ONE 159 के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Josh Tonna Zhang Peimian LIGHTS OUT 1920X1280 35 768x512

22 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में कई खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स फाइट करते हुए नजर आएंगे।

हर बार की तरह कार्ड में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA बाउट्स में शामिल एथलीट्स धमाकेदार फिनिश अपने नाम करना चाहेंगे।

आपके लिए यहां हम लेकर आए हैं ONE 159 के स्टार्स द्वारा किए गए आज तक के 5 सबसे जबरदस्त नॉकआउट्स को।

बिगडैश ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्वीरिड को हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता

रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट विटाली बिगडैश ने साल 2015 में ONE: TIGERS OF ASIA में इगोर स्वीरिड को ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया, जिसमें उन्होंने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की थी।

शुरुआत में डिफेंडिंग चैंपियन ने अच्छी बढ़त हासिल की, बिगडैश को दमदार राइट हैंड्स लगाकर 2 बार नॉकडाउन भी किया और दूसरे नॉकडाउन के समय वो जीत से कुछ ही दूर रह गए थे।

मगर इसके बावजूद चैलेंजर का आत्मविश्वास कमजोर नहीं पड़ा।

उन्होंने जबरदस्त अंदाज में लगातार जबड़े पर 3 नी-स्ट्राइक्स लगाकर कज़ाख एथलीट को झकझोर दिया था। रूसी एथलीट ने रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की, लेकिन फिनिश होने से पहले ही राउंड समाप्त हो गया।

बिगडैश अच्छी लय प्राप्त कर चुके थे और दूसरे राउंड में अधिक प्रतिबद्ध दिखाई दिए। वहीं केवल 36 सेकंड बाद उन्होंने मैच को फिनिश किया।

जबड़े पर लगी एक और नी-स्ट्राइक के प्रभाव से स्वीरिड लड़खड़ाते हुए नजर आए, जिसके बाद चैलेंजर ने एक और खतरनाक राइट हैंड के बाद कई अन्य पंच लगाकर ना केवल जीत बल्कि ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया।

अब 7 साल बाद ONE 159 के मेन इवेंट में उन्हें दोबारा चैंपियन बनने का मौका मिला है, जहां उनकी भिड़ंत 2-डिविजन किंग रीनियर डी रिडर से होगी।

मासूनयाने ने हेडकिक लगाकर कैटलन को फिनिश किया

#2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने ने दिसंबर 2020 में ONE: BIG BANG में रेने “द चैलेंजर” कैटलन को हराकर अपने MMA करियर का सबसे शानदार फिनिश किया था।

रेसलिंग स्पेशलिस्ट पर अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखने का भार था और उन्होंने केवल 37 सेकंड में लेफ्ट किक लगाकर किया बार के वुशु वर्ल्ड चैंपियन को फिनिश कर दिया था।

कैटलन ने स्ट्राइकिंग के जरिए बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी एथलीट ने दिखाया कि वो स्टैंड-अप गेम में भी अच्छी फाइटिंग कर सकते हैं।

मासूनयाने ने ताकत के साथ कई दमदार शॉट्स लगाए। इस बीच उनकी पहली हेड किक मिस हो गई थी।

वहीं जब मासूनयाने ने नी-स्ट्राइक लगाई तो उसके प्रभाव से कैटलन को अपनी रणनीति में बदलाव कर टेकडाउन के लिए आगे आना पड़ा, जो एक बेहद गलत फैसला साबित हुआ।

“लिटल जायंट” ने खुद को डिफेंड किया, थोड़ी जगह बनाई और मौका मिलते ही अपने विरोधी के जबड़े पर लेफ्ट किक को लैंड करा दिया।

अब 27 वर्षीय एथलीट ONE 159 में #3 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर हिरोबा मिनोवा को भी उसी अंदाज में हराना चाहेंगे।

युवा सनसनी झांग ने टोना को झकझोरा

इसी साल मार्च में ONE: LIGHTS OUT में “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने अपने डेब्यू मैच में जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया था।

