ONE Fight Night 35: Buntan Vs. Hemetsberger से जुड़े 5 सबसे अहम सवाल

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 70 scaled

इस शनिवार, 6 सितंबर को ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger के साथ वापसी हो रही है।

लाजवाब कार्ड में वेकेंट (रिक्त) वर्ल्ड टाइटल मैच से लेकर ऐसे मुकाबले शामिल हैं, जो डिविजंस की दिशा बदल सकते हैं। कुछ एथलीट्स जीत की लय पाने उतरेंगे और कुछ अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखने का प्रयास करेंगे।

आइए उन बड़े सवालों पर चर्चा करते हैं, जिनका जवाब फैंस को इवेंट खत्म होने पर मिल जाएगा।

#1 क्या बुंटान को हराकर हेमेट्सबर्गर वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगी?

वेकेंट ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को जीतने वाली स्टार का पता इस इवेंट में लग जाएगा, जब ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जैकी बुंटान की टक्कर ऑस्ट्रिया की स्ट्राइकर स्टेला हेमेट्सबर्गर से होगी।

बुंटान मेन इवेंट में जीतकर अपनी टीम की साथी और मार्गदर्शक जेनेट “जेटी” टॉड की तरह एक ही समय पर मॉय थाई और किकबॉक्सिंग चैंपियन कहलाना चाहेंगी। फिलीपीनो-अमेरिकी सुपरस्टार ऐसा करते हुए इतिहास रच सकती हैं।

लेकिन हेमेट्सबर्गर अलग ही इरादे और शानदार लय के साथ उतरेंगी। उन्होंने ONE Friday Fights में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन जीत दर्ज कीं और एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी अपने नाम किया।

अब ऑस्ट्रियाई स्टार का सामना दुनिया की सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक से हो रहा है तो वहीं बुंटान की कोशिश होगी कि वो मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में तीन साल पहले मिली हार के दर्द को खुशी में बदलें।

#2 कौन सा फेदरवेट तवनचाई के खिताब की तरफ आगे बढ़ेगा?

एक तरफ फेदरवेट मॉय थाई डिविजन पर तवनचाई पीके साइन्चाई का राज है तो वहीं ONE Fight Night 35 में साबित हो सकता है कि उनका अगला संभावित चैलेंजर कौन होगा।

दो रैंक के कंटेंडर बैमपारा “बैम्बी फायरलैक” कौयाटे ने डेब्यू में मिली हार से उबरते हुए ल्यूक लेसेई को ढेर किया और उसके बाद पहले ही राउंड में “स्मोकिन” जो नाटावट को धूल चटाई। अपने दमदार प्रदर्शन और नॉकआउट पावर के दम पर वो खतरनाक प्रतिद्वंदी बन गए हैं।

उनका सामना शैडो सिंघा माविन से होगा, जो अपनी निरंतरता के लिए जाने जाते हैं। पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने टॉप विरोधियों के खिलाफ पांच बड़ी जीत दर्ज की हैं।

इस मैच में जिसे भी जीत मिली, वो तवनचाई का अगला चैलेंजर बन सकता है।

#3 क्या अब्दुलेव अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को दाउएव के खिलाफ बचा पाएंगे?

किर्गिस्तानी नॉकआउट मशीन और #1 रैंक के कंटेंडर अकबर “बाकल” अब्दुलेव का करियर रिकॉर्ड 12-0 और फिनिशिंग रेट 100 फीसदी है, जिसमें ग्लोबल स्टेज पर आई चार जीत हैं।

लेकिन ONE Fight Night 35 में उनका सामना रूस के इब्राहिम दाउएव से होगा, जो फिलहाल लगातार 10 फाइट में जीत के विजय रथ पर सवार हैं और दो डिविजन के ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के शिष्य हैं।

हाल ही में पेड्रो डांटास और मागोमेद अकाएव पर आई शानदार जीत से उन्होंने दिखाया है कि वो कठिन प्रतिद्वंदियों का सामना भी डटकर कर सकते हैं।

अब्दुलेव मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई के खिलाफ रीमैच हासिल करना चाहते हैं और उन्हें इसके लिए हर हाल में दाउएव को हराना ही होगा।

#4 क्या टाय रुओटोलो का ग्रैपलिंग जादू MMA में एड्रियन ली के खिलाफ चल पाएगा?

मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो ने खुद को जिउ-जित्सु के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक साबित किया है और अब वो नई दिशा में बढ़ रहे हैं।

उनका सामना अपने डेब्यू मैच में ली परिवार के सबसे युवा सदस्य एड्रियन ली से होगा, जिनके नाम MMA में तीन जीत हैं और वो सभी सबमिशन से आई हैं।

19 वर्षीय हवाई सनसनी ने अपने ऑलराउंड गेम, फिनिशिंग की काबिलियत के दम पर नाम बनाया है और अब उनकी टक्कर रुओटोलो के बेहतरीन ग्राउंड गेम से होगी।

#5 कौन सा युवा स्टार अपनी छाप छोड़ेगा?

ONE Fight Night 35 के जरिए स्ट्राइकिंग जगत के कई सारे युवा स्टार्स अपनी ताकत दिखाकर करियर में आगे बढ़ना चाहेंगे।

युवा सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली पिछले प्रदर्शन को भुलाते हुए लय पाना चाहेंगे। अपनी नॉकआउट पावर के दम पर एक शानदार फिनिश कर 18 वर्षीय मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी अपने करियर को आगे बढ़ा सकता हैं।

वहीं कोलंबिया के जॉर्डन “पांडा किक” एस्टुपिनन अपने प्रमोशनल करियर के शुरुआती दो मैचो में लाजवाब रहे हैं। पहले उन्होंने डेब्यू में फ्रेडी हैगर्टी को हराया और फिर अली सालदोएव को पछाड़ा। 22 साल की उम्र में 9-0 का लाजवाब रिकॉर्ड बना चुके स्टार भविष्य के कंटेंडर नजर आ रहे हैं।

उनका सामना जापान के ह्यू से होगा, जिन्होंने ONE में तीन बेहतरीन जीत दर्ज की हैं। इसके अतिरिक्त फैंस की नजरें #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर रैम्बोलैक चोर अजालाबून पर भी होंगी, जिन्होंने पिछले तीन मैचों में तीन दमदार जीत अपने नाम की हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130