5 कारणों से आपको 7 अक्टूबर को ONE Fight Night 15 जरूर देखना चाहिए

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57 768x512

ONE Fight Night 15 में ढेर सारे शानदार मुकाबले शामिल हैं।

शनिवार, 7 अक्टूबर को होने वाले इवेंट को दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेंगे। इसके अलावा भी कार्ड में बहुत सारी अच्छी फाइट्स शामिल हैं।

इवेंट शुरु होने में कुछ ही दिन का समय शेष है, आइए ऐसे में जानते हैं कि क्यों आपको थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हो रहे इस इवेंट को क्यों देखना चाहिए।

#1 फेदरवेट MMA डिविजन को मिलेगा अंतरिम चैंपियन

मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई चोट की वजह से बाहर चल रहे है, ऐसे में डिविजन को एक नया अंतरिम चैंपियन मिलेगा।

पूर्व चैंपियन थान ली काफी समय से चीनी सुपरस्टार के खिलाफ मैच चाह रहे थे, लेकिन अब उनका सामना टॉप स्ट्राइकर्स की भिड़ंत में रूसी स्टार इल्या फ्रेमानोव से होगा।

पिछले साल पांच राउंड की फाइट में टांग के खिलाफ हारने के बाद ली काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और दिखाने को बेताब हैं कि वो अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच डिजर्व करते हैं।

लगातार दो जीतों, जिसमें मार्टिन गुयेन के खिलाफ आया नॉकआउट भी शामिल है, ने फ्रेमानोव को चैंपियनशिप मैच दिलाया है।

#3 रैंक के कंटेंडर ने शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को जून महीने में सबमिशन से हराने के बाद ली को ललकारा था। उनकी इच्छा पूरी हुई और अब उनके पास अंतरिम चैंपियन बनने का मौका है।

फिनिशिंग की बात करें तो दोनों ने 25 MMA जीतों में से 23 में स्टॉपेज के जरिए जीत हासिल की हैं। ऐसे में चैंपियनशिप मैच में फिनिश देखना कोई हैरानी भरी बात नहीं होगी।

#2 अपराजित किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बेल्ट करेंगे डिफेंड

जोनाथन डी बैला अपनी ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल बेल्ट को डिविजन के सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदियों में से एक के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

इटालियन-कनाडाई एथलीट ने पिछले साल झांग पेइमियान को हराकर बेल्ट जीती थी और इससे अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 11-0 किया था। अब वो पहली बार बेल्ट को थाई-ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ बचाने उतरेंगे।

झांग की तरह ही विलियम्स का स्टाइल भी काफी आक्रामक है, लेकिन मॉन्ट्रियाल निवासी एथलीट को उन एथलीट्स से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती जो लगातार आगे बढ़कर अटैक करते हैं।

अपराजित चैंपियन के रूप में डी बैला बढ़े हुए आत्मविश्वास और जबरदस्त लय के साथ उतरेंगे। “मिनी टी” की बात करें तो वो भी कम नहीं हैं क्योंकि उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर सुपरलैक कियातमू9 और रोडटंग जित्मुआंगनोन जैसे सुपरस्टार्स का सामना किया है।

विलियम्स ने हाल ही में कम समय के नोटिस पर सुपरलैक को उनके ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया था। लेकिन इस बार वो अपने नेचुरल भार वर्ग में आकर मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।

अगर “मिनी टी” को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा तो उनको चैंपियनशिप मैच मिलने की संभावानाएं फिलहाल के लिए बहुत कम हो जाएंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए वो पूरी ताकत के साथ इस चैंपियनशिप मैच में उतरेंगे।

#3 ONE के पहले ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में सुपरस्टार का सामना दिग्गज से

माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची और शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के बीच होने वाला ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच ONE Championship के दिलचस्प और अनोखे मैचों की लिस्ट में जगह बनाएगा।

मुसुमेची मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन और अमेरिकी इतिहास के सबसे महान ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) प्रतियोगी हैं। उन्होंने अपनी स्किल्स को निखारकर बहुत सारे एथलीट्स को टैप आउट किया और यही स्किल्स लेकर वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आए।

ONE में 5-0 के रिकॉर्ड, जिसमें चार वर्ल्ड टाइटल जीत और तीन सबमिशन शामिल हैं, के साथ उन्हें फ्लाइवेट डिविजन में अभी तक कोई चुनौती नहीं दे पाया है, लेकिन पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एओकी को अपने साइज़ का फायदा मिल सकता है।

“टोबीकन जुडन” एक BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट हैं, जिनके नाम MMA करियर में 30 सबमिशन शामिल हैं। खास बात ये है कि वो अपने करियर में कभी टैप आउट नहीं हुए हैं।

ONE में पहले हुए एक और ओपनवेट मुकाबले में आंग ला न संग का सामना एलन गलानी के साथ MMA में हुआ था। साइज में छोटे म्यांमार के एथलीट को फायदा मिला और वो जीतने में कामयाब रहे। क्या मुसुमेची और एओकी के मैच में भी ऐसा ही कुछ होगा?

#4 किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप की ओर कदम बढ़ाएंगे तवनचाई

चोट की वजह से सुपरबोन सिंघा माविन, तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ होने वाले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से बाहर हो गए, लेकिन मौजूदा चैंपियन को अब एक नए मुकाबले में उतरना होगा।

तवनचाई का सामना किकबॉक्सिंग मैच में ताकतवर स्टार “स्मोकिन” जो नाटावट से होगा, जो कि उन्हें 2 खेलों में वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने की ओर लेकर जा सकता है।

ONE में अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू में डेविट कीरिया को स्टॉपेज के जरिए हराने के बाद थाई सुपरस्टार अपनी शानदार लय को जारी रखने का प्रयास करेंगे।

चिंगिज़ अलाज़ोव और जियोर्जियो पेट्रोसियन जैसे दिग्गजों का सामना करने के अलावा “स्मोकिन” जो ONE में पांच जीत दर्ज कर चुके हैं, जिसमें तीन नॉकआउट भी शामिल हैं।

हाल ही के सालों में उन्हें तवनचाई से ज्यादा किकबॉक्सिंग का अनुभव है। वो प्रोमोशन के सबसे बड़े नामों में से एक को हराकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

तवनचाई द्वारा कीरिया को हराने में कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी, ऐसे में वो ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के बाकी एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा लग रहे हैं।

#5 जैरेड ब्रूक्स को नया चैलेंजर मिल सकता है

ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स तैयार हैं और नए चैलेंजर का इंतजार कर रहे हैं।

ब्रूक्स ने पिछले साल दिसंबर में जोशुआ पैचीओ को हराकर खिताब जीता था, लेकिन चैलेंजर ONE Fight Night 15 में बड़ी जीत हासिल कर रीमैच का दावा ठोक सकते हैं।

फिलीपीनो स्टार का सामना इस शनिवार को मंसूर मलाचिएव से होगा। स्टाइल के नजरिए से देखें तो ये “द पैशन” के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। मलाचिएव MMA में 11-0 का अपराजित रिकॉर्ड रखते हैं और अपने ONE डेब्यू मैच में जेरेमी मिआडो को मात दे चुके हैं।

अब रैंकिंग्स में पांचवें स्थान पर मौजूद स्टार को #1 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ जीत बहुत फायदा पहुंचा देंगी। वहीं पूर्व डिविजनल चैंपियन जीत हासिल कर दोबारा चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के करीब पहुंच जाएंगे।

हालांकि, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि मुकाबले में किसे जीत मिलेगी, लेकिन जो जीता वो भविष्य में चैंपियनशिप मैच हासिल करने का हकदार बन जाएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty