ओमार केन के खिलाफ बुशेशा MMA में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित – ‘मैं सिर्फ जिउ-जित्सु फाइटर ही नहीं हूं’

Marcus Almeida Simon Carson ONE158 1920X1280 21 768x512

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा को भरोसा है कि वो जब ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में एक्शन में लौटेंगे तो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपराजित ही रहेंगे।

17 बार के दिग्गज BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) वर्ल्ड चैंपियन का सामना “रग रग” ओमार केन से हेवीवेट MMA बाउट में होगा, जिसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में शनिवार, 5 अगस्त को उनकी योजना अपने विकसित होते खेल के दमदार प्रदर्शन पर होगी।

ग्रैपलिंग से MMA में आने के बाद उन्होंने पहले राउंड में एक के बाद एक 4 फिनिश हासिल किए। वो संगठन में 4-0 के रिकॉर्ड के साथ अपराजित हैं। इस दौरान “बुशेशा” ने तरह-तरह के विरोधियों का सामना किया, जिन्होंने उनकी स्किल सेट पर सवाल उठाए।

अब वो कुछ ऐसी ही उम्मीद सेनेगल के रेसलिंग दिग्गज “रग रग” से भी कर रहे हैं, जिनसे उनका सामना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगा।

अल्मेडा ने कहाः

“‘रग रग’ बहुत मजबूत फाइटर हैं। वो शानदार जीत दर्ज करने के बाद यहां पहुंचे हैं। उनकी आखिरी हार किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ आई थी, जिन्हें मैंने अपने अंतिम मुकाबले में हराया था। ये बहुत जबरदस्त मुकाबला था इसलिए मैच स्टैंड-अप फाइट के साथ ही खत्म हो गया था।

“‘रग रग’ ऐसे फाइटर हैं, जो ग्रैपलिंग से आते हैं। उनका बेस मजबूत है। इस वजह से मुझे लगता है कि फाइट को रोमांचक बनाए रखने के लिए वो इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। निश्चित रूप से वो टेकडाउन डिफेंस और स्ट्राइकिंग की काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं। मुझे लगता है कि ये उनके सबसे मजबूत पक्ष होंगे।”

अल्मेडा को इतिहास के सबसे महान ब्राजीलियन जिउ-जित्सु एथलीट का दर्जा दिया जाता है और उन्होंने इस प्रतिष्ठा को कायम भी रखा। हालांकि, उनकी मुख्य प्राथमिकता एक पूर्ण मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में अपने परिवर्तन को प्रदर्शित करना है।

American Top Team के प्रतिनिधि अपने शक्तिशाली सबमिशन गेम को दिखाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, लेकिन अल्मेडा लगातार हर क्षेत्र में खुद को विकसित करने की कोशिश में जुटे हैं, ताकि वो सिर्फ इसी पर निर्भर ना रहें।

और अब उन्हें केन के विरुद्ध कुछ नए पैंतरे आजमाने की उम्मीद हैः

“अन्य फाइट की तरह इसमें भी मेरे हथियार वही रहेंगे। मेरी कोशिश रहेगी कि सर्कल के अंदर पहुंचकर दिखा दूं कि मैं सिर्फ जिउ-जित्सु फाइटर ही नहीं बल्कि एक MMA फाइटर भी हूं। अगर जरूरी हुआ तो मैं 15 मिनट तक फाइट करने के लिए तैयार रहूंगा।

“इसमें कोई दोराय नहीं कि मेरी खासियत जिउ-जित्सु है। अगर मैच में इसे इस्तेमाल कर सकता हूं तो ये अच्छा होगा। अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो मैं हताश नहीं होऊंगा। जैसा मैंने पहले कहा कि अगर जरूरी हुआ तो मैं खड़े रहकर 3 राउंड तक मुकाबला करने के लिए तैयार रहूंगा।

“लेकिन इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि इस मैच में भी मेरा लक्ष्य पहले राउंड में सबमिशन हासिल करना होगा, जैसा मेरे पिछले मुकाबलों में हुआ है।”

बुशेशा ने ONE Fight Night 13 से पहले ध्यान भटकने से इंकार किया

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और “रग रग” ओमार केन के बीच पहले भी दो बार मैच निर्धारित हुए थे, लेकिन सेनेगल के फाइटर ने दोनों बार मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया।

“बुशेशा” मानते हैं कि विरोधी के मैच से नाम वापस लेने से उन पर नकारात्मक असर पड़ा, लेकिन वो अपनी मानसिकता बदलने में सक्षम हैं। इस बार ब्राजीलियाई एथलीट ने खुद पर ध्यान केंद्रित करने और शांत रहने की कसम खाई है। फिर चाहे ONE Fight Night 13 होने से पहले कुछ भी हो जाए।

उन्होंने बतायाः

“पहले मुकाबला 2 बार रद्द हो चुका है। मैंने कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश मैच नहीं हो सका।

“इस बार मुझे पूरा भरोसा है कि मुकाबला जरूर होगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं किसी से भी मुकाबला करने के लिए तैयार रहूंगा। फिर चाहे वो “रग रग” हों या फिर कोई और प्रतिद्वंदी।

“अगर निर्धारित मैच में कुछ भी फेरबदल होता है तो मैं इस बार निराश नहीं होऊंगा। दूसरी बार मैं निराश हो गया था, लेकिन मैंने प्रतिद्वंदी की ओर से किए गए बदलावों से कुछ सबक लिए और अब कुछ भी मुझे विचलित नहीं करेगा।”

वैसे तो अल्मेडा हर चीज पर तुरंत काबू पा लेते हैं, लेकिन एक चीज है, जो उनके नियंत्रण से बाहर है। वो है ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की दौड़।

कई फैंस और विशेषज्ञ खिताब के लिए चुनौती देने के उनके मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन “बुशेशा” का कहना है कि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा।

इसकी बजाय अपराजित ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट सिर्फ अपने मुकाबलों के बारे में सोचते हैं और इसके अलावा कुछ भी नहीं।

33 साल के फाइटर ने कहाः

“मैं वर्ल्ड टाइटल के बारे में नहीं सोचता हूं। मुझे इसकी परवाह नहीं। मैं इसे अपने कोच और मैनेजर के हाथ में छोड़ देता हूं। मैं सिर्फ एक फाइटर हूं। मैं सर्कल में जाता हूं और सिर्फ फाइट करता हूं। मेरे कोच और मैनेजर जब सोचेंगे कि मैं तैयार हूं तो मैं तैयार हो जाऊंगा।

“सर्कल के अंदर जो समय और अनुभव मिलता है, मुझे लगताा है कि वो ही सबसे महत्वपूर्ण है। मैं किसी भी चीज़ में अनावश्यक तेजी नहीं लाना चाहता हूं।

“सही समय आने पर मैं बेल्ट के लिए मुकाबला करूंगा। मैं किसी भी मैच में अगली फाइट के बारे में सोचकर नहीं उतरता हूं। मेरा ध्यान पूरी तरह से ‘रग रग’ पर है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.