5 कारणों से दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर हैं सुपरबोन

Superbon Singha Mawynn celebrates his victory

सुपरबोन सिंघा माविन इस समय दुनिया के बेस्ट फेदरवेट किकबॉक्सर ही नहीं बल्कि उन्हें इस खेल का टॉप पाउंड-फोर पाउंड एथलीट भी माना जाता है।

वो जीत के रथ पर कायम हैं, जिनमें टॉप लेवल के फाइटर्स के खिलाफ लगातार 3 जीत भी शामिल हैं, जो दिखाता है कि उनका पिछले कुछ सालों में प्रदर्शन कितना जबरदस्त रहा है।

https://www.instagram.com/p/Cm73uT_NdZG/?hl=en

अब ONE Fight Night 6 में सुपरबोन ग्रां प्री चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर अपनी विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।

शनिवार, 14 जनवरी को होने वाले इस बड़े मैच से पहले जानिए क्यों सुपरबोन दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर हैं।

#1 उनकी विनिंग स्ट्रीक शानदार रही है

https://www.instagram.com/p/Cl5wOBjpvpb/

सुपरबोन को इस समय जबरदस्त लय हासिल है और पिछले करीब 4 सालों से हारे नहीं हैं।

थाई स्टार को आखिरी हार फरवरी 2018 में मिली थी, वो उसके बाद लगातार 12 जीत दर्ज करते हुए स्ट्राइकिंग वर्ल्ड के टॉप पर पहुंचे हैं।

इस दौरान उन्होंने कई बड़े टाइटल्स जीते, जिनमें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सबसे खास रही क्योंकि यहां दुनिया के कई बड़े स्टार्स फाइट करते हैं।

#2 उन्होंने दुनिया के बेस्ट एथलीट्स को हराया हुआ है

https://www.instagram.com/p/Ce3RufNjGK6/

उनकी 12 मैचों की विनिंग स्ट्रीक शानदार रही है, लेकिन इस दौरान टॉप लेवल के खिलाफ आई जीतों ने उनकी स्ट्रीक को ज्यादा खास बनाया है।

अपने ONE डेब्यू में Singha Mawynn टीम के स्टार ने 8 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

उसके बाद उनका सामना सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जियोर्जियो पेट्रोसियन से हुआ, जहां उन्होंने सबको चौंकाते हुए नॉकआउट से जीत दर्ज कर बेल्ट अपने नाम की।

अपने हालिया मैच में उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी अर्मेनियाई सुपरस्टार मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड किया था।

उनके पिछले तीनों प्रतिद्वदियों को दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में जगह दी जाती है इसलिए उन्हें धमाकेदार अंदाज में हराना भी एक बड़ी उपलब्धि के समान है।

#3 उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को डोमिनेट किया है

https://www.instagram.com/p/CVDbFkwNPpl/?hl=en

सुपरबोन को केवल अच्छी किस्मत से जीत नहीं मिली हैं, बल्कि उन्होंने अपने विरोधियों को डोमिनेट किया है।

उनका सिटीचाई के खिलाफ मैच करीबी रहा, लेकिन उसके बाद उन्होंने खतरनाक तरीके से फाइट करते हुए मैचों को डोमिनेट किया।

32 वर्षीय स्टार की पेट्रोसियन पर हेड किक से आई जीत को ONE में 2022 का स्ट्राइकिंग नॉकआउट ऑफ द ईयर चुना गया था। उनकी ये जीत एक ऐसे एथलीट के खिलाफ आई, जिन्हें इस खेल के महानतम फाइटर्स में से एक माना जाता है।

उसके बाद उन्होंने ग्रिगोरियन से बदला पूरा करते हुए तीनों जजों को अपने पक्ष में लाने में सफलता पाई। उस मैच में सुपरबोन ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी थी।

#4 मॉय थाई स्किल्स का किकबॉक्सिंग नियमों से तालमेल बैठाया

https://www.instagram.com/p/Cmb7tNVj3Dd/

सुपरबोन का बचपन मॉय थाई के इर्द-गिर्द बीता था, लेकिन उन्होंने मॉय थाई स्किल्स का किकबॉक्सिंग नियमों से अच्छा तालमेल बैठाया है।

उनकी तकनीक शानदार है, किक्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं और अधिकतर मौकों पर अपने मुताबिक रेंज को कंट्रोल करते हैं।

उनके पास दमदार बॉक्सिंग और नी स्ट्राइक्स के अलावा खतरनाक राउंड किक्स और पुश किक्स भी हैं, ये चीज़ें उनके हर एक मूव को खतरनाक साबित करती हैं।

उनका डिफेंस भी शानदार है। सुपरबोन ONE के उन स्ट्राइकर्स में से एक हैं, जिन्हें सबसे कम मूव्स का प्रभाव झेलना पड़ा है। उन्हें दुनिया के बेस्ट फाइटर्स के खिलाफ प्रत्येक राउंड में केवल 10.2 स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा है।

#5 वो लगातार खुद में सुधार कर रहे हैं

https://www.instagram.com/p/Cm894xpJzhj/

अब 32 साल की उम्र में सुपरबोन अपने करियर के चरम पर हैं और अब भी खुद में सुधार कर रहे हैं।

इस उम्र तक काफी थाई एथलीट्स रिटायर हो जाते हैं, लेकिन Singha Mawynn टीम के स्टार पहले से बेहतर होते जा रहे हैं, जिससे उन्हें खुद को किकबॉक्सिंग के इतिहास का सबसे महान फाइटर बनाने का मौका मिला है।

सुपरबोन ने कई सालों तक महान स्ट्राइकर बुआको से ट्रेनिंग ली, उसे बाद ट्रेनर गेई के साथ जुड़े और अब नोंग-ओ गैयानघादाओ और पेटटानोंग पेटफर्गस जैसे ONE वर्ल्ड चैंपियन फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं। वो फरारी फेयरटेक्स और पेटबूंचु एफए ग्रुप के साथ भी जुड़े हुए हैं।

टॉप लेवल के फाइटर्स का साथ मिलने से ही सुपरबोन निरंतर खुद में सुधार कर पाते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400