ONE Fight Night 13: Allazov Vs. Grigorian से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 12 768x512

ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian के लिए कई धमाकेदार मैचों का ऐलान किया गया है।

इवेंट में 4 खेलों की बाउट्स होंगी, जिनमें 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले भी शामिल हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस इवेंट में हर तरह के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस के लिए कुछ दिलचस्प जरूर होगा।

इस मुकाबले में लाइव एक्शन शुरू होने से पहले आप यहां जानिए उन 5 बड़े सवालों के बारे में, जिनका जवाब फैंस को 5 अगस्त को होने वाले इवेंट में मिल सकता है।

#1 क्या ग्रिगोरियन से बदला पूरा कर पाएंगे अलाज़ोव?

चिंगिज़ अलाज़ोव और मरात ग्रिगोरियन की भिड़ंत 2013 में हुई, जहां उनका एक मैच नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया और दूसरे मौके पर ग्रिगोरियन विजयी रहे थे।

दोनों एथलीट्स अब दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में अपनी जगह बना चुके हैं। अलाज़ोव मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और ग्रिगोरियन डिविजन की रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर हैं।

“चिंगा” का टॉप पर पहुंचने का सफर शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने सुपरबोन सिंघा माविन और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग जैसे दिग्गजों को भी मात दी है और फिलहाल उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल है।

ग्रिगोरियन ने उन्हें 10 साल पहले हराया था। वो 3 बार किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, लेकिन अभी तक ONE वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सके हैं।

2018 के बाद सुपरबोन ही एकमात्र एथलीट हैं, जिन्होंने अलाज़ोव को हराया है और उनके पास वाकई में किसी भी क्षण फाइट को फिनिश करने की काबिलियत है।

अलाज़ोव मौजूदा चैंपियन हैं और एक पुरानी हार का बदला पूरा करते हुए टाइटल को डिफेंड करना उनकी जीत को ज्यादा खास बना देगा।

#2 क्या ग्रैपलिंग मैच में मुसुमेची को टक्कर दे पाएंगे ब्रूक्स?

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार माइकी मुसुमेची को अभी तक ONE में 4-0 का रिकॉर्ड कायम करने में कोई परेशानी नहीं हुई। वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद 2 बार ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं।

मगर इस बार मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स के रूप में उन्हें एक अनोखा चैलेंजर मिला है, जो सबमिशन ग्रैपलिंग में अपना डेब्यू कर रहे होंगे।

ब्रूक्स एक टॉप लेवल के रेसलर और सबमिशन स्टाइलिस्ट हैं और लंबे समय से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के कई पहलुओं से जुड़े रहे हैं। वहीं मुसुमेची का फोकस हमेशा से ग्राउंड फाइटिंग पर रहा है।

क्या “द मंकी गॉड” की MMA ग्रैपलिंग स्किल्स और एथलेटिक एबिलिटी उन्हें सबमिशन स्पेशलिस्ट पर जीत दिला पाएगी या मुसुमेची का गेम उनपर भारी पड़ेगा?

कई ग्रैपलर्स प्रयास कर चुके हैं, अब शायद स्ट्रॉवेट MMA किंग की चुनौती कुछ अलग हो, जिसके सामने “डार्थ रिगाटोनी” संघर्ष करते हुए नजर आएं।

#3 क्या तवनचाई अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू में अनुभवी एथलीट को हरा पाएंगे?

तवनचाई पीके साइन्चाई मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन अब उनकी नजरें फेदरवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट पर हैं।

उनका 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने का सफर डेविट कीरिया के खिलाफ मैच से शुरू होगा, जिन्हें हरा पाना तवनचाई के लिए आसान नहीं होगा। कीरिया पूर्व किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, जिन्होंने कई महान फाइटर्स का सामना करते हुए अपनी स्किल्स को वर्ल्ड-क्लास बनाया है।

तवनचाई को ताकत से भरपूर मूव्स लगाना पसंद है, जो उन्हें किकबॉक्सिंग मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में मददगार रह सकता है, लेकिन डिविजन के बेस्ट एथलीट्स में से एक की चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी।

अगर PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि अपने अनुभवी प्रतिद्वंदी को हरा पाए तो वो तुरंत टॉप कंटेंडर्स में शामिल कर 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को पूरा करने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।

#4 क्या लिनेकर की नॉकआउट पावर को झेल पाएंगे किम?

पूर्व बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर और दक्षिण कोरियाई स्टार किम जे वूंग के बेंटमवेट मुकाबले में दोनों ओर से खतरनाक और दमदार पंच लगते देखे जाएंगे इसलिए फाइट में फिनिश देखे जाने की संभावनाएं अधिक हैं।

लिनेकर ने अभी तक MMA करियर में 17 बार नॉकआउट से जीत दर्ज की है। ब्राजीलियाई एथलीट इस डिविजन के सबसे खतरनाक पंचिंग स्किल्स वाले एथलीट्स में से एक हैं, लेकिन किम ने बिना डरे उनपर हमला करने का प्लान बनाया है।

किम की इस मानसिकता को बढ़े आत्मविश्वास के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन “द फाइटिंग गॉड” अगर लिनेकर के शॉट्स के प्रभाव को नहीं झेल पाए तो यही रणनीति उनके लिए मुसीबत भी बन सकती है।

अगर किम का दावा सही है तो वो मौका देख कर “हैंड्स ऑफ स्टोन” के पंचों को अपनी नॉकआउट पावर के दम पर काउंटर कर सकते हैं। मगर लिनेकर के सामने बिना डरे मूव्स लगाने और अपने प्लान को अमल में लाने के लिए किम को हिम्मत से काम लेना होगा।

लिनेकर का ध्यान भटकाने के लिए दक्षिण कोरियाई एथलीट द्वारा कही गई बात शायद झूठ भी हो सकती है। मगर उनकी ठोड़ी की संभव ही कड़ी परीक्षा ली जाएगी और इसमें पास होकर ही वो जीत दर्ज कर सकते हैं।

#5 क्या एक हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभर कर सामने आएगा?

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा को कई बार फ्यूचर ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर कहा गया है। हालांकि ब्राजीलियाई एथलीट एक-एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन काफी लोगों के अनुसार उन्हें टाइटल शॉट मिलना निश्चित है।

17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने MMA में आने के बाद 4-0 का रिकॉर्ड कायम किया है और हर बार अपने प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में फिनिश किया है।

उनका सामना अभी तक स्ट्राइकर्स, ग्रैपलर्स और रेसलर्स से भी हुआ है, लेकिन शारीरिक ताकत के मामले में उनके अगले प्रतिद्वंदी “रग रग” ओमार केन सबसे खतरनाक प्रतीत होते हैं।

सेनेगली सनसनी रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और उनके पास ताकत की कोई कमी नहीं है। इसलिए उनकी ताकत और रेसलिंग का कॉम्बिनेशन उन्हें खतरनाक फाइटर सिद्ध करता है।

“रग रग” की अभी तक एकमात्र हार पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ आई है, लेकिन उसके बाद उन्होंने 2 बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपने ONE रिकॉर्ड को 4-1 पर पहुंचा दिया है।

उनकी ग्लोबल स्टेज पर सफलता को देख इस शनिवार को मैच में जीत दर्ज करने वाला एथलीट एनातोली मालिकिन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट का दावा ठोक सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)