तो फैंस किसी भी हालत में दुनिया के टॉप फाइटर्स के मैचों को मिस नहीं करना चाहेंगे।

यहां आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Fight Night 6 जरूर देखना चाहिए।

#1 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट जिसका सबको इंतज़ार है

10 महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद 14 जनवरी को एक बहुत धमाकेदार किकबॉक्सिंग फाइट होने जा रही है, जो इवेंट को हेडलाइन कर रही होगी।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन को दुनिया का टॉप पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर माना जाता है। साल 2022 में उनका #1 रैंक के कंटेंडर चिंगिज़ अलाज़ोव के साथ चैंपियनशिप मैच बुक किया गया था।

मगर चोट और स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण मैच आगे स्थगित होता रहा, जिससे फैंस के अंदर इस फाइट के प्रति उत्साह बढ़ रहा था।

इस मैच में ऐसे 2 एथलीट्स आमने-सामने होंगे, जो अपने करियर के चरम पर हैं। थाई सुपरस्टार इस समय 12 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें उनकी 3 महान स्ट्राइकर्स के खिलाफ जीत भी शामिल हैं।

दूसरी ओर, अलाज़ोव ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

29 वर्षीय एथलीट ने टूर्नामेंट के तीनों मैचों को शानदार अंदाज में जीता। इसी के साथ उन्होंने सिल्वर बेल्ट जीती और सुपरबोन के खिलाफ टाइटल शॉट भी प्राप्त किया।

#2 को-मेन इवेंट्स में होंगे 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले

को-मेन इवेंट मुकाबलों में भी वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट्स दांव पर लगी होंगी।

पहले BJJ स्टार माइकी मुसुमेची को 2022 कॉम्बैट सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन गंतुमूर बायनदुरेन के खिलाफ ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा। इस मैच के साथ ONE में जिउ-जित्सु और सैम्बो की प्रतिद्वंदिता भी आगे बढ़ेगी।

उसके बाद थाई स्ट्राइकर सुपरलैक कियातमू9 का सामना वैकेंट ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में खतरनाक स्पैनिश फाइटर डेनियल पुएर्तस से होगा।

सुपरलैक की किक्स और शानदार फुटवर्क, वहीं पुएर्तस की जबरदस्त ताकत और खतरनाक स्टाइल को देखते हुए इस मैच में धमाकेदार एक्शन का देखा जाना तय है।

#3 ONE की पहली विमेंस मिक्स्ड रूल्स फाइट

इस इवेंट में ONE Championship के इतिहास की पहली विमेंस मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट होगी, जिसमें स्टैम्प फेयरटेक्स और अनीसा मेक्सेन का आमना-सामना होगा।

इस मैच में 4 राउंड्स होंगे, जिनमें 2 राउंड में मॉय थाई और 2 में MMA एक्शन देखने को मिलेगा। दुनिया की 2 सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स की ये भिड़ंत फैंस के लिए बहुत दिलचस्प रहने वाली है।

स्टैम्प बैंकॉक में अपने होमक्राउड के सामने एक महान स्ट्राइकर को हराकर दिखाना चाहती हैं कि वो अलग-अलग खेलों में अच्छा कर सकती हैं।

थाई स्टार इससे पहले ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई क्वीन रह चुकी हैं और अब #1 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर हैं। इसके साथ वो अपने ग्राउंड गेम में भी सुधार कर रही हैं।

दूसरी ओर, मेक्सेन 7 बार किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं और उनका स्ट्राइकिंग आर्ट्स में प्रोफेशनल रिकॉर्ड 103-5 का है।

वो दिखाना चाहती हैं उन्हें स्टैम्प के साथ स्टैंड-अप या ग्राउंड फाइटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है। संभावनाएं हैं कि इस मैच को जीतकर वो ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त कर सकती हैं।

#4 रोडटंग जित्मुआंगनोन की वापसी

रोडटंग जित्मुआंगनोन एक ग्लोबल सुपरस्टार हैं, जो हमेशा सर्कल में अपनी आक्रामक स्ट्राइकिंग से सबको प्रभावित करते आए हैं।

वो ONE में 12 मैचों में अपराजित रहे हैं, मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और अब उनका सामना फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बाउट में चीनी एथलीट जिदुओ यिबु से होगा।

रोडटंग की ठोड़ी बहुत मजबूत है, हाथ और पैरों में गज़ब की ताकत है और उनका एटीट्यूड ऐसा है कि उनकी फाइट को फैंस कभी मिस नहीं करना चाहेंगे।

थाई मेगास्टार ONE में अपने दूसरे किकबॉक्सिंग मैच को जीतकर सुर्खियां बटोरना चाहेंगे। वो स्ट्राइकिंग आर्ट्स में अपनी जीत की स्ट्रीक को कायम रखना चाहते हैं, जिससे ONE में दूसरे वर्ल्ड टाइटल की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ा सकें।

#5 अमेरिका में बसे कई स्टार्स फाइट कर रहे होंगे

उत्तर अमेरिकी फैंस प्राइमटाइम पर ONE के टॉप अमेरिका में बसे एथलीट्स को लाइव परफॉर्म करते देख पाएंगे।

MMA में अपनी पहली हार झेलने के करीब एक साल बाद BJJ लैजेंड गैरी टोनन MMA बाउट में अपने हमवतन एथलीट जॉनी नुनेज से भिड़ रहे होंगे। इस मैच को जिउ-जित्सु और रेसलिंग स्टाइल की भिड़ंत भी दिलचस्प बना रही होगी।

वहीं पूर्व मिडलवेट और लाइट हेवीवेट किंग आंग ला न संग फ्लोरिडा में स्थित Kill Cliff FC में ट्रेनिंग कर अपनी नॉकआउट पावर को बढ़ा रहे हैं। वो ब्राजीलियाई स्टार जिल्बर्टो गल्वाओ को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)