18 वर्षीय चीनी किकबॉक्सिंग स्टार ने शुरुआत में टोना के पैरों पर दमदार किक्स लगाईं। उसके बाद झांग ने ऑस्ट्रेलियाई एथलीट की बॉडी और चेहरे पर हुक-क्रॉस कॉम्बिनेशंस लगाने शुरू किए।

पहले राउंड के अंत तक “टाइमबॉम्ब” के चेहरे पर निराशा साफ नजर आने लगी थी। वो 2 बार नॉकडाउन हुए और बहुत मुश्किल से रेफरी के 8-काउंट का जवाब दे पाए थे।

दूसरी ओर झांग अभी भी फ्रेश नजर आ रहे थे। दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त को जारी रखा, जिससे टोना के लिए वापसी कर पाना नामुमकिन हो चला था।

“फाइटिंग रूस्टर” के लेफ्ट हुक ने टोना को 2 बार नॉकडाउन किया और दूसरे राउंड में 2 मिनट 11 सेकंड के समय पर तीसरे लेफ्ट हुक के प्रभाव से तीसरी बार नॉकडाउन होने के कारण झांग को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया।

अब ONE 159 में उनका सामना असलानबेक ज़िक्रीव से होगा।

विलियम्स की वन-पंच पावर के आगे पस्त हुए डेडामरोंग

“मिनी टी” डेनियल विलियम्स की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में की जाती है।

ONE: BAD BLOOD में उन्होंने MMA बाउट में मॉय थाई लैजेंड डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर अपनी ताकत से वाकिफ कराया था।

ऑस्ट्रेलियाई-थाई एथलीट ने पहले राउंड में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन के डिफेंस को चीरते हुए लेग किक्स, जैब्स, ओवरहैंड्स और एल्बोज़ लगाईं।

समय बीतने के साथ स्थिति साफ होने लगी थी कि डेडामरोंग पर विलियम्स की स्पीड और स्किल्स भारी पड़ रही हैं। इसके बावजूद मॉय थाई लैजेंड ने अटैक करना नहीं छोड़ा।

उनकी यह रणनीति उनके फिनिश होने की वजह बनी। विलियम्स ने थाई एथलीट की लेफ्ट राउंडहाउस किक को ब्लॉक करने के बाद डिविजन के पूर्व किंग के मिडसेक्शन पर खतरनाक राइट हैंड लगाया।

अब 22 जुलाई को जेलांग झाशी को हराकर “मिनी टी” स्ट्रॉवेट डिविजन में अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे।

सिंसामट क्लिनमी ने अपने ONE डेब्यू को होल्ज़कन को चौंकाया

सिंसामट क्लिनमी को अपने ONE डेब्यू में अंडरडॉग माना जा रहा था, लेकिन ONE X के मॉय थाई मुकाबले में उन्होंने किकबॉक्सिंग लैजेंड नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन को नॉकआउट कर सबको चौंका दिया था।

थाई एथलीट ने बिना डरे पहल राउंड में डच एथलीट के अटैक्स का डटकर सामना किया। इस बीच एक स्पिनिंग अटैक और कॉम्बिनेशंस के प्रभाव से उन्हें मजबूरन बैकफुट पर जाना पड़ा था।

मगर पहले राउंड में रहे डिफेंसिव मोड़ को बदल कर उन्होंने दूसरे राउंड में आक्ररमक रवैया अपनाते हुए फाइट का कंट्रोल अपने हाथों में लिया।

उन्होंने फ्रंट किक्स और पुश किक्स लगाकर पूर्व ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को बैकफुट पर रखा और शानदार कॉम्बिनेशंस की मदद से अपनी बढ़त को कायम भी रखा।

फाइट दूसरे राउंड में 1 मिनट 39 सेकंड के समय पर फिनिश हुई।

सिंसामट ने जैब के बाद ओवरहैंड राइट लगाया, जिसके प्रभाव से होल्ज़कन नीचे जा गिरे। हालांकि डच स्ट्राइकर दोबारा खड़े हुए, लेकिन रेफरी ने उन्हें फाइट को जारी रखने के लिए अनफिट घोषित कर दिया।

अब थाई एथलीट ONE 159 में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर इस्लाम मुर्ताज़ेव को हराकर अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty