ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मुरात आयगुन से जुड़ी 5 रोचक बातें

ISKA Super Heavyweight Kickboxing World Champion Murat Aygun

साल 2020 में ONE Super Series से कई नए और बड़े नामी एथलीट्स जुड़े हैं, जिनमें से मुरात “द बुचर” आयगुन भी एक हैं।

ISKA सुपर हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को अपने तगड़े शरीर और खतरनाक स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है। वो शुक्रवार, 4 दिसंबर को ONE: BIG BANG में लाइट हेवीवेट चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को चुनौती देते नजर आएंगे।

आयगुन का स्टाइल काफी आक्रामक है और उनकी हार ना मानने की हठ मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की कड़ी परीक्षा लेने वाली है।

यहां आप डच-टर्किश स्ट्राइकर से जुड़े 5 रोचक और दिलचस्प तथ्यों के बार में जान सकते हैं।

#1 नौकरी के कारण मिला है निकनेम

आयगुन को “द बुचर” निकनेम अपने खतरनाक स्टाइल और अपने प्रतिद्वंदियों को क्षति पहुंचाने के लिए नहीं मिला है।

32 वर्षीय स्टार वाकई में कई साल पहले एक बुचर (कसाई) का काम करते थे। इसके अलावा वो कपड़े धोने और पिज़्ज़ा डिलीवरी का भी काम कर चुके हैं।

#2 K-1 लैजेंड की निगरानी में ट्रेनिंग की

https://www.instagram.com/p/BTjZ72BF7yP/

जब आयगुन का प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग करियर शुरू हुआ, उन्होंने महान एथलीट रहे पीटर “द डच लम्बरजैक” एर्ट्स की निगरानी में ट्रेनिंग ली थी।

एर्ट्स, “द बुचर” के होमटाउन एंसख्डे में अपना जिम चलाते हैं और 3 बार के K-1 ग्रां प्री चैंपियन से बेहतर शायद आयगुन को कोई और कोच नहीं मिल सकता था।



#3 टॉप लेवल के एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग 

आयगुन अब साइद एल बदूनी की निगरानी में SB Gym में ट्रेनिंग करते हैं और उन्हें टॉप लेवल के एथलीट्स का भी साथ मिलता है।

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि और #5 रैंक के किकबॉक्सिंग कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान उनके पार्टनर हैं।

इसके अलावा “द बुचर” को किकबॉक्सिंग लैजेंड और साथी डच-टर्किश एथलीट Gokhan Saki के साथ भी ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है।

#4 चैंपियनशिप मैचों में अभी तक हारे नहीं हैं

क्रीकलिआ के 45-7 के रिकॉर्ड के मुकाबले आयगुन का रिकॉर्ड 16-1 का है। उनके पास अनुभव की कमी है, लेकिन उनका सफर अभी तक शानदार रहा है।

केवल 7 मैचों के बाद आयगुन ISKA सुपर हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने थे और कुल 4 चैंपियनशिप्स जीत चुके हैं और चैंपियनशिप मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड 5-0 का रहा है।

#5 मार्शल आर्ट्स के अलावा एक अनोखा शौक

https://www.instagram.com/p/BZWbZQ8FynC/

ये बात साफ है कि आयगुन सिंगापुर में क्रीकलिआ की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं, लेकिन मार्शल आर्ट्स के अलावा उन्हें क्या पसंद है?

ये बात आपको चौंका सकती है कि वो एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं, इसी कारण उनके मूव्स में बहुत तेजी देखी जाती है।

ये भी पढ़ें: निडर होकर क्रीकलिआ को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे आयगुन

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19